भटगांव : 18 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य में सतपुरुष बाबा संत शिरोमणि गुरुघासीदास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जहां बाबा के सात वचनों को जन-जन तक पहुँचाने सतनाम संदेश यात्रा निकाली गई और मानव-मानव एक समान का परिचय देते भाई चारे का संदेश दिया गया।
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : संदिग्ध अवस्था मे खेत मे मिली युवक की लाश…पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका…
इसी कड़ी में 18 दिसम्बर को संत शिरोमणि गुरुघासीदास बाबा जी के जनमोत्स्व पर बिलाईगढ़ जिला के नगर पंचायत भटगांव में सतनामी समाज के लोगों द्वारा सतनाम संदेश यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रगति नगर में बाबाजी के जैतखाम्भ की पूजा अर्चना कर जैतखाम्भ में पालों चढ़ाया गया, जिसके बाद सतनाम सन्देश यात्रा के साथ नगर के अन्य चौक चौराहों में स्थित जैतखामों में स्वेत पालों चढ़ाया गया। इस दौरान नगर के चौक-चौराहों में नगर के जनप्रतिनिधियों सहित सर्व समाज के लोगों ने बाबाजी के संदेश यात्रा का स्वागत कर पूजा अर्चना की। सतनाम संदेश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
