Author: Ghatna Manchan
बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिले में उर्वरक व्यवस्था दुरूस्त करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा नियमित रूप से कृषि आदान विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण एवं अनियमितता पाये जाने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा जिलें के 6 दुकानों को सील एवं 7 दुकानों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। 6 दुकानें जिनकों सील की गई है। उनमें 3 दुकानों को 21 दिन के लिए एवं 3 दुकानों को 7 दिन खाद विक्रय हेतु प्रतिबंधित किया गया है। जिलें कार्यालय प्राप्त जानकारी के अनुसार 3…
बलौदाबाजार : नये जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने सुबह 10 बजे जिला पंचायत कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण में पहुँचे। जिस दौरान बड़ी संख्या में कार्यलीन अधिकारी कर्मचारी नदारत मिले। जिस पर सीईओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी गयी की भविष्य में इस तरह की गलती ना करे। नही तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री जी के आदेषानुसार प्रत्येक शनिवार को अवकाश घोषित करते हुए। कार्यालयीन समय प्रातः 10ः00 बजे से किया गया है ताकि लोगों की समस्याओं का निदान एवं प्रमुख- प्रमुख योजनाओं को गति देने…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : ससंदीय सचिव व बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव राय ने एक बार फिर सड़क की स्थिति को देख तत्काल कार्यवाही करवाया। बता दे कि श्री राय सरसींवा से गुजर रहे थे इसी दौरान उनकी नजर सड़क पर पड़ी। जहाँ पानी भर जाने के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए विभाग के एसडीओ को फटकार लगाते हुए तत्काल पानी निकासी करने के निर्देश दिये। जिस पर एसडीओ द्वारा तत्काल जेसीबी बुलवाकर पानी निकासी के लिए रास्ता बनाया। इस दौरान श्री राय स्वयं वहां उपस्थित रहे। बता दे…
बलौदाबाजार : जिले के नये कलेक्टर रजत बंसल ने आज पदभार संभाल लिया है। उन्होंने सुबह 10.30 बजे सँयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में में अपना चार्ज लिया। वह जिले में आठवें कलेक्टर के रूप में नियुक्त हुए। इसके पूर्व वह धमतरी एवं बस्तर कलेक्टर रह चुके है। इसके साथ ही वह रायपुर नगर निगम कमिश्नर का कामकाज भी सभांल चुके है। श्री बंसल 2012 बैच के आईएएस हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान, सँयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोण्डे, बजरंग दुबे, भूपेंद्र अग्रवाल, डिप्टी…
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक किसान ने अपने 3 और 5 साल के 2 बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। बता दे कि वह डबरी पर नहाने के बहाने बेटा-बेटी को साथ लेकर गया था। इसके बाद उन्हें उसी में डुबोकर मार दिया और खुद फांसी लगा ली। डबरी से कुछ ही दूर पर उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जब भतीजे पिता-पुत्रों को तलाश करते हुए डबरी तक पहुंचे तो वारदात का पता चला। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भुइयापारी निवासी रहने वाला नरेश गुप्ता (35) खेती-किसानी करता…
बिलाईगढ़ : 6 वर्ष के लिए दीपक टण्डन कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किये गए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष भागवत साहू ने उन्हें निष्कासित किया है। बता दे कि बिलाईगढ़ थाना में दो दिनों से कुछ युवाओ द्वारा ड्रामा किया जा रहा था, जिसमें कांग्रेस पार्टी के दीपक टण्डन भी शामिल थे। जिसके चलते बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष भागवत साहू ने दीपक टण्डन को पार्टी से ही निष्कासित कर दिया। आपको बता दे ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा निष्कासित करने की सूचना जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार को अपने लेटर के माध्यम से दिया है, जिस पर लिखा गया कि दीपक…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : मातृत्व सुरक्षा एवं शिशु सुरक्षा के उद्देश्य से शुरू की गई महतारी एक्सप्रेस 102 सुविधा आज वरदान साबित हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मातृत्व एवं शिशु सुरक्षा की जिम्मेदारी को जीवीके एमरजैंसी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट(जीवीके ईएमआरआई) संस्था ने निभाते हुए जनवरी 2022 से मई 2022 तक कुल 954537 मरीजों की सहायता की है। जिसमें 7386 कोविड-19 मरीज भी शामिल है। कोविड काल के दौरान भी महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी अपनी सेवा में तत्पर रहे हैं। इसी क्रम में जनवरी 2021 से मई 2022 को ही लें तो महतारी एक्सप्रेस 102 ने कुल 7 हजार…
बिलाईगढ़ : रथयात्रा के दिन ग्राम पंचायत पुरगांव में असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट और गाली गलौज करने की घटना सामने आई है। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोषियों के ऊपर कार्यवाही को लेकर विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव से गुहार लगाई है। जिस पर श्री राय ने पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार को मामले की निष्पक्ष जांच करने हेतु आदेशित किया है। बता दें की बिलाईगढ़ के पुरगांव में 1 जुलाई को रथयात्रा बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही थी, इस दौरान गांव के माता बहनों ने कलस यात्रा निकाली थी। जहा कुछ असामाजिक तत्व शराब के नशे में धुत होकर कार्यक्रम…
गिरीश सोनवानी देवभोग : बूथ कार्य विस्तारक एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चवनलाल बघेल क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहे है। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं से रूबरू होकर पेयजल समस्या का समाधान किया। बता दे कि विपक्ष में होने के बावजूद भी चवनलाल बघेल लोगों की समस्या सुन निराकरण के भरपूर प्रयास में लगे हुए हैं। बूथ स्तर कार्यक्रम के दौरान मोखागुड़ा में पेयजल समस्या का शिकायत आये दिन मिल रहा था। पंचायत प्रस्ताव प्राप्त कर चवनलाल बघेल ने जिला प्रशासन से संपर्क साध कुछ ही दिनों मे दो नलकूप खुदवा कर क्षेत्रवासियों का दिल जीत…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : ससंदीय सचिव चंद्रदेव राय आज अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मार्को सिनेमा सरसींवा छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “रंग रंगीले” देखने पहुंचे। इस दौरान श्री राय के सिनेमा पहुंचने पर एक्टर खगेश जांगड़े ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। बता दे कि फ़िल्म के हीरो कोसीर सारंगढ़ के रहने वाले है। वही फ़िल्म देखने के बाद श्री राय ने खगेश जांगड़े को इस फ़िल्म के लिए बधाई देते हुए फ़िल्म की तारीफ की। साथ ही सिनेमा में उपस्थित अन्य दर्शको ने कहा कि ऐसे पहली विधायक है जो अपना कीमती समय निकालकर छत्तीसगढ़ी फ़िल्म देखने पहुचे। इस दौरान…
