Author: Ghatna Manchan

बलौदाबाजार : कोरोना के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए राज्य शासन के निर्देश पर कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव के रूप में कल से सभी पात्र हितग्राही जिनको दूसरा डोज लगवाए छ: माह से अधिक अवधि हो चुकी है उनको निःशुल्क बूस्टर डोज लगाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ के के टेम्भूरने ने बताया कि इस हेतु स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है। इस संबंध में विकासखंड मुख्यालय बलौदाबाजार और भाटापारा में चार -चार सत्र एवं शेष अन्य विकासखंड मुख्यालय में दो-दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी प्राथमिक…

Read More

छत्तीसगढ़ : प्रेमिका पर हथौड़े और ब्लेड से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी लगा ली फांसी…इन कारणों से दिया घटना को अंजाम… छत्तीसगढ़ के रायपुर में बुधवार तड़के 12 साल पुरानी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 की एक महिला कर्मचारी की उसी के प्रेमी ने हथौड़ा और ब्लेड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी उसने उसी कमरे में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान पड़ोसी उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आरोपी ने नहीं सुना। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का…

Read More

रायपुर : रायपुर में एक 10 वीं के छात्र की उसके स्कूल में घुसकर हत्या कर दी गई। वारदात को स्टूडेंट्स के ही एक ग्रुप ने अंजाम दिया है। एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ जारी है। बाकि फरार हुए स्टूडेंट्स का पता लगाया जा रहा है। ये कांड आज सोमवार को दोपहर खमतराई इलाके के सरकारी स्कूल में हुआ। काशीराम शर्मा शासकीय स्कूल में पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री) आयोजित थी। 10 वीं का छात्र मोहन सिंह एग्जाम देने स्कूल आया हुआ था। यहां कक्षा 11वीं के कुछ स्टूडेंट्स से उसका विवाद हुआ। वारदात के वक्त…

Read More

रूपेश श्रीवास रायपुर : प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की पखांजुर ब्लॉक का गठन पखांजुर वन विभाग के रेस्ट हॉउस में किया गया। जिसमे मुख्य रूप से जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से कोइलीबेड़ा पखांजूर ब्लाक के छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के अध्यक्ष के रूप में गोपाल ब्रह्मचारी, उपाध्यक्ष मनेश्वर नाग, शुभम कुंडू, सचिव पद के लिए विकास वैद्य, सह सचिव पद पर प्रसंजित मंडल, कोषाध्यक्ष पद पर सुजीत मंडल, मीडिया प्रभारी किशोर बाला एवं संरक्षक पद पर विधान मलिक, हरण विश्वास निर्वाचित हुए। संगठन के नई…

Read More

इलियास मोहम्मद कवर्धा :पंडरिया नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 और 14 में वार्ड वासियो के आवागमन के लिए होने वाले समस्याओं का निदान के लिए ठोस पहल शुरू कर दी गई है। वर्तमान में बरसात के दिनों के होने वाले कीचड़ की समस्या को दूर करते हुए नगर पंचायत द्वारा बजरी और मुरुम बिछाई गई है। इन दोनों वार्डो में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य के लिए 58 लाख 32 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान भी गई है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने इस दिशा में सीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर…

Read More

इलियास मोहम्मद कवर्धा : शासन द्वारा गांव में किसानों को लाभान्वित करने अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इस योजनाओं को ग्रामवासियों तक पहुंचाने के लिए गावों में सूचना केंद्र स्थापित किए गए है। जिसके माध्यम से किसानों को सभी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही वहां के किसान योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। जिले के विकासखंड पंडरिया के ग्राम महली में कृषक सूचना केन्द्र स्थापित किया गया है। जिसके माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ग्राम महली क्षेत्र में सूचनाओं का प्रचार–प्रसार कर किसानों को योजनाओं का…

Read More

बिलाईगढ़ : ब्लाक मुख्यालय से लगे गाँव कारीपाट के शासकीय प्राथमिक शाला कारीपाट में पदस्थ सहायक शिक्षक विनोद कुमार डडसेना अपने नेक कार्य के लिए जाने जाते हैं। वे शैक्षिक गतिविधि पढ़ाई लिखाई के अलावा समाज से जुड़े विभिन्न गतिविधियों, जैसे साहित्यिक, खेल, वृक्षारोपण, कोविड टीकाकरण, जैसे कई कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विनोद डड़सेना ने प्रतिवर्ष अपने स्कूल के प्रत्येक बच्चों को स्टेशनरी कॉपी, पेन, पहाड़ा , बैग, पेंसिल देते है। इस वर्ष भी शिक्षक ने अपने संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कारीपाट, शासकीय प्राथमिक शाला, सुतीउरकुली, शासकीय प्राथमिक शाला अर्जुनी, शासकीय प्राथमिक शाला नवापारा व…

Read More

पूर्व में प्रस्तावित जन चौपाल महीने के 15 व 30 तारीख के बजाय हर माह के 20 तारीख़ को बिलाईगढ़ एवं 10 तारीख़ को विधानसभा के कसड़ोल क्षेत्र में लगेगा जनचौपाल… बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव व छत्तीसगढ़ के सबसे सक्रिय बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय जो लगातार एक महीने से अधिक समय तक मई और जून माह के भीषण, गर्मी लू में मान. मुख्यमंत्री के तर्ज पर जन चौपाल लगाकर पूरे बिलाईगढ़ विधानसभा के 192 पंचायत एवं 03 नगर पंचायत में जन चौपाल कर भेंट मुलाक़ात किया एवं जनता से संवाद कर समस्या सुनी तथा समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को…

Read More

बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महिस्वर ने बिलाईगढ़ विकासखंड के अंर्तगत ग्राम ओडा़कन पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। मरीजों के दिए हुए जानकारी एवं प्रारंभिक लक्षणों से प्रथम दृष्टता में फूड पायजनिंग के लक्षण दिखे है। डॉ महिस्वर ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 5 जुलाई को गांव में डायरिया की शिकायत हुई थी। इस दिन गांव में शादी थी। शादी घर के 15 लोगों को खाने के बाद डायरिया शुरू हुआ, दूल्हा-दुल्हन भी इससे प्रभावित हुए है। हालात को देखते हुए सभी मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य…

Read More

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ के पुरगांव में हुए मामले में अब पटाक्षेप हो गया है। बता दे कि रथयात्रा के दिन पुरगांव में वीरेंद्र मारकण्डे और पुरगाव के कुछ लोगो के बीच हाथापाई हुई थी। जिसके चलते दो दिनों से बिलाईगढ़ थाने में जातिवाद को लेकर हंगामा हुआ। साथ ही स्थानीय विधायक का नाम लेकर भी नारा लगाया गया। लेकिन वीरेंद्र मारकण्डे के बयान से स्पष्ट होता है कि स्थानीय विधायक के नाम को धूमिल करने के लिए ऐसा किया गया। आपको बता दे वीरेंद्र मारकण्डे ने अपने बयान में बताया कि मैं दूसरे के बहकावे में आकर थाना में शिकायत…

Read More