Author: Ghatna Manchan
ताराचंद पटेल बिलाईगढ़ : सड़क सुरक्षा जागरूकता हेलमेट अभियान के तहत आज प्राथमिक शाला पूर्व माध्यमिक ग्राम पंचायत मोहतरा (स) व महिला समूह द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता हेलमेट रैली निकाली गई। वही हर गली हर मोहल्ले में जाकर लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान रामलाल खुराना, हरिविजय चन्द्रा, पूर्व जनपद सदस्य प्रतिनिधि किशोर नागवानी, प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक ग्राम पंचायत मोहतरा (स) व महिला समूह का विशेष योगदान रहा।
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय लगातार अपने क्षेत्र में दौरा करते रहते है। हाल में भी कड़कती धूप में जहा लोगो को घर से निकलना मुश्किल था, श्री राय जनचौपल लगाकर लोगो से भेंट मुलाकात कर रहे थे। जिसके चलते वे छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा दौरा करने वाले विधायक के रूप में चर्चित हुए। वही कल गुरुवार को श्री राय को देखकर लोगो के मन मे एक ही बात आयी कि विधायक हो तो ऐसा। बता दे कल श्री राय के शिक्षकों के साथ चाय पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल थे, जिसके बाद श्री राय अपने काफिला…
मोबाइल चार्जर की तार से युवक ने पत्नी और एक बेटे का गला घोंटा : डेढ़ साल के छोटे बेटे को तकिए से मुंह दबाकर मारा, फिर खुद फांसी लगाई… दुर्ग जिले में उतई के उमरपोटी गांव में बुधवार की शाम ठेका मजदूर भोजराम साहू (34), उसकी पत्नि ललिता (28), 4 साल के बेटे प्रवीण और डेढ़ साल के डिकेश का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पड़ोसियों की सूचना की बाद पुलिस जब भोजराम के घर का दरवाजा तोड़कर घुसी, तब चारों शव मिले। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि युवक ने पत्नी और बच्चों की…
रूपेश श्रीवास रायपुर : छ.ग. स्कूल शिक्षा विभाग मध्यान्ह भोजन कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर जाएंगे। ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत 350 ऑपरेटर 10 से 12 वर्षो से आज पर्यन्त तक सेवा दे रहे है। साथ ही मध्यान्ह भोजन योजना के अतिरिक्त स्कूल शिक्षा विभाग के सभी कार्य उनके द्वारा किया जाता है। अपने 05 प्रमुख मांग जिसमे स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 10 वर्षों से कार्य डाटा एंट्री ऑपरेटरों को विभाग के रिक्त पद सहायक ग्रेड 3 के 803 पद…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कई मण्डियों के समितियों के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। जिसमें भटगांव कृषि उपज मण्डी समिति का अध्यक्ष ताराचंद देवांगन को बनाया गया। आपको बता दे श्री देवांगन वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के उपाध्यक्ष और डीएमएफ मद बलौदाबाजार का सदस्य है, वही भटगांव मंडी में अध्यक्ष बनने पर उन्होंने सीएम भूपेश बघेल, मंत्री रविन्द्र चौबे साथ ही प्रिय मित्र संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय का आभार व्यक्त किया। वही उन्होंने कहा कि जो दायित्व उन्हें दिया गया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उपाध्यक्ष के रूप में पुरीराम साहू,…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय आज अपने व्यवस्तम कार्यक्रम के बावजूद भी दोपहर दो बजे बिलाईगढ़ विकास खण्ड के सभी शिक्षकों के साथ बीआरसीसी कार्यलय में ‘चाय पे चर्चा’ कार्यक्रम उपस्थित रहेंगे। साथ ही शिक्षकों को होने वाली स्थानीय परेशानियों का निराकरण भी करेंगे।
ताराचंद पटेल सरसींवा : सरसीवा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के शराब कोचियों पर लगतार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर दो अलग अलग मामलो में दो आरोपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम की कार्यवाही किया गया। मिली जानकरी के अनुसार मंगलवार को पुलिस पेट्रोलिंग निकली हुई थी कि ग्राम जैतपुर का एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर जैतपुर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम सम्पत चौहान पिता सुधा राम चौहान ग्राम जैतपुर का रहने वाला बताया। जिसके घर आंगन में रखे एक पीले रंग की…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगभग 3 दर्जन आईएएस अफसरों का तबादला हुआ है। वही बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर डोमन सिंह का तबादला कलेक्टर राजनांदगांव के रूप में हुई है तो वही बस्तर कलेक्टर रजत बंसल बलौदाबाजार जिले के नए कलेक्टर होंगे।
गिरीश सोनवानी देवभोग : ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ परिक्षेत्र देवभोग मैनपुर चंदाहाण्डी की सामाजिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री सदाशिव राम नायक के मुख्य आतिथ्य एवं परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री खगेश्वर नायक की अध्यक्षता में ग्राम कदलीमुडा टांडा में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम बंजारा समाज की आराध्य देवी याड़ी मेरामा बंजारा समाज के सद्गुरु संत सेवालाल महाराज एवं श्री गुरु नानक देव जी की पूजा अर्चना कर सामाजिक बैठक आरंभ किया गया। बैठक में वार्षिक आय व्यय की जानकारी कोषाध्यक्ष के द्वारा प्रस्तुत की गई, सामाजिक समस्याओं से संबंधित प्रस्तुत आवेदनो का मौके पर निराकरण किया गया।…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय अग्निपथ योजना के विरुद्ध सत्याग्रह आंदोलन में रहे। वही कार्यक्रम समाप्ति के बाद श्री राय रायपुर के लिए निकलने वाले थे इसी दौरान वे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बिना प्रोटोकॉल के पहुचकर बच्चों से हालचाल जाना, साथ ही प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।
