Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » युवा महोत्सव में सांस्कृतिक एवं खेल प्रतिभाओं के माध्यम से सभी वर्गो को मिल रहा एक बेहतर मौका – संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ श्री चन्द्रदेव राय…विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने खेलभाठा मैदान के रंगमंच के छत निर्माण के लिए की 5 लाख रूपये की घोषणा…
    Featured

    युवा महोत्सव में सांस्कृतिक एवं खेल प्रतिभाओं के माध्यम से सभी वर्गो को मिल रहा एक बेहतर मौका – संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ श्री चन्द्रदेव राय…विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने खेलभाठा मैदान के रंगमंच के छत निर्माण के लिए की 5 लाख रूपये की घोषणा…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 8, 2022No Comments6 Mins Read4 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ श्री चन्द्रदेव राय के मुख्य आतिथ्य एवं सारंगढ़ विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन आज सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में आयोजित हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी उपस्थित रहे।

    संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक श्री चन्द्रदेव राय ने कहा कि बहुत खुशी है कि छत्तीसगढ़ सरकार की गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की संकल्पना साकार होती हुई दिखाई दे रही है। सारंगढ़ की इस पावन धरा में अनेक प्रतिभाओं ने जन्म लिया है, इस युवा महोत्सव में जशपुर की संस्कृति से लेकर बस्तर के नृत्यों का अनुभव मिला है। इस युवा महोत्सव की एक बड़ी खासियत यह है कि सांस्कृतिक एवं खेल प्रतिभाओं के माध्यम से हर उम्र के लोग इन आयोजनों में भाग ले सकते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम इसी प्रकार से लगातार बेहतर काम करते हुए गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पनाओं को साकार करेंगे। उन्होंने सभी विकासखण्ड स्तरीय विजेता प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि जिला स्तर पर विजयी होकर संभाग में जाये एवं संभाग के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी होकर अपने जिले का नाम रोशन करें।

    सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी योजनाओं के कारण जिले स्तर के आयोजन लगातार हो रहे हैं, जो एक जिले के रूप में हमारे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि नया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के खेलभांठा मैदान में हर महीने कुछ न कुछ आयोजन होता है। इस मौके पर उन्होंने मैदान के रंगमंच में छत के निर्माण के लिए नगर पालिका की ओर से 5 लाख रूपये की घोषणा की। ताकि आने वाले समय में होने वाले आयोजनों के लिए टेंट लगाने की आवश्यकता न हो।

    कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने कहा कि पारंपरिक विधाओं के साथ ही संस्कृति और खेलों को बढ़ावा देने के लिए युवा महोत्सव की शुरुआत हुई है। जिला स्तरीय युवा महोत्सव के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचल के प्रतिभागियों को अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक बेहतर मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव में युवाओं द्वारा किए जा रहे गतिविधियों ने उन्हें भी ऊर्जा मिलती है कि वे भी इनके संग होकर इन नृत्यों का हिस्सा बन जाएं। उन्होंने सभी को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां की स्मृतियां आपके साथ जीवंत रहेंगी, आप यहाँ से जीतकर संभाग स्तर पर जाएं और उसके पश्चात राज्य स्तर पर जाकर जिले का नाम रोशन करें।

    कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ के सदस्य पुरुषोत्तम साहू, कृषक कल्याण परिषद सदस्य श्री शरद यादव, सारंगढ़ जनपद अध्यक्ष मंजू मालाकार, बरमकेला जनपद अध्यक्ष तारा अरूण शर्मा, बिलाईगढ़ जनपद अध्यक्ष भूमिका कत्थाकार, सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे, संयुक्त कलेक्टर डॉ. स्निग्धा तिवारी, सारंगढ़ एसडीएम मोनिका वर्मा, समस्त जनपद सीईओ, खेल विभाग के अधिकारी कर्मचारी, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता में चित्रकला, वाद-विवाद, फूड फेस्टिवल, शास्त्रीय गायन, बांसुरी वादन, हारमोनियम वादन, लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, नाटक, कत्थक, भरतनाट्यम, तबला वादन, इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े खेल जिनमें खो-खो, कबड्डी भौंरा, गेड़ी, फुगड़ी आदि खेल शामिल किए गए थे। यह प्रतियोगिता 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग हेतु आयोजित किया गया था। जिले के सभी विकासखंडों से चयनित प्रतिभागी महिला व पुरूष जिला स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल हुए थे। उक्त आयोजन में विजेता दल एवं प्रतिभागियों को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय युवा महोत्सव से चयनित किया है।

    ये रहे विजेता :- 15 से 40 वर्ष में शास्त्रीय नृत्य में सुनीता सारंगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कत्थक में निहारिका भारद्वाज सारंगढ़ ने प्रथम स्थान, करमा नृत्य में 40 से ऊपर वर्ग में सारंगढ़ प्रथम स्थान, सुआ नृत्य 15 से 40 वर्ष सारंगढ़ विकासखण्ड बस्तरिहा नृत्य प्रथम स्थान सारंगढ़ विकासखण्ड, राउत नाचा में प्रथम 15 से 40 वर्ष वि.खंड बरमकेला, 40 से ऊपर वर्ग में द्वितीय स्थान बरमकेला विकासखण्ड रहे। पंथी नाचा में 15 से 40 वर्ष वि.खंड बरमकेला, 40 वर्ष से ऊपर प्रथम वि.खंड बरमकेला, डण्डा नाचा 40 वर्ष से ऊपर प्रथम स्थान वि.खंड बरमकेला, पंथी नृत्य प्रथम स्थान सारंगढ़ ने प्राप्त किया। खोखो 15-40 वर्ष बालक वर्ग प्रथम स्थान बरमकेला एवं द्वितीय स्थान बिलाईगढ़, खो खो 15-40 बालिका वर्ग प्रथम स्थान बरमकेला एवं द्वितीय स्थान सारंगढ़, भौंरा 15-40 वर्ष पुरुष वर्ग प्रथम स्थान अभिषेक देहरी, बरमकेला, 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग प्रथम स्थान सुषमा प्रधान बरमकेला, भौंरा 15-40 वर्ष महिला वर्ग प्रथम स्थान पूजा साहू, सारंगढ़, द्वितीय स्थान नमिता प्रथान बरमकेला। फुगड़ी 15-40 वर्ष महिला वर्ग प्रथम स्थान वेदमती साहू बरमकेला, द्वितीय स्थान पूजा साहू सारंगढ़, फुगड़ी 15-40 वर्ष पुरूष वर्ग प्रथम स्थान अभिषेक देहरी बरमकेलाए 40 वर्ष से ऊपर वर्ग प्रथम स्थान महिला वर्ग सुषमा प्रधान बरमकेलाए गेड़ी 15.40 पुरूष वर्ग प्रथम स्थान रूपेश चंद्रा सारंगढ़ एद्वितीय स्थान सुमित प्रधान बरमकेलाए गेड़ी 15.40 वर्ष महिला वर्ग प्रथम स्थान पूजा साहू सारंगढ़ए द्वितीय स्थान नमिता प्रथान बरमकेलाए गेड़ी 40 वर्ष से अधिक पुरूष वर्ग प्रहल्लाद कैवर्तए 40 वर्ष से अधिक महिला वर्ग सुषमा प्रधान बरमकेला। फूड फेस्टिवल 40 वर्ष से ऊपर महिला वर्ग प्रथम स्थान आरती शुक्ला सारंगढ़, कबड्डी 15-40 वर्ष पुरूष वर्ग प्रथम स्थान बरमकेला, द्वितीय स्थान बिलाईगढ़, कबड्डी 15-40 वर्ष महिला वर्ग प्रथम स्थान बिलाईगढ़, द्वितीय स्थान सारंगढ़, कबड्डी 40 वर्ष से ऊपर पुरूष प्रथम स्थान बिलाईगढ़। हारमोनियम वादन 15-40 वर्ष वर्ग प्रथम स्थान कुबेर चरण सारंगढ़, द्वितीय स्थान प्रकाश ताण्डी बरमकेला, हारमोनियम वादन 40 वर्ष से ऊपर प्रथम स्थान दिलीप साहू बरमकेला, द्वितीय स्थान पवन पास बिलाईगढ़, सितार वादन 40 वर्ष से अधिक प्रथम स्थान हरे कृष्णा तिवारी सारंगढ़, शास्त्रीय वादन 40 वर्ष से अधिक प्रथम स्थान संतराम धृतलहरे सारंगढ़ एवं दीपक महिलांग बिलाईगढ़, द्वितीय स्थान शशि भूषण ठाकुर बरमकेला, बांसुरी वादन प्रथम स्थान आदित्य देवांगन सारंगढ़, तबला वादन 15 से 40 वर्ष वर्ग प्रथम स्थान तबीश चौहान सारंगढ़, द्वितीय स्थान सुशील पटेल बिलाईगढ़, तबला वादन 40 वर्ष से ऊपर प्रथम स्थान दुर्गेश देवांगन सारंगढ़, द्वितीय स्थान तेजाराम निषाद बरमकेला ने प्राप्त किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063548
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.