Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » Exclusive : ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनीं ‘बैंक वाली दीदी’ अमिता साहू…पढ़े पूरी खबर…
    Featured

    Exclusive : ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनीं ‘बैंक वाली दीदी’ अमिता साहू…पढ़े पूरी खबर…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 22, 2023No Comments3 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    गिरीश सोनवानी
    देवभोग : बीसी योजना गांवों और शहरों दोनों में 24 घंटे बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रही है। इसमें विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली हजारों महिलाओं को रोजगार प्रदान करने की अपार संभावनाएं है। देवभोग में महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान भी दे रही हैं। बुधूपारा की 28 वर्षीय अमिता साहू इसकी मिसाल हैं। अमिता साहू देवभोग में कार्यरत बैंक आफ बड़ोदा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के 32 बीसी में से एक हैं, जो अपने क्षेत्र लाटापारा में गांव के लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करते हुए आत्मनिर्भर हो गई हैं। बीसी अपने परिवार को अपने गांव में एक सभ्य जीवन देने में भी सक्षम हो रहे हैं। वह कहती हैं, हर कोई मुझे ‘बैंक वाली दीदी’ के रूप में बुलाते है। वे मुझे देर रात पैसे निकालने व जमा करने के लिए भी बुलाते हैं। मुझे उनकी मदद करने में खुशी होती है। अमिता कहती हैं कि एक बार,आर्मी की तैयारी कर रहे छात्र का एक्सीडेंट हो गया। वह अपने बैंक खाते से पैसे निकालना चाहता था, लेकिन रात में बैंक शाखा नहीं जा सका क्योंकि बैंक बंद होता है इसलिए उसने मुझे फोन किया। मैं तुरंत उसके घर पहुंची और रकम निकालने में उसकी मदद की। संकट में किसी की मदद करना बहुत अच्छा लगता है।

    बीसी योजना प्रारंभ महिलाओं को रोजगार के अवसर देकर लाभान्वित करने और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए की थी। कार्यक्रम को एक ग्राम पंचायत – एक बीसी सखी’ पहल के तहत डिजाइन किया गया था, महिलाएं बैंकिंग सखी के रूप में इस योजना में शामिल हुई हैं और गांवों में लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

    छत्तीसगढ़ : दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन की चाकू मारकर की हत्या…दूल्हे की भी मौत…दोनों ने की थी लव मैरिज…रिसेप्शन के दिन दिया घटना को अंजाम…

     

    इस पहल के तहत अपने गांव की एकमात्र योग्य महिला होने के नाते, अमिता ने बैंकिंग सखी की नौकरी की। इस प्रयास में उनके घर वालो ने उनका साथ दिया और जल्द ही अमिता को प्रशिक्षण मिल गया। उन्हें जुलाई, 2021 में एसएचजी से ऋण के रूप में 68000 रुपये की सहायता 6% कि ब्याज में मिली। जुलाई, 2021 में उन्होंने बीसी एजेंट के तौर पर काम करना शुरू किया अपना कारोबार चलाने लगीं। बाद में उन्होंने सरपंच के सहयोग से पंचायत मे अपना कार्यालय स्थापित करवाया। अमिता लगभग 10 लाख रुपये का मासिक लेनदेन करती है। उन्होंने सैकड़ों प्रधानमंत्री जन धन योजना खाते खोले हैं, जिनमें ज्यादातर उनकी ग्राम पंचायत में महिलाएं हैं।

    छत्तीसगढ़ : सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत…किराए की गाड़ी…ऐसे हुआ हादसा…

     

    वह लोगों को नकद निकासी, नकद जमा, बिल भुगतान (उपयोगिताएं), बीमा (पीएमएसबीवाई और पीएमजेजेबीवाई) और पेंशन (एपीवाई) सेवाएं प्रदान करती हैं। अमिता बताती हैं कि उनकी 50 प्रतिशत से अधिक ग्राहक महिलाएं हैं। महिला ग्राहकों को महिला एजेंटों से संपर्क करना आसान, भरोसेमंद और गोपनीयता बनाए रखने में उचित लगता है। जो दर्शाता है कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वतंत्र, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है। ग्रामीणों के जीवन को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए बैंकों को उनके दरवाजे तक लाया है। पंचायत स्तर मे बीसी नियुक्त होने से बैंक में घंटों भर कि लगने वाली लाईन से छुटकारा मिली साथ ही दुरी हुई कम होने के कारण बड़े बुर्जुग को होने वाली परेशानी से मुक्ति मिली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Featured

    मसरूम की तलाश में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला…तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर…

    August 15, 2026
    Featured

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    July 23, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,091 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,893 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,708 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,480 Views
    Don't Miss

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    By Ghatna ManchanAugust 25, 20260

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय… कसडोल : टीईटी…

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1062218
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.