Author: Ghatna Manchan

गिरीश सोनवानी गरियाबंद : जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कांडेकेला के सरपंच एवं सचिव पर ग्रामीणों ने 14 वे एवं 15 वे वित्त की राशि का आहरण कर गबन करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने आठ बिंदुओं में जनपद पंचायत में की थी। जसीके बाद जांच टीम आज गांव पहुँची जहा जांच शुरू होने के पहले ही दोनों पक्षों के बीच बातों ही बातों में लड़ाई शुरू हो गई, जिससे जांच टीम को जांच करने में असुविधा हुई और वे बिना जांच किये ही वापस चले गए।

Read More

रूपेश श्रीवास रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता और पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के छत्तीसगढ़ आगमन के दौरान बिलासपुर जिले के कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के नेतृत्व में बेलतरा, बिलासपुर और रायपुर सहित अन्य स्थानों के सैकड़ों लोगों ने रायपुर पहुंचकर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट भूपेश बघेल जिंदाबाद, मोहन मरकाम जिंदाबाद, कैप्टन अजय सिंह यादव जिंदाबाद, त्रिलोक श्रीवास जिंदाबाद,चावलेश्वर चंद्राकर जिंदाबाद के नारों से गूंज गया। https://ghatnamanchan.com/big-news-health-minister-ts-singhdev-has-resigned-there-is-a-stir-in-bhupeshs-cabinet-know-what-is-the-reason/ इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैप्टन अजय यादव के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष डॉ…

Read More

रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय की उपस्थिति में आज कृषि उपज मंडी समिति भटगांव के पदाधिकारियों ने शपथ ली। शपथ लेने वालों में प्रमुख रूप से नव नियुक्त अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, सदस्य गुलाम मुर्तजा खान, पूरी राम साहू, मुद्रिका राय, मनटोरी साहू, परमानंद साहू, व्यापारी प्रतिनिधि मुरली मनोहर साहू शामिल है, इस सभी श्री राय ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बिलाईगढ़ अध्यक्ष भागवत साहू, सरसींवा अध्यक्ष पंकज चंद्रा, सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, जिला पंचायत सदस्य ईश्वर सिदार, नगर पंचायत भटगांव के उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, एसडीएम के.एल.सोरी, तहसीलदार करुणा आहेर, नायब…

Read More

रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ एसडीएम के एल सोरी ने आज स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शा.उ.मा. विद्यालय बिलाईगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई व अनुशासन के महत्व को बतलाते हुये कहा कि आप लोगों के माता-पिता बहुत मेहनत मजदूरी करके आपके सभी जरूरतों को पूरा करते है, आपको पढ़ा-लिखा रहे है। आप सब के ऊपर आशा, विश्वास व उम्मीद है कि हमारे बेटा-बेटी अच्छे से पढ़ाई करके सफल होकर अच्छे से पद हासिल कर घर, परिवार , समाज व राष्ट्र का सेवा करेंगे। वही उन्होंने बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना…

Read More

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को पंचायत विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में भुचाल आ गया है। सिंहदेव अपने प्रभार वाले बाकी विभागों में कैबिनेट मंत्री के रूप में बने रहेंगे. बात दें कि श्री सिंहदेव के पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीससूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) का प्रभार था. मंत्री ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा सौंप दिया है. ज्ञात हो कि बीते दिनों बड़ी संख्या में APO पर कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद से पंचायत मंत्री सिंहदेव…

Read More

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से दिल को झकझोर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। अज्ञानता और आर्थिक तंगी ने एक परिवार को बुजुर्ग महिला के शव को खाट के सहारे पैदल गांव तक ले जाने को मजबूर कर दिया। खाट में शव लेकर जब 25 किमी के रास्ते में करीब 10 किमी पैदल चले तो पुलिस ने मदद की। फिर वाहन की व्यवस्था कर शव को गांव भेजा गया। दरअसल, यह मामला जिले के कुआकोंडा ब्लॉक का है। टिकनपाल गांव की रहने वाली महिला जोगी पोडियाम की किसी बीमारी की वजह से रेंगानार में मौत हो गई थी। जिसके…

Read More

गिरीश सोनवानी देवभोग : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्यामशंकर मिश्र जी के मूर्ति का अनावरण सीएम भूपेश बघेल करेंगे। उन्होंने परिजनों को देवभोग दौरे पर अनावरण करने आश्वाशन दिया। बता दे कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.पंडित श्याम शंकर मिश्र जी की मूर्ति स्थापना सत्र 2018 में गांधी चौक तथा शासकीय महाविद्यालय पंडित श्याम शंकर मिश्र देवभोग में की गई है। लेकिन आज पर्यंत तक मूर्ति का अनावरण नही हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन छत्तीसगढ़ परिवार व क्षेत्र वासियों के लगातार प्रयास से अब मूर्ति अनावरण करने की सपना पूरा होते दिख रही है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन छत्तीसगढ़…

Read More

मानसाय साहू बिलाईगढ़ : जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में नवीन पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री योगेश्वरी बर्मन ने विभिन्न मद से चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच एवं सचिव को सामुदायिक शौचायल निर्माण कार्य, गोठान निर्माण कार्य व ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिये। वही मुड़पार (सरसीवा) में भी गोठान निर्माण, सार्वजनिक शौचालय, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य को तत्काल प्रारंभ कराने की चेतावनी दी। बता दे कि बिलाईगढ़ मुख्य कार्यापालन अधिकारी सुश्री योगेश्वरी बर्मन की सक्रियता से बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों के…

Read More

रूपेश श्रीवास कोरबा : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की करतला ब्लॉक इकाई की सामुदायिक सभागार में बैठक सम्पन्न है। उक्त बैठक में कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर बारीकियों से विचार-विमर्श किया गया। जिसमें पत्रकारों की स्वयं श्रम भूमिका के समक्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में निर्भीक, निष्पक्ष व अडिग रहने आदि विषय पर जोर दिया गया एवं यूनियन की मजबूती पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला अध्यक्ष विजय लाल ने संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि यूनियन एक परिवार है कोई…

Read More

मुंगेली : हेल्प एंड हेल्पस समिति द्वारा “जल गुणवत्ता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकास खण्ड पथरिया के ग्राम पंचायत हिंन्छापुरी मे जल जीवन मिशन अंतर्गत किया गया। जिसमे स्कूली बच्चों तथा ग्राम वासियों को गीत के माध्यम से जागरूक किया गया साथ ही पोस्टर वितरण किया गया। कार्यक्रम में पेयजल स्रोत के प्रदूषण के कारण जल जनित बीमारियो जैसे -डायरिया, टाईफ़ाइड आदि की चर्चा, क्लोरीनेशन कर शुद्धिकरण (ब्लीचिन्ग पाउडर ), घर, आंगनबाड़ी, स्कूल मे शुद्ध पेयजल का उपयोग। इसके साथ ही पेयजल के उचित भंडारण को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित…

Read More