Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं…दिव्यांगों के ट्राइसाइकिल संबंधी आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश…
    Featured

    सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं…दिव्यांगों के ट्राइसाइकिल संबंधी आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 17, 2023No Comments3 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने आज जनदर्शन के माध्यम से लोगों से मिलकर गंभीरतापूर्वक उनकी शिकायतें, समस्याएं सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में आज बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर के समक्ष आवेदन किए। कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने समाज कल्याण विभाग को प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी तरह ग्राम सोनभद्र तहसील बरमकेला निवासी 20 वर्षीय दीपक प्रधान जो पैरों से दिव्यांग हैं, उन्होंने दिव्यांग पेंशन दिलाने हेतु आवेदन किया था। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदन पर सीईओ को जांच करने के निर्देश दिए। ग्राम छोटे खैरा सारंगढ़ निवासी युवराज निराला ट्राई साइकिल की मांग को लेकर आए हुए थे एवं ग्राम होलधरपाली सारंगढ़ निवासी रामाधार नारंग अपने पुत्र क्रिश नारंग जो लोकोमोटर विकलांग की श्रेणी में आता है उसके लिए व्हीलचेयर एवं पेंशन हेतु आवेदन किया। कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने उक्त आवेदनों पर समाज कल्याण विभाग को निराकरण करने के निर्देश दिए।

    ग्राम पंचायत बरदुला सारंगढ़ स्थित नजूल भूमि को विक्रय कर देने के संबंध में जांच हेतु ग्रामवासियों द्वारा आवेदन किया गया था, उक्त आवेदन पर कलेक्टर ने एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत टाटा की रेखा साहू राशन कार्ड संबंधी समस्या लेकर आई थी। उक्त आवेदन पर कलेक्टर ने खाद्य विभाग को निर्देशित किया। खाद्य विभाग द्वारा मौके पर संबंधित आवेदक का राशन कार्ड संबंधी समस्या का निराकरण किया गया जिस पर रेखा साहू ने कलेक्टर का धन्यवाद किया। इसके अलावा ग्राम टॉड़ीपार, सारंगढ़ के ग्रामवासियों ने गाँव में सहकारी उचित मूल्य की दुकान में नेटवर्क की समस्या से अवगत कराते हुए आनलाइन एंट्री न हो पाने की समस्या बताई और ऑफलाइन सुविधा प्रदान करने हेतु निवेदन किया। कलेक्टर ने खाद्य विभाग को जाँच करने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण की राशि दिलाए जाने हेतु चंवरपुर, सारंगढ़ के हितग्राहियों ने आवेदन किया था। ग्राम मुच्छमल्दा, भटगांव निवासी चैनदास एवं उनके भाई जो संयुक्त खाते से धान की बिक्री करते हैं, उन्होंने धान बिक्री की अनुमति संबंधी समस्या लेकर आए थे, कलेक्टर ने तहसीलदार को जाँच करने के निर्देश दिए। ग्राम नगरदा, बिलाईगढ़ निवासी श्रीमती गौरी कुर्रे ने प्राकृतिक आपदा की राशि प्रदान करने हेतु आवेदन किया, जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम बिलाईगढ़ को जांच करने के निर्देश दिए।

    सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : पीएम आवास योजना से बदल रही गांवों की तस्वीर…बोड़ा, बिलाईगढ़ निवासी गनेशी बाई पक्के मकान में बिता रहीं अब खुशहाल जीवन…

    जनदर्शन में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें वन अधिकार पत्र, विधवा पेंशन, अंत्योदय राशन कार्ड, संपत्ति बंटवारा संबंधी आवेदन एवं धान खरीदी समस्या संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने संबंधित विभाग को प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,900 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,710 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063571
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.