Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बिजली बिल की दरों में वृद्धि किए जाने के विरोध में युवा नेता लोकनाथ व कार्तिक जायसवाल द्वारा बिजली बिल की बढ़ोतरी किया विरोध…कांग्रेस सरकार सीधे-सीधे जनता को लूटने में लगी है – कार्तिक जायसवाल…
    Featured

    बिजली बिल की दरों में वृद्धि किए जाने के विरोध में युवा नेता लोकनाथ व कार्तिक जायसवाल द्वारा बिजली बिल की बढ़ोतरी किया विरोध…कांग्रेस सरकार सीधे-सीधे जनता को लूटने में लगी है – कार्तिक जायसवाल…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanNovember 26, 2022No Comments2 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार के छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विभाग द्वारा सुरक्षा निधि के नाम से अतिरिक्त बिजली के बिल में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में भारतीय जनता पार्टी बिलाईगढ़ मंडल के अंतर्गत ग्राम मल्दी में जन जागरण अभियान के तहत उपभोक्ता को सरकार का तुगलकी फरमान बेतहाशा बिजली बिल वृद्धि के विरोध में नुक्कड़ सभा के माध्यम से सरकार की कथनी और करनी को जनता के बीच स्पष्ट किया और बिजली बिल दर को वापस लेने की मांग को लेकर बिजली बिल की बढ़ोतरी का विरोध जाहिर किया।

    बिलाईगढ़ मंडल के मंत्री लोकनाथ साहू व युवा मोर्चा महामंत्री कार्तिक जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के द्वारा राज्य में बिजली की औसत दरों में 6% प्रति यूनिट औसत 48 पैसे बढ़ाने के निर्णय को जनविरोधी फैसला करार देते हुए जो आम जनता के साथ अन्याय किया है जो आम जनता बिजली बिल दर में वृद्धि कर श्री भूपेश बघेल ने जो करेंट लगाया है जो बिजली बिल हाफ का झूठा नारा देकर सरकार में आई कॉंग्रेस की सरकार के दोहरे चरित्र को जनता देख रही है महंगाई के दौर में जनता के ऊपर एक और नया बोझ लाद कर जनता के जेब काटने वाली सरकार को 2023 में आम जनता 440 वाट का करेंट लगा कर सत्ता से गिरायेगी।

    भारतीय जनता युवा मोर्चा महामंत्री कार्तिक जायसवाल व लोकनाथ ने बताया कि कांग्रेस सरकार सीधे-सीधे जनता को लूटने में लगी है। एक तरफ छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस सरकार जनता को छूट एवं सुविधा की बात प्रचारित प्रसारित करती है वहीं दूसरी तरफ बिजली बिल में कई अनियमितताएं एवं समझ से परे बिजली बिल आमजन पर भारी पड़ रहा है। कोविड-19 के दौर में जब लोग आर्थिक रूप से परेशान हैं,लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है। व्यवसाय व व्यापार की हालत चिंताजनक है। ऐसे समय में 6 प्रतिशत विद्युत दरों में वृद्धि प्रदेश की जनता के साथ अन्याय है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार में किसान का कर्जा माफ और बिजली बिल हाफ का नारा देकर सरकार बनाई थी लेकिन सरकार वादाखिलाफी करते हुए अपने वादा को भूल गई है और जनविरोधी निर्णय ले रही है जिसका भाजपा हर स्तर पर विरोध करती है।

    इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू , युवा मोर्चा महामंत्री कार्तिक जायसवाल, मंत्री लोकनाथ साहू, बूथ अध्यक्ष खेमसिंग साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,038 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,124 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,957 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,742 Views
    Don't Miss

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    By Ghatna ManchanNovember 2, 20260

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1070786
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.