Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » संत गुरु घासीदास जी का संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Featured

    संत गुरु घासीदास जी का संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 21, 2025No Comments7 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    संत गुरु घासीदास जी का संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    सारंगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शनिवार को सारंगढ़ स्थित गुरु घासीदास ज्ञान स्थली, पुष्पवाटिका में आयोजित तीन दिवसीय संत गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ज्ञान स्थली में स्थापित जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर सतनामी समाज द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय का गजमाला से आत्मीय स्वागत किया गया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा, रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, डॉ. छबिलाल रात्रे, श्रीमती केराबाई मनहर, सुश्री कामदा जोल्हे, ज्योति पटेल, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि परम पूज्य संत गुरु घासीदास बाबा केवल एक समाज के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानव समाज के मार्गदर्शक थे। उन्होंने “मनखे-मनखे एक समान” का जो महान संदेश दिया, वह सामाजिक समानता, मानव गरिमा और भाईचारे की सशक्त नींव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने उस दौर में सत्य, अहिंसा और समानता का संदेश दिया, जब समाज छुआछूत, भेदभाव और रूढ़ियों से ग्रस्त था। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार संत गुरु घासीदास बाबा के इन्हीं विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने का कार्य कर रही है। समतामूलक समाज की स्थापना, कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का सतनाम दर्शन सामाजिक चेतना का आधार है, जो आज भी समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। बाबा जी ने मानवता, करुणा और सामाजिक समरसता का जो मार्ग दिखाया, वही आज एक समतामूलक समाज की मजबूत नींव है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया गया है। प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी गई है, जिससे गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन मिला है। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा खरीदी पूर्ण होने के पश्चात किसानों को अंतर की राशि शीघ्र उनके खातों में अंतरित की जाएगी। सरकार प्रत्येक पात्र किसान से धान खरीदी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बीते दो वर्षों में प्रदेश में धान का रकबा और किसानों की संख्या बढ़ी है, जो कृषि क्षेत्र में सरकार की नीतियों पर किसानों के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि राज्य में 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता सुदृढ़ हुई है। पीएससी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर मिल सके।उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के बेटा-बेटियों को उद्यमी बनने का अवसर दिया जा रहा है। यह नीति रोजगार सृजन के साथ-साथ सामाजिक न्याय को भी मजबूती देती है। मुख्यमंत्री ने सभी समाज वर्गों से संत गुरु घासीदास बाबा के विचारों को आत्मसात कर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

    परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के इस पावन अवसर पर उपस्थित आप सभी को मैं हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आज बाबा गुरु घासीदास जी के ज्ञान स्थली में आकर मुझे अत्यंत आत्मिक शांति और प्रेरणा मिली है। मैंने बाबा से छत्तीसगढ़ की सुख-शांति, समृद्धि और हर घर में खुशहाली की कामना की है।

    यह ज्ञान स्थली एक पवित्र स्थल है, जहां बाबा गुरु घासीदास जी ने विश्राम किया और आत्मबोध प्राप्त किया। बाद में उन्होंने छाता पहाड़ में तपस्या कर समाज को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। आज उनके वंशजों से बाबा जी के जीवन दर्शन और परंपराओं को विस्तार से सुनने का अवसर मिला, जो मेरे लिए भी अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

    हमारी सरकार बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों से प्रेरणा लेकर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है।

    गुरु घासीदास के वंशज और राज्य के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश केवल सतनामी समाज के लिए नहीं, बल्कि सर्व समाज और सम्पूर्ण मानवता के लिए है। बाबा जी द्वारा दिया गया “मनखे-मनखे एक समान” का विचार सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि आज बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती केवल छत्तीसगढ़ या भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे विश्व में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है।उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी हम सबके लिए अनेक पवित्र निशानियाँ छोड़कर गए हैं। गिरौदपुरी और भंडारपुरी धाम में स्थापित जैतखाम, सादा झंडा, डंडा और चौकोर चबूतरा केवल धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि मानव जीवन का गहन आध्यात्मिक संदेश देते हैं। बाबा जी ने सादा जीवन, सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को जीवन का मूल आधार बताया।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चौकोर चबूतरा मानव जीवन का प्रतीक है, जिसे साधारण रखते हुए सदैव स्वच्छ रखना चाहिए। यही संदेश बाबा गुरु घासीदास जी ने समाज को दिया। उन्होंने सिखाया कि जीवन में विनम्रता सबसे बड़ा गुण है—“बड़े बड़े सब कोय, जो छोटा बन जाय उससे बड़ा न कोय” माता-पिता को प्रथम गुरु मानते हुए उनके प्रति सम्मान तथा समाज के बुजुर्गों और ज्ञानीजनों के आदर को जीवन का आवश्यक अंग बताया। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के अनुसार समाज की उन्नति के लिए खान-पान में संयम, नशा मुक्त जीवन, तथा स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क अनिवार्य है। सत्य बोलना, सत्य सुनना और सत्य के मार्ग पर चलना ही बाबा जी का मूल संदेश है, जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को उन्नति की दिशा में ले जाता है।मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में अनुसूचित जाति समाज के विकास को नई गति मिली है। गिरौदपुरी धाम के सर्वांगीण विकास के लिए जैतखाम, मंदिर परिसर, अमृत कुंड, छाता पहाड़ तक सड़क, सीढ़ियों एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक शेड निर्माण हेतु 3 करोड़ रुपये तथा अन्य विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

    उन्होंने बताया कि भंडारपुरी धाम के विकास के लिए 17 करोड़ 11 लाख 22 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे वहां अधोसंरचना के कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जाति समाज के उत्थान हेतु प्रत्येक वर्ष पांच प्रतिभावान युवाओं को पायलट प्रशिक्षण के लिए 15-15 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने का निर्णय भी लिया गया है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज को देश और प्रदेश में सम्मान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। देश के सर्वोच्च पद पर अनुसूचित जाति समाज के प्रतिनिधित्व से समाज का आत्मविश्वास और स्वाभिमान बढ़ा है। छत्तीसगढ़ में भी समाज के प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि बाबा गुरु घासीदास जी के संदेशों को आत्मसात करते हुए सभी समाज आपसी भाईचारे, एकता और समरसता के साथ आगे बढ़ें। किसी भी प्रकार के भ्रम या भेदभाव से दूर रहकर “मनखे-मनखे एक समान” के विचार को व्यवहार में उतारें।

    अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सतनामी समाज सहित सर्व समाज का तीव्र गति से विकास होगा और बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों पर आधारित एक समरस, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा।

    राजस्व मंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, बाबा गुरु घासीदास जी के सन्देश को आत्मसात करने की जरूरत है। पिछली बार सीएम ने सारंगढ़ को 50 करोड़ का सौगात दिया था। पीएम मोदी के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री लगातार कार्य कर रहे हैं प्रदेश के सभी उद्योगों को बढ़ावा दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,898 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    By Ghatna ManchanSeptember 6, 20260

    शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित… पवनी : शिक्षक दिवस के अवसर…

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063387
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.