Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने ली समय-सीमा की बैठक…सुपोषण अभियान के अंतर्गत गभर्वती महिलाओं एवं बच्चों को पहुंचाये लाभ – कलेक्टर डॉ.सिद्दकी…
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने ली समय-सीमा की बैठक…सुपोषण अभियान के अंतर्गत गभर्वती महिलाओं एवं बच्चों को पहुंचाये लाभ – कलेक्टर डॉ.सिद्दकी…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 25, 2023No Comments3 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने आज सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभागवार कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है, जिसके सफल आयोजन के लिए विभागवार आबंटित ड्यूटी के संबंध में अधिकारी अपने दायित्वों को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें।

    कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने सुपोषण अभियान के संबंध में चर्चा की। उन्होंने सुपोषण अभियान के अंतर्गत हितग्राहियों को सभी चिन्हित वर्ग जिनमें बच्चे एवं गर्भवती महिलाएं आती हैं, उन्हें लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा रीपा अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए कंडोला गौठान में प्रस्तावित कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली एवं जल्द ही शेड निर्माण एवं अन्य लंबित कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। धान खरीदी कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने कुल खरीदी एवं रकबा समर्पण तथा चावल के स्टॉक के बारे में नागरिक आपूर्ति निगम और भारतीय खाद्य निगम से जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने आगामी 1 फरवरी को जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मिलेट्स फसलों के अंतर्गत किसानों को रागी फसल की खेती हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वन अधिकार पट्टा के अंतर्गत हितग्राहियों को प्राथमिकता में लेकर उन्हें स्व-सहायता समूह के साथ जोड़कर आवश्यक गतिविधि कराने के निर्देश दिए, साथ ही मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को हितग्राहियों को लाभान्वित करने को कहा।

    कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने मिलेट मिशन, सी-मार्ट, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लघु वनोपज, नरेगा, आवर्ती चराई, रीपा, वन अधिकार पत्र, कृष्ण कुंज, गोधन न्याय योजना, श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, राजीव युवा मितान क्लब, पैरादान, हाट बाजार, आत्मानंद स्कूल, रामायण मंडली, वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, विवादित नामांतरण एवं खाता विभाजन, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, टीबी कुष्ट रोग जाँच एवं निवारण अभियान, राजीव गाँधी भूमिहीन किसान योजना, गोधन न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    बैठक में अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री भागवत जायसवाल एवं स्निग्धा तिवारी, एसडीएम के.एल.सोरी एवं मोनिका वर्मा, साथ ही अन्य विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

    अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय मतदाता की शपथ :- भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप आज 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में नवगठित जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सभाकक्ष में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ। समय-सीमा बैठक में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रित परम्पराओं की गरिमा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भिक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063542
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.