Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    November 21, 2026

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » रथयात्रा विशेष : आज भक्तों को दर्शन देंगे जगत के नाथ…रथयात्रा पर जाने पवनी के मंदिर का इतिहास…
    Featured

    रथयात्रा विशेष : आज भक्तों को दर्शन देंगे जगत के नाथ…रथयात्रा पर जाने पवनी के मंदिर का इतिहास…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJune 27, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    रथयात्रा विशेष : आज भक्तों को दर्शन देंगे जगत के नाथ…रथयात्रा पर जाने पवनी के मंदिर का इतिहास…

    बिलाईगढ़ : वर्षों की आस्था और भक्ति की धारा, आज फिर पवनी की ऐतिहासिक रथयात्रा निकलेगी। 1934 में ठंडारामजी साहू (मोकरदम) और गाँव के सहयोग से निर्मित मंदिर के गर्भगृह भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने भक्तो को दर्शन देंगें। यह यात्रा सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रेम, सांस्कृतिक विरासत, आत्मीयता और सामूहिक श्रद्धा की पुष्टि करती है।

    मंदिर निर्माण-श्रद्धा और समुदाय की प्रेरक मिसाल : ठंडारामजी साहू (मोकरदम) और गाँव के ग्रामीणों ने 1934 में निरंतर श्रम, आर्थिक सहयोग और भक्ति से इस मंदिर का निर्माण शुरू किया। स्थानीय बांस-ईट व पत्थर सामग्री के अलावा, श्रमदान, छोटी-छोटी दानराशियों की साझा शक्ति ने इसे संभव बनाया। आज भी यह मंदिर पवनी का धार्मिक केंद्र माना जाता है, खासकर आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को निकली रथयात्रा के दौरान।

    परंपरा की शुरुआत : 1934 में मंदिर निर्मित और पहली बार रथयात्रा की शुरूवात हुई। हर वर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा की मूर्तियाँ रथों पर विराजमान की जाती हैं। मंदिर से नृत्य-गीत, भजन-कीर्तन और पुष्प वर्षा के बीच लगभग 3–4 किमी का मार्ग तय करके निकाली जाती है।

    आज के उत्सव की तैयारी 15 दिन पहले से रथ की मरम्मत, रंगाई, फूल-झंडों से सजावट और साधन सामग्री जुटाई जाती है। लकड़ी, कपड़े, सजावटी ढोलक व झांकी की सुंदर रचना होती है। वही आज के दिन “जय जगन्नाथ” की गूँज के साथ स्थल-स्थल फूलवर्षा, भजन-कीर्तन, झांकियों, नृत्य, देशी वाद्य व्यवस्था, प्रसाद वितरण की व्यवस्था की होती है। पवनी की ये गतिविधियां स्थानीय संस्कृति की विविधता का साक्षी हैं। इस दौरान रथ मंदिर से निकलकर मुख्य मार्गों से होकर कुआं चौक, बाड़ा चौक, वीडियो चौक, बस स्टैंड, बाजार चौक, बजरंग चौक, आजाद चौक, संतोष चौक, यादव चौक, राम गुड़ी चौक होते हुए पुनः मंदिर में लौटता है। साधारणतः 3–4 घंटे में पूरा रास्ता तय होता है और पूजा-अर्चना के बाद मूर्तियों को समलाई माता मंदिर के बगल कक्ष में विराजित किया जाता है। अगले दस दिनों तक इन्हें यही रखा जाता है।

    आध्यात्मिक महत्त्व : रथ की रस्सी को अपनाते ही भक्तों को जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है। यात्रा में शामिल होना, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद-प्रदान यह सब धर्म-संस्कृति कुल को जोड़े रखते हैं। यह यात्रा न केवल आस्था की पुकार है, बल्कि साथ, सहयोग, समरसता व सामाजिक सौहार्द का प्रतिबिंब है।

    आज जब पवनी का निर्मित मंदिर पुनः 91 वां रथयात्रा समारोह मनाएगा, तो 28 जून तक इसका प्रभाव पूरे क्षेत्र में फैलेगा। यह यात्रा आत्मा को जोड़ती रही है, सदियों से चली आ रही संस्कारों की शृंखला को कायम रखती है। यह पर्व न केवल भगवान जगन्नाथ की आराधना है, बल्कि भक्तों की संकल्प-शक्ति और एकता का अनुपम उदाहरण है।

    जय जगन्नाथ

    टीम घटनामंचन…

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    November 21, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026
    Featured

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026
    Featured

    गिधौरी : घटमड़वा नाला बांधा में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी…आरोपी किशन साहू गिरफ्तार…आरोपी ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम…

    November 15, 2026
    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,260 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,145 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20262,001 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,764 Views
    Don't Miss

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    By Ghatna ManchanNovember 21, 20260

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची…

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1075008
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    प्रधान संपादक
    प्रधान संपादक

    रूपेश श्रीवास

    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.