Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » टंकी बनी शोपीस…बूंद-बूंद पानी को तरसते ग्रामीण…
    Featured

    टंकी बनी शोपीस…बूंद-बूंद पानी को तरसते ग्रामीण…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMarch 21, 2025No Comments2 Mins Read3 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    टंकी बनी शोपीस…बूंद-बूंद पानी को तरसते ग्रामीण…

    गिरीश सोनवानी
    देवभोग न्यूज : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “जल जीवन मिशन” योजना के तहत हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन देवभोग में यह योजना धरातल पर विफल होती नजर आ रही है। शासन की मंशा तो हर घर तक पानी पहुंचाने की है, मगर हकीकत यह है कि एक साल पहले बनी पानी की टंकी से ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

    टंकी का निर्माण पूरा, फिर भी सूखी हैं पाइपलाइन : देवभोग में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण लगभग एक साल पहले पूरा हो चुका है। लेकिन ग्रामवासियों को नियमित और पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इसका कारण निर्माण कार्य में ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने शासन के मापदंडों को नजरअंदाज कर मनमाने तरीके से निर्माण कार्य किया है।

    निगरानी के अभाव में भ्रष्टाचार चरम पर : स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्य की उचित निगरानी न होने के कारण ठेकेदार ने मनमानी की और घटिया निर्माण किया। जिससे आज ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। यदि समय रहते विभागीय अधिकारियों द्वारा इस कार्य की सही तरीके से मॉनिटरिंग की जाती, तो स्थिति इतनी दयनीय न होती।

    ग्रामीणों में बढ़ता आक्रोश : पेयजल की इस समस्या से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। वे अब जिला कलेक्टर दीपक अग्रवाल से शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या प्रशासन इस समस्या का जल्द समाधान करेगा, या फिर ग्रामीणों को ऐसे ही बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ेगा?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,900 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,710 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063637
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.