घटना मंचन : जगदीश “हीरा” साहू कृत छन्द संदेश का हुआ विमोचन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

गत दिवस अंचल के ख्यातिलब्ध शिक्षक साहित्यकार जगदीश “हीरा” साहू की कृति “छन्द संदेश” का विमोचन “छन्द के छ” का दीवाली मिलन समारोह कुर्मि भवन भिलाई सेक्टर-7 में परम आदरणीय डाॅ सुरेश देशमुख जी पूर्व उद्घघोषक चंदैनी गोंदा, डाॅ सुधीर शर्मा विभागाध्यक्ष हिन्दी कल्याण महाविद्यालय भिलाई, दुर्ग जिला साहित्य समिति के अध्यक्षा दीदी सरला शर्मा, हाजी सूफी डाॅ साद बिलासपुरी जनरल सेक्रेटरी हल्क ए अदब के आतिथ्य और श्री प्रेमलाल पिपरिया अध्यक्ष छत्तीसगढी कुर्मि क्षत्रिय समाज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। ज्ञात हो कि यह जगदीश हीरा की 6 वी कृति है। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय साधक संगी श्री बलराम चंद्राकर, श्री विजेन्द्र वर्मा, श्री गजराज दास महंत के संयोजन में सम्पन्न हुआ। इसमें कार्यक्रम का संचालन अजय अमृतांशु, जितेंद्र वर्मा, ईश्वर साहू आरुग, ज्ञानु मानिकपुरी ने किया। इस अवसर पर प्रदेश भर के लगभग 100 छंदकार साहित्यकार ने भाग लिया।

- Advertisement -

जगदीश “हीरा” साहू की इस उपलब्धि पर साहित्यजगत के साहित्यकारों ने, समस्त छन्दकारों ने, शा उ मा वि डमरू के प्राचार्य श्री बी आर श्रेय जी, व्याख्याता रामाधार वर्मा, मुंशी राम साहू, कृपासिन्धु बघमार, मनोहर लाल साहू, राजेश साहू, जगदीश हीरा साहू, महेंद्र जांगड़े, श्रीमती एस चंदेल, जी देवांगन, एल वर्मा, कु एम डहरिया, हेमंत साहू, खम्हन पैकरा, सुरेंद्र पैकरा, चंद्रशेखर साहू, चंद्रशेखर पटेल, आदि सहित स्काउट गाइड जिला संघ बलौदाबाजार की ओर से श्री खोडस राम कश्यप जी सहायक राज्य संगठन आयुक्त, श्री रामाधार पटेल जी अध्यक्ष, श्री नीरज बाजपेयी जी उपाध्यक्ष, श्री शंकर लाल साहू जिला प्रशिक्षण आयुक्त, श्री मति वंदना तिवारी जिला आयुक्त गाइड, श्री पीयूष मिश्र जी उपाध्यक्ष, जिला संगठन आयुक्त बी डी राउत , नेहा उपाध्याय जिला संगठन आयुक्त गाइड, पूनम सिंह साहू, रुक्मण सिंह सरदार, चूड़ामणि वर्मा, संतोष देवांगन, स्थानीय साहित्यकार अजय अमृतांशु, अमित शाह कन्हैया, इंद्राणी साहू, मोहन निषाद, संतोष फ़रिकार, नरेंद्र वर्मा, वंदना गोपाल शर्मा, आदि ने बधाई एवं शुभकामना दी है।

Latest News

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित…

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित... सारंगढ़ बिलाईगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग...

More Articles Like This

error: Content is protected !!