Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » शिवरीनारायण में भी राम वन गमन पथ परियोजना का काम पूरा, मुख्यमंत्री 10 अप्रैल को लोकार्पण करेंगे…8 अप्रैल से शुरू हो जाएगा समारोह, देश और प्रदेश के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे…
    Featured

    शिवरीनारायण में भी राम वन गमन पथ परियोजना का काम पूरा, मुख्यमंत्री 10 अप्रैल को लोकार्पण करेंगे…8 अप्रैल से शुरू हो जाएगा समारोह, देश और प्रदेश के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanApril 3, 2022No Comments2 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    रूपेश श्रीवास
    रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पथ परियोजना के तहत चंदखुरी के बाद अब शिवरीनारायण में भी विकास कार्य पूरा हो गया है। इन विकास कार्यों का लोकार्पण 8 अप्रैल से शुरू हो रहे लोकार्पण समारोह के अंतिम दिन 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया जाएगा। शिवरीनारायण राम वन गमन पथ परियोजना के पहले चरण में चिन्हित उन स्थानों में शामिल है, जिन्हें पर्यटन-तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    खैरागढ़ चुनाव में विधायक राय ने की डोर टू डोर जनसंपर्क…यशोदा वर्मा के पक्ष में किया वोट अपील…

     

    छत्तीसगढ़ राज्य ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक और प्राकृतिक धरोहरों के साथ ही गौरवशाली प्राचीन लोक संस्कृति का भी अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करता है। छत्तीसगढ़ मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का ननिहाल और उनकी कर्मभूमि भी है। 14 वर्षों के कठिन वनवास काल में श्रीराम ने अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किया था। माता कौशल्या की जन्म भूमि होने के कारण छत्तीसगढ़ में श्री राम को भांजे के रूप में पूजा जाता है। छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक धरोहरों, परंपराओं और रामायण कालीन अवशेषों को सहेजने और संवारने के उद्देश्य से राज्य में चिन्हांकित 75 स्थलों में से प्रथम चरण में 9 स्थानों पर राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत अधोसंरचना विकास कार्यों, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पिछले वर्ष राम नवमी के अवसर पर माता कौशल्या मंदिर परिसर चंदखुरी का लोकार्पण किया गया था। इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर 10 अप्रैल को शिवरीनारायण धाम, विष्णु कांक्षी तीर्थ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जा रहा है। 8, 9 और 10 अप्रैल को तीन दिवसीय भव्य आयोजन में देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही प्रदेश स्तर पर रामायण मंडलियों की मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे लगभग 7 हज़ार मानस गायकों ने भाग लिया है। इनमें से चयनित 25 जिलों की मानस मंडलियों के लगभग 350 कलाकार शिवरीनारायण में 8, 9 और 10 अप्रैल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 10 अप्रैल को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे और प्रथम स्थान प्राप्त विजेता दल की प्रस्तुति भी होगी।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 6 फिट ऊंची प्रतिमा का किया अनवारण…

    तीन दिवसीय इस आयोजन में पद्मश्री ममता चंद्राकर, पद्मश्री अनूप जलोटा, जस गीत गायक दिलीप षडंगी, मुंबई की पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल तथा संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के भूतपूर्व छात्र छात्राओं के द्वारा शबरी के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,009 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,124 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,955 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,742 Views
    Don't Miss

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    By Ghatna ManchanNovember 2, 20260

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1070676
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.