Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़ : विकसित भारत संकल्प यात्रा में पिता ने बताया सरकारी खर्च से हुआ बच्ची का इलाज…चिरायु योजना से हुआ सिद्धि का सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी…
    Featured

    सारंगढ़ : विकसित भारत संकल्प यात्रा में पिता ने बताया सरकारी खर्च से हुआ बच्ची का इलाज…चिरायु योजना से हुआ सिद्धि का सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 21, 2023No Comments4 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़ : विकसित भारत संकल्प यात्रा में पिता ने बताया सरकारी खर्च से हुआ बच्ची का इलाज…चिरायु योजना से हुआ सिद्धि का सफल कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी…

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ : विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मेरी कहानी- मेरी जुबानी के तहत एक पिता ने सरकारी खर्च से अपने बच्ची के इलाज के बारे में बताया। पिता ने कहा-मैं भुवनेश्वर पटेल निवासी कालाखूंटा विकासखंड बरमकेला, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का निवासी हूं। जब मेरी पुत्री नहीं सुन पा रही है। यह जानकर मैं बहुत हैरान सा रह गया था। दिल बहुत रोने लगा। जब मैं बेटी के इलाज हेतु किरोड़ीमल शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ ले गया और ओएई टेस्ट-जांच हुआ तो उन्होंने मुझे बताया कि समस्या है। अतः कन्फर्मेशन के लिए बेरा टेस्ट का सलाह दिए। उस समय कोरोना की हड़कम्प चल रही थी शासकीय अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही हो रही थी और हमे भी कोरोना महामारी का डर था उसी समय मैंने एक रायपुर की प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए सलाह लेने गया उन्होंने बताया की हियरिंग एड मशीन से भी बच्ची सुन सकती है या इसकी कॉक्लियर इंप्लांट करवा सकते हैं, लेकिन ये काफी महंगा ऑपरेशन है। फिर मैंने पूछा की इस ऑपरेशन, इलाज से क्या मेरी बेटी सुन सकेगी ? उसके बाद मैने हेयरिंग एड मशीन ली और उसका उपयोग करना शुरू कर दिया साथ में थेरेपी भी किए पर इसका कोई असर नहीं हुवा। फिर मैंने सारी उम्मीदें ही छोड़ दिया था।

    एक दिन अचानक मैंने अपने नजदीकी उपस्वास्थ्य केंद्र डोंगरीपाली पहुंचा वहां डॉ टीएल मिश्रा और नर्स मेनका पटेल जी से मिला। उन्होंने बताया कि आपकी बेटी का इलाज चिरायु योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से हो सकता है। फिर उन्होंने पूरी जानकारी के साथ मुझे बरमकेला के चिरायु टीम के डॉ पी डी खरे जी से संपर्क करवाये। टीम द्वारा जांच व चिन्हांकन के पश्चात चिरायु आईडी से 19 अगस्त 2021 को तत्काल मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रिफर किया। जहां समस्त जांच के बाद एम्स अस्पताल रायपुर रिफर किया गया। आवश्यक जांचोपरांत थेरेपी की सलाह दिए, जिसे हमारे परिवार द्वारा समय पर पूर्ण कर लिया गया। फिर अस्पताल के द्वारा कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी की सलाह दी गयी, जिसका इलाज खर्च चिरायु योजना से होना बताया गया। फिर समय-समय पर सारे जांच तथा वेक्सीन करवाये गए।

    चिरायु टीम के द्वारा बराबर गाईड व मोटिवेट इलाज हेतु किया गया। अंततः 1 दिसम्बर 2023 को एम्स अस्पताल रायपुर में ऑपरेशन के लिए भर्ती करवाया गया। सभी प्रकार से बच्चे के स्वास्थ्य दुरुस्तीकरण के बाद 4 दिसम्बर 2023 सोमवार को कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। हफ्ते भर डॉक्टर्स अपने ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

    इस प्रकार के ऑपरेशन में लाखों रुपए खर्च होता है लेकिन चिरायु योजना से फ्री में, निःशुल्क हुआ है। मेरी बेटी अभी स्वस्थ महसूस कर रही है। मैं और मेरा परिवार का सरकार को, चिरायु टीम को धन्यवाद, आभार है।

    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) एक पहल है जिसका उद्देश्य जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में जन्मजात बीमारियों – जन्म के समय दोष, बीमारियाँ, कमियाँ और विकलांगता सहित विकास में देरी की जांच करना है। बीमारियों से पीड़ित बच्चों को एनएचएम के तहत सरकारी और निजी अस्पताल स्तर पर सर्जरी सहित अनुवर्ती कार्रवाई मुफ्त में दी जाती है।

    चिरायु टीम : कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन व कुशल मार्गदर्शन में चिरायु टीम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला, डॉ. अवधेष पाणिग्रही, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बरमकेला, डॉ. प्रभुदयाल खरे, जिला नोडल अधिकारी (चिरायु), डॉ. बबिता पटेल, वर्तमान डॉ. सुरेन्द्र सिंह, डॉ. नीतू भगत, कविता पटेल, प्रवीण पाणिग्रही (फार्मासिस्ट), अनिता तांडी, राधा खूंटे (एएनएम), मोहनीश देवांगन (लैब टेक्नोलॉजिस्ट), बीपीएम ईश्वर दिनकर और जिला कार्यक्रम प्रबन्धक एनएल इजरदार शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063508
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.