बिलाईगढ़ : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ जिला सह संयोजक श्रीमती प्रियदर्शिनी दिव्य ने प्रेस के माध्यम से कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रम मन की बात आज अपने शिखर पर है। उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ’मन की बात’ कार्यक्रम अपने आप में एक ऐतिहासिक विश्व स्तरीय कार्यक्रम बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत में देश के कोने कोने तक इसका प्रभाव पड़ रहा है। ’मन की बात’ के जरिए वे जनता की आशाओं अपेक्षाओं को देश के सामने रख रहे हैं। एक दौर ऐसा भी था जब जनहित के कार्य करने वालों के बारें में कोई सरकार सुध नही लेती थी और ना ही कहीं पर कोई इनकी पहचान बनती थी लेकिन जब से केन्द्र में मोदी सरकार आई है तब से पुरे देश के किसी भी कोने में जनहित के कार्यो का करने वाले लोगों को यह सरकार ना सिर्फ ढुंढकर उन्हे सम्मानित करती है बल्कि मन की बात जैसे कार्यक्रमांे के माध्यम से पुरे देश के सामने उदाहरण के रूप में प्रदर्शित भी करते हैं। कुल मिलाकर मन की बात जैसे कार्यक्रम का अपना एक अलग वजूद है जो मोदी विरोधियों को दिखने वाला नही है। मन की बात जैसे कार्यक्रम से देशवासियो में ऊर्जा का संचार होता है। आने वाले दिनों मे ऐसे कार्यक्रमों से देश का नाम रोशन होता जाएगा। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से भाजपा नेत्री प्रियदर्शिनी दिव्य के द्वारा कही गई।