Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सभी सीएमओ को नगरीय निकाय में अलाव जलाने के दिए निर्देश…
    Featured

    सारंगढ़ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सभी सीएमओ को नगरीय निकाय में अलाव जलाने के दिए निर्देश…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 24, 2025No Comments4 Mins Read3 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सभी सीएमओ को नगरीय निकाय में अलाव जलाने के दिए निर्देश…

    सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा का बैठक लिया। कलेक्टर ने ठंड से बचने सभी सीएमओ को अपने नगरीय निकाय में अलाव जलाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने मेरा पूंजी मेरा अधिकार के तहत सभी विभागों के बैंक खातों में कई सालों से जमा राशि को संबंधित शीर्ष में जमा करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने धान खरीदी में चेक पोस्टों में ड्यूटी कर रहे अधिकारी कर्मचारी का आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए उड़न दस्ता टीम को निर्देशित किया।

    कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण धान खरीदी कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने धान खरीदी करने में किसी किसान परिवार को दिक्कत हो रही है और वे खाद्य या तहसील कार्यालय में आ रहे हैं तो उनके समस्या जैसे फौती नामांतरण, रकबा शुद्धि आदि कार्य संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, तहसीलदार प्राथमिकता से समस्या का निराकरण करें। कलेक्टर ने सभी राइस मिलरो को बफर स्टॉक से अधिक भण्डार वाले समिति से धान का उठाव करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन पोर्टल, जनशिकायत निवारण आदि से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेकर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत ईकेवायसी करने, संदिग्ध राशनकार्ड पर कार्यवाही करने, जेम पोर्टल, पोरथ मेला अंतर्गत आवश्यक साफ सफाई और व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का दावा आपत्ति 22 जनवरी तक मंगाए गए हैं। इसमें जिन अधिकारी कर्मचारी का क्लस्टरवार ड्यूटी लगा है, वो वहां बैठना सुनिश्चित करें और प्राप्त दावा का निराकरण करें। कलेक्टर ने सारंगढ़ से हरदी और दानसरा बायपास के सड़क निर्माण में डामरीकरण के साथ साथ रेडियम और सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सैनिक स्कूल के लिए जिले में उपयुक्त स्थान का चयन करने के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने परसापाली में अवैध कब्जा हटाने, बकरी पालन के लिए एक सप्ताह में पशुपालन विभाग द्वारा अनुदान सहित 1 लाख का लोन प्रदान करने तथा बंधक बनाए मजदूरों के संबंध में संबंधित राज्य के कलेक्टर से संपर्क कर कार्यवाही करने श्रम विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए।

    डॉ. संजय कन्नौजे ने स्कूल का मान्यता जांच करने के लिए और शासकीय जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय शिक्षक के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत छात्राओं को सायकल वितरण, अपार आईडी और जाति प्रमाण पत्र और पीएमश्री स्कूल केंदवाही बार, अमोदी, बरमकेला और सरसींवा के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का समीक्षा किया।

    कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत खाद्य, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित जिले के सभी जनपद पंचायत सीईओ और सभी सीएमओ को दिए गए लक्ष्य 100 हितग्राही के अनुरूप कार्य की प्रगति का समीक्षा किया और बैंक तथा वेंडर के साथ समन्वय कर ज्यादा से ज्यादा हितग्राही बनाने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में हर घर जल, सारंगढ़ तथा बरमकेला में जल आवर्धन, सरिया में अमृत मिशन के कार्यों की प्रगति का समीक्षा करते हुए कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने बद्रीश सुखदेवे सहायक आयुक्त को आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लंबित छात्रवृत्ति के छात्र-छात्राओं को सूचित कर उन्हें छात्रवृत्ति दिलाने में मदद करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के आश्रम छात्रावास में निवासरत बालक बालिकाओं के स्वास्थ्य जांच, हिमोग्लोबिन जांच की स्थिति का जायजा लेकर आश्रम छात्रावासों में प्रति सप्ताह आकस्मिक निरीक्षण कर आश्रम छात्रावासों में बेहतर खानपान, पढ़ाई, स्वच्छता, पारिवारिक माहौल का वातावरण और अच्छा व्यवस्था को निरंतर बनाने रखने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, पीएम आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत ग्राम विकास योजना के विगत वर्षों से अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार धरती आबा अंतर्गत पात्र आवेदनकर्ता को योजनाओं का लाभ देने के लिए कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20264,994 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,124 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,954 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,741 Views
    Don't Miss

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    By Ghatna ManchanNovember 2, 20260

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1070598
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.