Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ : खून से लथपथ मिली पति पत्नी की शव, गांव में दहशत का माहौल…

    October 9, 2026

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…

    September 26, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़-बिलाईगढ़ : आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मिशन मोड पर करें काम – कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी…शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश…
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मिशन मोड पर करें काम – कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी…शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 22, 2023No Comments3 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी ने समय-सीमा की बैठक में जिले में शिविर के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की एवं इस कार्य को मिशन मोड में करते हुए आंकड़ों में उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए इस योजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करने को कहा, साथ ही नगर पालिकाओं को बेहतर तरीके से मुनादी कराकर अधिक से अधिक लोगों को शासन की इस योजना से लाभान्वित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने जिले में चल रहे जाति प्रमाण जारी करने संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से अस्थाई जाति प्रमाण पत्र और स्थाई जाति प्रमाण पत्र की एंट्री के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित और विवादित खाता विभाजन, नामांतरण अंतर्गत लंबित मामलों के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए आगामी दिनों में इन सभी मामलों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही नक्शा बंटाकन और अभिलेख शुद्धता रिपोर्ट के कार्यों की समीक्षा की एवं पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों की सहायता से कार्य की गति बढ़ाने को कहा। इसके पश्चात् राजस्व न्यायालय के प्रकरणों के संबंध में नाराजगी जताते हुए सभी न्यायालयों में लंबित मामलों का प्राथमिकता से शीघ्र निपटान करने को कहा। वन अधिकार पत्र अंतर्गत सभी ब्लॉक में चिन्हित पांच गाँवों में महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्य स्वीकृति की समीक्षा की, साथ ही वन अधिकार पट्टाधारियों के धान खरीदी हेतु पंजीयन की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। वनोपज की समीक्षा करते हुए वन विभाग को अधिक से अधिक हितग्राहियों को सूचित कर लाभान्वित करने को कहा। इसके पश्चात कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने समस्त उपस्थित सीएमओ से अनाधिकृत विकास के नियमितीकरण के मामलों की समीक्षा की एवं तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने मत्स्य विभाग को ग्राम पंचायत अंतर्गत तालाबों को विधिवत चिन्हांकित कर पट्टा वितरित करने की दिशा में कार्य करने को कहा। इसके पश्चात् संयुक्त कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम की मासिक जानकारी समय पर उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।

    कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने बैठक के दौरान श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना, सेजेस भर्ती, वन अधिकार पत्र, कौशल विकास योजना (बिहान), गोधन न्याय योजना, बीज भंडारण, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृष्ण कुंज, रासायनिक खाद भंडारण, राजीव युवा मितान क्लब, मिलेट मिशन, वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, लघु वनोपज संग्रहण, देवगुड़ी निर्माण, फाइलेरिया टीकाकरण, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, जैविक खाद्य भंडारण, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राजीव गाँधी भूमिहीन किसान योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री भागवत जायसवाल एवं डॉ.स्निग्धा तिवारी, एसडीएम श्री के.एल.सोरी एवं श्रीमती मोनिका वर्मा, साथ ही अन्य समस्त विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    छत्तीसगढ़ : खून से लथपथ मिली पति पत्नी की शव, गांव में दहशत का माहौल…

    October 9, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…

    September 26, 2026
    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,097 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,900 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,710 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ : खून से लथपथ मिली पति पत्नी की शव, गांव में दहशत का माहौल…

    By Ghatna ManchanOctober 9, 20260

    छत्तीसगढ़ : खून से लथपथ मिली पति पत्नी की शव, गांव में दहशत का माहौल……

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…

    September 26, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1064989
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.