Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » घटना मंचन की खबर का असर : प्रकाशित रिपोर्ट के बाद नगर पंचायत पवनी में शुरू हुई स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत…
    Featured

    घटना मंचन की खबर का असर : प्रकाशित रिपोर्ट के बाद नगर पंचायत पवनी में शुरू हुई स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 1, 2025No Comments3 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    घटना मंचन की खबर का असर : प्रकाशित रिपोर्ट के बाद नगर पंचायत पवनी में शुरू हुई स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत…

    बिलाईगढ़ : नगर पंचायत पवनी में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या पर कल ही घटना मंचन ने एक समाचार प्रकाशित की गई थी, जिसमें नागरिकों की नाराज़गी, अंधेरे में डूबी गलियाँ और प्रशासन की अनदेखी को उजागर किया गया था। रिपोर्ट के असर के रूप में अब नगर पंचायत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

    Exclusive : 60 लाख की स्ट्रीट लाइट योजना 15 दिन में ठप…नगर पंचायत पवनी में लापरवाही या भ्रष्टाचार ?

    यह कदम प्रशासन द्वारा जनजागरण और मीडिया की जवाबदेही को स्वीकार करने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों में अब उम्मीद जगी है कि नगर की अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी इसी तरह का ध्यान दिया जाएगा।

    मात्र 15 दिन में खराब हो गया था स्ट्रीट लाइट…अंधेरे में डूबा था नगर का बड़ा हिस्सा : नवीन नगर पंचायत पवनी में लगभग 60 लाख के लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी जो 15 दिन बाद ही खराब हो गई थी। यह स्थिति न केवल आमजन की असुविधा का कारण बनी, बल्कि रात में राहगीरों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बन चुकी थी।

    स्थानीय नागरिकों ने कई बार नगर के जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायतें की, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट ने इस मुद्दे को सार्वजनिक मंच पर प्रमुखता से उठाया।

    मीडिया रिपोर्ट ने जगाई जिम्मेदारी : 30 अगस्त 2025 को प्रकाशित विशेष समाचार रिपोर्ट में नगर पंचायत की निष्क्रियता, स्ट्रीट लाइटों की दुर्दशा और आम नागरिकों की पीड़ा को प्रमुखता से उठाया गया। इस रिपोर्ट में विभिन्न वार्डों के अंधेरे में डूबे मार्गों के फोटो, स्थानीय नागरिकों के वक्तव्य और अधिकारियों से जवाबदेही की मांग को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। खबर प्रकाशित होते ही नगर में चर्चा का विषय बन गई और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखी गई। आमजन ने इसे साझा करते हुए नगर पंचायत से त्वरित कार्यवाही की मांग की।

    प्रशासन ने लिया संज्ञान…48 घंटे के भीतर शुरू हुआ कार्य : रिपोर्ट के बाद नगर पंचायत पवनी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) ने संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य के आदेश जारी किए। स्थानीय ठेकेदारों को निर्देश दिया गया कि लाइटों को ठीक किया जाए। तकनीकी कर्मचारियों की एक टीम ने लाइटों की जांच शुरू की है।

    स्थानीय नागरिकों ने जताया संतोष…पर जताई सतत निगरानी की आवश्यकता : स्ट्रीट लाइट के मरम्मत होते ही स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। हालाँकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि केवल खबर छपने पर एक बार की मरम्मत काफी नहीं है। आवश्यक है कि नगर पंचायत इस कार्य को नियमित रूप से जारी रखे और हर माह निरीक्षण कर खराब लाइटों को ठीक करे। बस स्टैंड निवासी संतोष साहू ने कहा,
    “मीडिया की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। यदि समय रहते प्रशासन पर सवाल न उठाए जाते, तो यह कार्य अब भी लंबित रहता। हम प्रयास करेंगे कि नगर के हर कोने में रोशनी बनी रहे।”

    जवाबदेही और जनदबाव से बदली तस्वीर : पवनी नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की शुरुआत यह दर्शाती है कि जब मीडिया ईमानदारी से जन समस्याओं को उजागर करता है और जनता सजग होकर प्रशासन से सवाल करती है, तो व्यवस्था को भी ज़िम्मेदार होना पड़ता है।
    यह घटना उदाहरण है कि छोटी-सी कोशिश भी बड़ा बदलाव ला सकती है बशर्ते उस कोशिश में सच्चाई, ज़मीन से जुड़ा दृष्टिकोण और जनहित की भावना हो। जनहित में खबर प्रकाशन पर लोगो ने घटना मंचन की टीम को बधाई दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,898 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    By Ghatna ManchanSeptember 6, 20260

    शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित… पवनी : शिक्षक दिवस के अवसर…

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063393
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.