सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ के छात्रा महिमा साहू का जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ के होनहार छात्रा महिमा साहू पिता महेश्वर प्रसाद साहू का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बलौदा बाजार सत्र 2021-22 में हुआ है। वही महिमा साहू के इस उपलब्धि पर सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ के प्राचार्य प्रकाश डनसेना तथा शिक्षकों ने बधाई दी है। इस दौरान प्राचार्य ने बताया कि पूर्व में भी इस विद्यालय के होनहार छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य स्कूल, केंद्रीय स्कूल में हुआ है। वही महिमा साहू के भाई वैभव साहू का भी चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्व में हो चुका है जो कि इसी विद्यालय में अध्ययनरत थे। इस उपलब्धि से फिर से एक बार विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। प्राचार्य ने इस उपलब्धि का श्रेय उनके माता-पिता को देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी साथ ही छात्रा की उज्जवल भविष्य की कामना की।

Latest News

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित…

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित... सारंगढ़ बिलाईगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग...

More Articles Like This

error: Content is protected !!