Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़ बिलाईगढ़ : साइबर ठग नंदू उर्फ शिवनंदन महंत के विरुद्ध दो थाना में अपराध दर्ज…इन मोबाइल नंबर 8224868583, 7803830450, 7898262500 9770341259 से रहें सावधान…ऐसे ठगते है लोगों को…इस नंबर पर कर सकते है शिकायत…
    Featured

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ : साइबर ठग नंदू उर्फ शिवनंदन महंत के विरुद्ध दो थाना में अपराध दर्ज…इन मोबाइल नंबर 8224868583, 7803830450, 7898262500 9770341259 से रहें सावधान…ऐसे ठगते है लोगों को…इस नंबर पर कर सकते है शिकायत…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 27, 2023No Comments4 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ : साइबर ठग नंदू उर्फ शिवनंदन महंत के विरुद्ध दो थाना में अपराध दर्ज…इन मोबाइल नंबर 8224868583, 7803830450, 7898262500 9770341259 से रहें सावधान…ऐसे ठगते है लोगों को…इस नंबर पर कर सकते है शिकायत…

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ : सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में खरसिया क्षेत्र के ठाकुरदिया गांव के निवासी साइबर ठग नंदू महंत उर्फ शिव नंदन महंत के मोबाइल नंबर के विरुद्ध थाना सारंगढ़ में अपराध क्रमांक 0667/23 और सरसीवा थाना में 0500/23 अपराध दर्ज है। इस ठग का मोबाइल नंबर 8224868583, 7898262500 है और जिसमें पैसे की डिमांड करता है वो मोबाइल नंबर 7803830450 और 9770341259 है। पीड़ित व्यक्ति सभी दिन 24 घंटे चालू साइबर क्राइम पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930, 155260 या वाट्सअप नंबर 94792 81934 में पुलिस को शिकायत दर्ज करें। इस ठग नंदू महंत के साथी अपराधियों में राठौर उर्फ प्रह्लाद सिंह महलवार, कन्हैया उर्फ कमल कुमार शर्मा, रामसिंग यादव, शरद शर्मा और विकास बेलचंदन, संतोष सिंधी शामिल है। ठग वॉट्सएप ग्रुप में शामिल होकर लोगों के मोबाइल नंबर चुराता था। कोई भी अनजान व्यक्ति को वॉट्सएप ग्रुप में शामिल नही करें। यदि किसी ग्रुप में जुड़ा हो तो चेक कर लें। इनसे पैसा वापसी के लिए थाना बैंक कोर्ट कचहरी के संबंध में अधिकारी के मोबाइल नंबर 9993769490 से जानकारी ले सकते हैं।

    ठगने का तरीका : नंदू उर्फ शिव नंदन महंत ठग फोन करके छत्तीसगढ़ी, हिंदी में बात करता है। जिसको फोन करता है, उसके गांव कस्बा में सप्ताह में व्यापार के लेन देन की बात करता है। नागरिकों को वो जिस भी लाभ में फंसा सके वो जाल बिछाता है। जैसे किसी भी लॉटरी का चाहे वो किसी ऑफर तक सीमित हो। फिलहाल इनका सेफजोन टारगेट शेयर मार्केट या प्रचलित बाजार है, प्रचलित नामो को बताकर ये नागरिकों को फांसते हैं। नंदू महंत उर्फ शिव नंदन महंत किसी भी नागरिक को फोन करके कहता है कि मैं लॉटरी शाखा में हूं। आप किसी भी सामान खरीदी जिसका रेट अलग अलग है, में खरीदी कीजिए आपको उस सामग्री का लॉटरी मैं ही देख रहा हूं। आपको दोगुना राशि मिलेगा और बाकी उसको बांट लेंगे। उसके बाद बेसब्री से मत सोचो, दस मिनट में आपको वापस लौटाता हूं कहकर दबाव बनाता है। जब झांसे में आया व्यक्ति उसको पैसा भेजता है तो फिर वो इससे ज्यादा से ज्यादा पैसा का दोगुना करने का आज अभी करो का प्रलोभन देता है। मतलब वो किसी भी व्यक्ति के बैंक में जमा राशि को लूटने की कोशिश करता है। फिर वो शुरू करता है नया खेल। नया खेल में ठग कहता है मालिक के और कर्मचारी लोग हैं जिनका कमजोर दिल है उनको भी पैसा देना पड़ता है। इसलिए उन लोगो को इतना हजार और दो। इसके बाद और नया पैंतरा, चाल चलता है, ठग कहता है कि उसका मालिक जब ये लॉटरी के बारे में पूछेगा कि नया ग्राहक का लॉटरी कैसे लग गया, तब ठग झांसे में आए व्यक्ति को और सामान खरीदी का भुगतान करने कहता है।

    रोकथाम के लिए साइबर या थाना में करें शिकायत : किसी भी प्रकार का प्रलोभन साइबर ठगी की श्रेणी में आता है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके सभी दिन 24 घंटे चालू साइबर क्राइम पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930, 155260 या 9479281934 डायल कर में संपर्क करें। पोर्टल में शिकायत करना आम नागरिकों को मुश्किल है। इसलिए हेल्प लाइन के वाट्सअप नंबर 94792 81934 में जानकारी देना आसान है। इसमें ठग करने वाले का नाम, मोबाइल नंबर, जिस मोबाइल नंबर में पैसा का भुगतान किया, तारीख और समय भेजना होगा। ठगी करने वाला किसी मालिक के नाम, शेयर मार्केट, लॉटरी किसी में भी पैसा लगाने की बात करके झांसा देकर ठगी किया है तो उन व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि ठग ने सिर्फ पैसा अपने नंबर में भुगतान कराया है। ठग ने उसका उपयोग सामग्री खरीदी में किया या नहीं। ये तो ठग ही जानता है। ऐसे लोग जिनको शेयर मार्केट, लॉटरी के नाम पर ठगी किया वो जरूर पुलिस को शिकायत दर्ज करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063505
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.