Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    November 21, 2026

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » शाला प्रवेश उत्सव में दिखा उल्लास, देवभोग में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत, मंच पर झलकी संस्कृति की छटा…
    Featured

    शाला प्रवेश उत्सव में दिखा उल्लास, देवभोग में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत, मंच पर झलकी संस्कृति की छटा…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJune 26, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    शाला प्रवेश उत्सव में दिखा उल्लास, देवभोग में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत, मंच पर झलकी संस्कृति की छटा…

    गिरीश सोनवानी
    देवभोग : देवभोग मुख्यालय में बुधवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन अत्यंत उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत और मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य से हुई जिसने मंच पर आसीन अतिथियों और समस्त उपस्थितजनों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने अपनी कला से सबका दिल जीत लिया। इसके उपरांत नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक विधि से स्वागत किया गया। बच्चों को टीका लगाकर, मुँह मीठा कराकर, माला पहनाकर सम्मानपूर्वक शिक्षा सत्र में प्रवेश दिलाया गया। साथ ही उन्हें गणवेश, पाठ्यपुस्तकें और साइकिल भी वितरित की गईं जिससे बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर प्रसन्नता छलक उठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव उपस्थित रहे, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है उन्होंने सभी नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने की जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर बल दिया विशेष अतिथियों में जिला पंचायत सभापति देशबंधु नायक जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंघल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी, चंद्रशेखर सोनवानी, जनपद उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को स्कूल भेजने के महत्व पर प्रकाश डाला। देवभोग एसडीएम तुलसीदास मरकाम, स्थानीय जनपद सदस्यगण, पार्षद, शिक्षकगण तथा अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गौरवमयी बना दिया। यह उत्सव शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त संदेश के रूप में उभरा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रही और यह निश्चित ही बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    November 21, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026
    Featured

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026
    Featured

    गिधौरी : घटमड़वा नाला बांधा में मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी…आरोपी किशन साहू गिरफ्तार…आरोपी ने ऐसे दिया था घटना को अंजाम…

    November 15, 2026
    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,260 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,145 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20262,001 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,764 Views
    Don't Miss

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची जान…

    By Ghatna ManchanNovember 21, 20260

    सरसीवां थाना के सामने ट्रक की चपेट में आया युवक, पैर पर चढ़ा पहिया…बाल-बाल बची…

    बिलाईगढ़ : भटगांव में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई…हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत…दूसरा गंभीर…

    November 21, 2026

    बलौदाबाजार ब्रेकिंग : सुकली में दर्दनाक घटना…मां और दो मासूम बच्चों की जहर सेवन से मौत, इलाके में पसरा मातम…

    November 20, 2026

    राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बलौदा बाज़ार के तुलसी प्रसाद साहू ने बढ़ाया जिले का मान,‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ से हुए सम्मानित…

    November 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1075008
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    प्रधान संपादक
    प्रधान संपादक

    रूपेश श्रीवास

    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.