Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » वन विभाग की संयुक्त टीम ने जांचकर अवैध रूप से चालू 3 आरामिल को किया सील…
    Featured

    वन विभाग की संयुक्त टीम ने जांचकर अवैध रूप से चालू 3 आरामिल को किया सील…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 13, 2025No Comments3 Mins Read4 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    वन विभाग की संयुक्त टीम ने जांचकर अवैध रूप से चालू 3 आरामिल को किया सील…

    सारगढ़ बिलाईगढ़ : वन विभाग की उड़नदस्ता दल एवं वनपरिक्षेत्राधिकारियों की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़ काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम 1984 धारा की 12 (ख) के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में सारगढ़ बिलाईगढ़ वनमण्डल अंतर्गत जिले की तीन आरामिल पर छापामार कार्रवाई की गई, जिनमें तीन आरामिल अवैध रूप से संचालित पाई गई, जिसे तत्काल प्रभाव से बंद कर सील किया गया। निरीक्षण के दौरान गोड़म स्थित लक्ष्मी सॉ मिल में पाया गया कि स्वामी रामलाल यादव की मृत्यु के बाद मिल का संचालन उत्तराधिकारियों द्वारा किया जा रहा था, जिसका नवीनीकरण समाप्त हो गया था किन्तु निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद इसका संचालन जारी था। इसी प्रकार पटेल सॉ मिल गोडम भी स्वामी गणेशलाल पटेल की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों द्वारा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।इस मिल का भी नवीनीकरण समाप्त हो गया था, परन्तु अवधि समाप्त होने के बाद भी मिल चालू पाई गई। इसी क्रम में तोषराम पटेल आरामिल ग्राम अमलीपाली (बरमकेला) में निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरामिल का संचालन बिना किसी वैध अनुमति एवं बिना लाईसेंस के किया जा रहा था। इस प्रकरण में छत्तीसगढ़ काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम, 1984 की धारा 6 (5) ग, 9, 12 (ड) का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया।

    आरामिल स्थापना और कानून : छत्तीसगढ़ काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम 1984 के प्रावधानों के अनुसार आरामिलों के संचालन केवल निर्धारित शर्तों लाईसेंस और समय-समय पर किए गए नवीनीकरण की अनुमति के अंतर्गत ही संभव है। अधिनियम 1984 की धारा 6 (5) ग, 9, 12(ख) 12 (ड) यह सुनिश्चित करती है कि अवैध संचालन की स्थिति में विभाग तत्काल कार्यवाही कर सके।

    वन विभाग द्वारा आरामिलों का जांच अभियान : वन मंडलाधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने कहा कि वन विभाग द्वारा प्रदेश में अवैध आरामिलों एवं अवैध लकड़ी काराबोर के विरूद्ध लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा। विभाग ने आम जनता एवं आरामिल संचालकों से अपील किया है कि वे केवल वैध अनुमति एवं नवीनीकरण के आधार पर ही आरामिल का संचालन करें। बिना अनुमति संचालन की स्थति में संबंधित पर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। जिले की 2 आरामिले लाईसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद और 1 आरामिल बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से चालू थी। तीनों मामलों में वनमडलाधिकारी सारंगढ़ के निर्देशानुसार उप वनमंडलाधिकारी सारंगढ़ सहित संयुक्त टीम द्वारा जारी कार्यवाही आदेशों के आधार पर तीनों आरामिलों को तत्काल प्रभाव से बंद कर सील कर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063501
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.