देवभोग क्षेत्र में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया नवाखाई पर्व…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

देवभोग क्षेत्र में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया नवाखाई पर्व…

- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : कृषि प्रधान समाज की समृद्ध परंपराओं में से एक नवाखाई पर्व देवभोग क्षेत्र में बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह पर्व किसानों के जीवन में विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह नई फसल के आगमन पर ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर होता है।नवाखाई के अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में नवीन अन्न का प्रथम अर्पण माता लक्ष्मी और कुलदेवी को किया। पूजा-अर्चना के बाद परिवारजनों ने नए धान से बने पकवानों का आनंद लिया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और भाईचारे व एकता का संदेश दिया। गांवों में सुबह से ही उत्सव का माहौल देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर पूजा की तैयारी में जुटी रहीं, वहीं युवाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। नवाखाई पर्व सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि यह कृषि और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक भी है। इस दिन किसान अपनी मेहनत और फसल की सफलता के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं और समृद्धि की कामना करते हैं।

Latest News

देवभोग क्षेत्र में आबकारी विभाग की निष्क्रियता से शराब माफिया बेखौफ, झिल्ली पाउच का बढ़ा अवैध कारोबार…

देवभोग क्षेत्र में आबकारी विभाग की निष्क्रियता से शराब माफिया बेखौफ, झिल्ली पाउच का बढ़ा अवैध कारोबार... गिरीश सोनवानी गरियाबंद :...

More Articles Like This

error: Content is protected !!