Author: Ghatna Manchan
गिरीश सोनवानी देवभोग : केंद्र सरकार के द्वारा जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। ताकि गांव में स्वच्छ पेय जल मुहैया करा सके लेकिन जल जीवन मिशन के द्वारा ठेकेदारों द्वारा जो कार्य करवाया जा रहा है काफी घटिया एवं स्तरहीन निर्माण करवाए जा रहे हैं। आपको बता दें कुछ पंचायतों में जो पाइपलाइन बिछा तो दिया है तो कहीं पर पानी नहीं चालू किया गया है। तो कहीं पानी टंकी बनकर तैयार है। यह बात विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी भी भली-भांति अवगत है। ब्लॉक के कुछ गांव है जहां पर जैसे कुम्हडाई…
बिलाईगढ़ : ग्राम पुरगाव में भाठापारा मोहल्ला जगन्नाथ मंदिर के पास से 20 जून मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की रथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। पंडित किशोर दुबे ने बताया कि भगवान जगन्नाथ, बलदेव व देवी सुभद्रा को शाही स्नान कराकर शृंगार कर पूजा आरती की जाएगी। परम्परा के अनुसार विधि विधान से शाम 3 बजे रथ में विराजित भगवान की शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यात्रा ग्राम के मुख्य बस्ती मार्ग से होते हुए समलाई चौक, राममंदिर चौक, दुर्गा चौक, राधा कृष्ण मंदिर चौक होकर मेन रोड बस स्टेंड से होकर गुजरेगी और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दिन…
कोरबा के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग…आग की चपेट में आये कई दुकान…अंदर फंसे रहे कुछ लोग…देखे वीडियो… कोरबा : कोरबा के एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई है। इस वजह से कुछ लोग अंदर ही फंस गए। जिन्हें किसी तरह से सीढ़ियों के सहारे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस आग ने 10 से ज्यादा दुकानों को चपेट में ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक शहर के बीचों बीच यह कॉम्प्लेक्स है। इस कॉम्प्लेक्स में एलआईसी का ऑफिस है, स्टेशनरी समेत कई दुकाने हैं। यहां आग करीब 1.30 बजे के आस-पास लगी…
छत्तीसगढ़ : बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई की धारदार हथियार से हत्या… सक्ति : जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक भाई की हत्या इसलिए कर दी गई कि उसने अपने बहन के साथ हुए छेड़खानी का विरोध किया, आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यही नही इस हत्या में आरोपी की 2 बहनों ने भी उसका साथ दिया और मृतक भाई की बहन से भी मारपीट की। मामले में पुलिस ने हत्या और अन्य धाराओं के तहत आरोपी भाई और उसकी दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के कार्यों और सक्रियता से प्रभावित होकर तथा छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से प्रभावित होकर सरसीवा क्षेत्र के सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। सभी महिलाएं आज रविवार को विधायक कार्यालय बालपुर पहुंची और कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने सभी महिलाओं को कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प दिलाया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवा के अध्यक्ष पंकज चंद्रा भी उपस्थित…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बालपुर में इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा था। जिसकी जानकारी बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्र देव राय को हुई तब वह अपने गृह ग्राम बालपुर के बंधुवा तालाब पहुंचे और हैंडपंप के स्थान पर तत्काल बैठकर बोर लगवाया और ग्रामीणों को जल संकट के समस्या से समाधान दिलाएं, जिसके बाद ग्रामीणों ने बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का आभार जताया।
कटगी : आदर्श ग्राम पंचायत कटगी के 6 लोगों ने श्री केदारनाथ भगवान की दर्शन की। कटगी के 6 लोगों ने 5 जून को श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने के लिए निकले थे, जिसके बाद 16 जून को उन लोगों की सकुशल घर वापसी हुई है। बता दे कि इन दिनों श्री केदारनाथ मंदिर की दर्शन के लिए देशभर के लोग पहुंच रहे हैं, वही रोजाना हजारों की संख्या में लम्बी लाईन देखी जा रही है, इसमें जो दर्शन पा रहे वह अपने आप को भाग्यशाली मान रहे हैं। क्योंकि केदारनाथ की रास्ता काफी जटिल है और ऊंची-ऊंची पहाड़…
बिलाईगढ़ : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ जिला सह संयोजक श्रीमती प्रियदर्शिनी दिव्य ने आज प्रेस के माध्यम से कहा कि वर्तमान में अमेरिका एक ऐसा देश है जिस पर पुरे वर्ष भर सभी देश की नजर रहती है। इन दिनों सभी अन्य देशों की नजर इसलिए लगी हुई है क्योंकि आने वाले कुछ दिनों के भीतर यहां पर नरेन्द्र मोदी जी की राजकिय यात्रा होनी है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अमेरिका की राजकीय यात्रा से पहले अमेरिकी कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों ने कहा…
बिलाईगढ़ : भारतीय जनता पार्टी सरसीवा में भारतीय जनता पार्टी बिलाईगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बिलाईगढ़ विधानसभा स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर नारियल भेंट एवं गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने खुले मन से अपने विचार प्रकट किए। उपस्थित कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेता गिरवर निराला ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर सम्मान किया। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा व सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष…
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आज बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत वानांचल क्षेत्र के राजादेवरी में 39 ग्राम पंचायत में लगभग 45 करोड़ के पानी टंकी निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना से हर घर में जल प्रदाय होगा जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, जनपद अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य रज्जु खान, प्रतिनिधि हेमंत दुबे, तहसीलदार, सीईओ सहित समस्त क्षेत्रवासी एवं सभी ग्राम पंचायत के सरपंच उपस्थित रहे।
