Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    November 21, 2026

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में होंगे कल शामिल…
    Featured

    बलौदाबाजार : नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में होंगे कल शामिल…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 27, 2023
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ एवं 266.40 करोड़ रूपये के 264 विकास कार्याें का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन…राजीव गांधी किसान न्याय योजना , भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा गन्ना प्रोत्साहन राशि का करेंगे अंतरण…

    बलौदाबाजार : नेता प्रतिपक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य में भाटापारा विकासखण्ड के ग्राम सुमा में 28 सितम्बर को कृषक सह श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। श्री खड़गे इस अवसर पर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ करने के साथ ही 266 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत के 264 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें 176 करोड़ रूपये के 150 कार्याें का लोकार्पण एवं 90 करोड़ 35 लाख रूपये के 114 विकास कार्याें का भूमिपूजन शामिल है। श्री खड़गे राजीव गांधी किसान न्याय योजना,राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना,गन्ना प्रोत्साहन योजना के हितग्राहियों के बैंक खाते में राशि अंतरण के साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित करेंगे। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे।

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा शामिल होंगे। बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री श्री मोहम्मद अकबर,मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मंत्री श्री कवासी लखमा, मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल,मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, मंत्री श्री उमेश पटेल, मंत्री श्री अमरजीत भगत, मंत्री श्री मोहन मरकाम, रायपुर सांसद श्री सुनील सोनी, जांजगीर -चांपा सांसद श्री गुहा राम अजगल्ले, संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव राय एवं सुश्री शकुंतला साहू, भाटापारा विधायक श्री शिवरतन शर्मा, बलौदाबाजार विधायक श्री प्रमोद कुमार शर्मा,छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी,छत्तीसगढ़ राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री विद्याभूषण शुक्ला,राज्य रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री लोकेश कन्नौजे, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री गणेश सिंह ध्रुव, श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री सतीश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, जनपद पंचायत भाटापारा की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा परमेश्वर वर्मा, ग्राम पंचायत सुमा की सरपंच श्रीमती पुष्पा जायसवाल एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री हितेंद्र ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    November 21, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026
    Featured

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026
    Featured

    गिधौरी : घटमड़वा नाला बांधा में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी…आरोपी किशन साहू गिरफ्तार…आरोपी ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम…

    November 15, 2026
    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,258 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,145 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20262,001 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,764 Views
    Don't Miss

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    By Ghatna ManchanNovember 21, 20260

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची…

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1074644
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    प्रधान संपादक
    प्रधान संपादक

    रूपेश श्रीवास

    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.