कसडोल : सावित्री बाई फुले शिक्षा सम्मान से सम्मानित हुए तुलसी साहू…
कसडोल : दुर्ग में शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 22 सितम्बर 2024 को किया गया। जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मान समारोह में बलौदा बाजार जिले के विकासखंड कसडोल से शास प्राथमिक शाला डेराडीह के सहायक शिक्षक तुलसी प्रसाद साहू को सावित्री बाई फुले शिक्षा सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। इससे पहले शिक्षक तुलसी प्रसाद साहू को 2021 में बलौदा बाजार जिला में मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव अलंकरण शिक्षादूत पुरस्कार, 2022 में जिला स्तरीय समर कैम्प के लिए प्रशस्ति पत्र, 2023 में शिक्सा सम्मान, 2024 में संत गाडगे शिक्षक सम्मान, FLN DRG 2024 मास्टर ट्रेनर के रूप प्रशस्ति पत्र और उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। इन्हें शिक्षा में नवाचार, कला, संस्कृति, साहित्य लेखन, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति अभियान सहित अन्य कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दुर्ग विजय बघेल, कार्यक्रम अध्यक्षता विधायक गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, निधि चंद्राकर सम्मिलित थे। राज्य स्तरीय इस शिक्षा सम्मान के लिए संकुल समन्वयक के एन जायसवाल, संकुल के समस्त शिक्षकगण, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल आर देवांगन और विकासखंड कसडोल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



















