Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » भू सरंक्षण विभाग की गुणवत्ताहीन पचरी निर्माण पर विभागीय अधिकारी मेहरबान…
    Featured

    भू सरंक्षण विभाग की गुणवत्ताहीन पचरी निर्माण पर विभागीय अधिकारी मेहरबान…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJune 13, 2022No Comments3 Mins Read12 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    गिरीश सोनवानी
    देवभोग : गांव गांव में सार्वजानिक हित को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार भू सरंक्षण विभाग के जरिए तालाबों में पचरी निर्माण के नाम पर लाखो रुपये पानी की तरह बहा रही है, लेकिन अधिकारी कर्मचारी गुणवत्ता और प्रावधान को दरकिनार कर पचरी निर्माण करते स्वीकृत लागत में अपनी कमाई के लिए रास्ता तैयार कर रहे है। मतलब लीपा पोती काम को अंजाम दे रहे हैं। जिस पर जिला के अधिकारी भी मेहरबान है, तभी स्तरहीन पचरी निर्माण पर आँख मूँदे है।

    जानकारी अनुसार पंचायतों के महिला पुरुष को सहूलियत पहुंचाने के लिए भू सरंक्षण विभाग द्वारा देवभोग ब्लॉक अंतर्गत 16 पंचायत के तालाबों में पचरी बनाया जा रहा है। इसके अलावा गरियाबंद ब्लॉक के 9 छोटे बड़े तालाबों पर पचरी निर्माण हो रहा है, जिसके लिए लंबी चौड़ी प्रावधान भी है, लेकिन विभाग पहले मिट्टी से तैयार पचरी पर साईड साईड पर ईट जोडाई कर बिना बेस काम के सीधा सीधा क्रेशर गिट्टी डालते प्लास्टर कर लीपा पोती काम को अंजाम दे रहे है। जिसे देख कई ग्रामीण और जनप्रतिनिधि पहली बरसात में ही बनाये पचरी को बहने की आशंका जता रहे है। सबसे मह्त्वपूर्ण बात तो यह है कि दोनों ब्लॉक के 24 पंचायत में 30 लाख राशि से स्वीकृत पचरी निर्माण को सिर्फ सर्वेयर के भरोसे कराया जा रहा है, जिन्हें ना टेक्निकल जानकारी होती है और ना गुणवत्ता का ख्याल रखते हैं। शायद यही वज़ह है कि पचरी निर्माण कार्य पर जमकर धांधली किया जा रहा है। जिससे लगभग जिला के जिम्मेदार अधिकारी भी अवगत है, टेक्निकल जानकारों की माने तो सबसे पहले मिट्टी की गहरी खुदाई होती है उसके बाद हाथ फोड़ गिट्टी और सीमेंट रेती के साथ बेस काम कराया जाता है। उसके बाद ही साफ़ सुथरी गिट्टी मशाला से पचरी निर्माण होता है, मगर यह प्रावधान का पालन किए बिना सीधा मटेरियल डाल दिया जाता है। इसके अलावा पानी की तराई में भी कांटामारी किया जा रहा है, ऐसे में ग्रामीण स्तरहीन पचरी का सालभर भी टिकना मुश्किल मानते हैं। तभी 30 लाख की पचरी में हज़ारों रुपये की बचत कर अपनी अपनी जेब भरने का आरोप अधिकारी कर्मचारी पर लग रहा है बावजूद इसके जिला के जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद से जागकर कार्यवाही करनें को तैयार नहीं हैं। शायद यही वज़ह है स्थानीय कर्मचारी को गुणवत्ताहीन कार्य के लिए बल मिला है, जिसका खामियाजा आने वाले दिनों में पंचायत के ग्रामीणों को भुगतान पड़ेगा क्योंकि जिस तरह पचरी निर्माण हुआ है। वह महज पहला बरसात तक टिकना मुश्किल है। जिसके मद्देनजर ग्रामीण अभी से निर्माण पचरी का ईस्तेमाल करने से कतरा रहे हैं।

    पानी की तराई नहीं मजबूती पर सवाल : सेनदमुड़ा कोड़कीपारा उसरीपानी कोदोभाटा पूरनापानी सहित कई पंचायत पर पचरी निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन पानी की तराई नाम मात्र की तरह हुई है, बनने तक तो ठीक ठाक पानी दिया गया मगर तीसरे दिन से पानी की बूंद तक नहीं दिया। जबकि निर्माण कार्य में कार्य पानी की तराई मजबूती के लिए अहम भूमिका निभाती है। मगर निर्माण एजेंसी उस पर ही सबसे ज्यादा लापरवाही बरत रहे है।

    अगर पचरी प्रावधान के विपरीत निर्माण हो रहा है तो जांच कर कार्यवाही किया जाएगा : नरसिंह ध्रुव एसडीओ गरियाबंद

    ग्रामीणों ने गुणवत्ताहीन पचरी की शिकायत किया है जिसे लेकर मंत्री जी से शिकायत किया जाएगा : भविष्य प्रधान युवा ब्लॉक अध्यक्ष

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,065 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,442 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,229 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1056232
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.