छत्तीसगढ़ में महापौर का हुआ आरक्षण पांच सीट महिला एवं चार सीट ओबीसी को…देखें लिस्ट…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में महापौर का हुआ आरक्षण पांच सीट महिला एवं चार सीट ओबीसी को…देखें लिस्ट…

- Advertisement -

रायपुर : छत्तीसगढ़ में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर निगमों में महापौर के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस बार पांच सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है जिनमें तीन सीटें सामान्य वर्ग एक ओबीसी वर्ग और एक अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित की गई है ।

इन चार निगमन में ओबीसी सीटें आरक्षित एक महिला सीट : प्रदेश के नगर निगमों बिलासपुर दुर्ग भिलाई भिलाई चरोदा के लिए लॉटरी निकाली गई।जिनमें दुर्ग ओबीसी महिला और बिलासपुर भिलाई, भिलाई चरोदा ओबीसी महिला ओबीसी आरक्षित किया गया है।

यह नगर निगम हुए सामान्य के लिए आरक्षित : पांच नगर निगम सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं जिनमें तीन सीटें सामान्य महिला के लिए (रायपुर कोरबा बिरगांव ) आरक्षित किया गया है। जगदलपुर चिरमिरी राजनांदगांव सामान्य वर्ग (मुक्त)के लिए आरक्षित किया गया है।

छत्तीसगढ़ के इन 10 निगमों में होगा चुनाव : छत्तीसगढ़ में कुल 14 नगर निगम है जिनमें से चार को छोड़कर बाकी 10 निगमों में चुनाव होंगे।जिन निगमों में चुनाव होने हैं वह रायपुर बिलासपुर राजनांदगांव दुर्ग कोरबा चिरमिरी धमतरी जगदलपुर रायगढ़ और रिसाली है बाकी चार निगमों में 20-21 में चुनाव हुए थे ऐसे में इन चार निगमों में अभी चुनाव नहीं होंगे जिन निगमन में चुनाव नहीं होने हैं वह भिलाई,भिलाई चरोदा, रिसाली और बिरगांव है।

रायगढ़ और रिसाली अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित : रायगढ़ अनुसूचित जाति और रिसाली अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है वही अंबिकापुर सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है रिसाली पिछले चुनाव में ओबीसी महिला सीट थी लेकिन यह अब जनसंख्या के आधार पर अनुचित जाति में शामिल हो गई है।

1.रायपुर – सामान्य महिला
2.बिरगांव– सामान्य महिला
3.दुर्ग – ओबीसी महिला
4.भिलाई – ओबीसी
5.भिलाई चरोदा – ओबीसी
6.बिलासपुर – ओबीसी
7.कोरबा – सामान्य महिला
8.धमतरी – सामान्य
9.रायगढ़ – एस सी
10.अंबिकापुर – एस टी
11.रिसाली – एससी महिला
12.चिरमिरी – सामान्य
13. जगदलपुर – सामान्य
14. राजनांदगांव – सामान्य

Latest News

देवभोग क्षेत्र में आबकारी विभाग की निष्क्रियता से शराब माफिया बेखौफ, झिल्ली पाउच का बढ़ा अवैध कारोबार…

देवभोग क्षेत्र में आबकारी विभाग की निष्क्रियता से शराब माफिया बेखौफ, झिल्ली पाउच का बढ़ा अवैध कारोबार... गिरीश सोनवानी गरियाबंद :...

More Articles Like This

error: Content is protected !!