Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » राज्योत्सव में दर्शकों ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत का उठाया आनंद…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व राज्य की कला और संस्कृति को मिल रहा नया जीवन : सुश्री शकुन्तला साहू…
    Featured

    राज्योत्सव में दर्शकों ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत का उठाया आनंद…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व राज्य की कला और संस्कृति को मिल रहा नया जीवन : सुश्री शकुन्तला साहू…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanNovember 2, 2022No Comments3 Mins Read3 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    रुपेश श्रीवास
    बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 1 नवम्बर को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के पण्डित चक्रपाणि स्कूल मैदान में राज्योत्सव के रूप में मनाया गया। देर रात तक छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति एवं रीति-रिवाजों पर केन्द्रित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। राज्योत्सव समारोह की मुख्य अतिथि संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, विधायक बलौदाबाजार प्रमोद शर्मा, अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य गणेश ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश कुमार वर्मा, नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष योगेश सुमन वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता ठाकुर तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हितेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।

    मुख्य अतिथि सुश्री शकुन्तला साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य की 22 वीं स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हो रहा है। यहां की विलुप्त होती संस्कृति, कला एवं परम्परा को पुनःस्थापित किया जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ अपनी संस्कृति, कला एवं परम्परा से जुड़ रहा है। कोविड संक्रमण के दौर में भी मुख्यमंत्री ने लोगों के विकास, प्रगति एवं खुशहाली के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। हमारी सरकार की सभी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग उत्सवधर्मी हैं। उत्सव जीवन की पीड़ा हर लेती है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पुनर्जीवित करने का काम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया है। मुख्यमंत्री स्वयं अपने निवास में हर छत्तीसगढ़ी तीज-त्योहार को मनाकर उनका सम्मान करते हैं। समारोह को छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, विधायक बलौदाबाजार प्रमोद शर्मा एवं नगरपालिका के अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।

    संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह…

    राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विकास आधारित प्रदर्शनी सजाई गई। अतिथियों ने विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया और इसकी सराहना की। छत्तीसगढ़ी व्यंजन पर आधारित गढ़कलेवा लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र था। सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र जनसंपर्क विभाग द्वारा बनाए गए स्टॉल रहा। जिसमें योजनाओं पर आधारित 10 जीवंत रंगोली एवं विकास पर आधारित फ़ोटो प्रर्दशनी रहा। छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति का सिलसिला देर रात तक चला। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने राज्योत्सव में समा बांध दिया। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से दर्शक सराबोर होते रहे। राज्योत्सव में सुर ओ चंदम अकादमी, द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य, गुरुकुल विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक कर्मा, सुआ नृत्य, एवं स्वपनिल बैंड की प्रस्तुति का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। राज्योत्सव में पहुंचे अतिथियों का छत्तीसगढ़ की पारम्परिक पहचान राजकीय गमछा से आत्मीय स्वागत किया गया। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने स्वागत भाषण के जरिये प्रशासनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आभार ज्ञापन जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्री परमेश्वर यदु जनपद अध्यक्ष पलारी श्री खिलेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि ग्रामीणजन एवं अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,037 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,124 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,957 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,742 Views
    Don't Miss

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    By Ghatna ManchanNovember 2, 20260

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1070783
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.