Author: Ghatna Manchan
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में सत्याग्रह आंदोलन चलाया। जहाँ पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने हल्ला बोला है, वही विधानसभा बिलाईगढ़ में ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता सत्याग्रह आंदोलन में भाग लिये। इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में अग्निपथ योजना वापस होनी चाहिए उस सम्बन्ध में विस्तार से बताया, साथ ही कहा कि यह योजना युवाओं के भविष्य को खिलवाड़ करने वाली योजना है। जिसे केंद्र सरकार को वापस लेना ही पड़ेगा। आज के सत्याग्रह में विधानसभा के हजारों…
रूपेश श्रीवास रायपुर : छत्तीसगढ़ मनरेगा दैनिक वेतनभोगी महासंघ की आवश्यक बैठक महादेव घाट रायपुर में संपन्न हुआ जिसमें मनरेगा संविदा कर्मचारी के हड़ताल अवधि में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के साथियों द्वारा कार्य किया गया इसमें संविदा कर्मचारी द्वारा द्वेष की भावना रखते हुए हमें किसी विशेष कारणों से सेवा से पृथक ना किया जाए इस संबंध में माननीय आयुक्त महोदय को पत्र भेजने की बात कही गई दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ दिलाने हेतु शासन से मांग किया जावेगा महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश का लाभ दिलाने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वेतन…
गिरीश सोनवानी गरियाबंद : देवभोग में इन दिनों बढती मंहगाई से मध्यमवर्ग एवं गरीब तपके के लोग भारी परेशान है। लगातार पट्रोल, डीजल के साथ ही अन्य खाद्य सामग्रियों के दाम भी आसमान छू रहे है। वही दूसरी ओर देवभोग में टमाटर 80 रुपए किलो बिक रहा है। जिस कारण बाहर से टमाटर आने की बात कही जा रही है। स्थानीय उत्पादन नही होने के चलते लोग मंहगे दामों में टमाटर लेने मजबूर है। खाद्य सामग्रियों में आलू 20 रुपए, प्याज 25 रुपये, परवल 60 रुपये, भिंड़ी बरबटी 50 रुपये, करेला 60 रुपये, गोभी 80 रुपये, मुनगा 120 रुपये, गवारफल्ली…
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू में प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें कक्षा 6 वीं के छात्र/छात्राओं को अतिथियों द्वारा गुलाल लगाकर, खीर पुड़ी खिलाकर तथा यूनिफॉर्म व पुस्तक देकर स्वागत किया गया। इसी प्रकार तथा कक्षा 9 वीं के छात्र/छात्राओं को पुस्तक वितरण किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए विद्यालय की गरिमा के बारे में बताया गया। इस अवसर पर शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री नीलेश कश्यप जी, सदस्य श्री देशराम साहू जी, रामेश्वर साहू जी, रामसाय साहू जी, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकायें तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।…
भटगांव : संसार भर के दुषित वातावरण और मिलावटी खानपान के सेवन से हुए नुकसान या बुढ़ापे में शरीर को स्वस्थ, मज़बूत और मन को शांत रखने के लिए दुनिया भर में अधिकांश लोग “योग” का सहारा ले रहे हैं। दुनिया भर में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। वही मंगलवार के दिन दुनिया भर में 8 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसका आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के प्रांगण में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधुलिका सिंह चंदेल और नगर पंचायत अधिकारी…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : शासन के आदेशानुसार 21 जून को 8 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने बिलाईगढ़ के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी व आम जनमानस बहुत ही उत्सुकता के साथ सामुदायिक भवन बिलाईगढ़ पहुँचे हुए थे। कार्यक्रम की शुरुवात माँ भारती की पूजा अर्चना के साथ हुई। तत्पश्चात मुख्य प्रशिक्षक भागवत प्रसाद साहू व कलेश्वर साहू द्वारा योग की विभिन्न क्रियाओं के बारे में बताते हुए अनेक अभ्यास जैसे शिथिलीकरण अभ्यास, योगासन में खड़े होकर किये जाने वाले आसन- ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन। बैठकर किये जाने वाले आसन में-भद्रासन, वज्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, उष्ट्रासन। लेटकर किये जाने…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश मे आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें योग शिविर के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वही जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री योगेश्वरी बर्मन की अगुवाई में वृक्षारोपण किया गया। वही उन्होंने हमारे जीवन मे वृक्ष के महत्व को विस्तार से बताते हुए वृक्षारोपण कर उसे बचाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के अधिकारी कर्मचारी वृक्ष बचाने संकल्प लिए।
रुपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डायरिया प्रभावित लोगों का हालचाल जाना एवं बीएमओ रोशन देवांगन को तत्काल समुचित उपाय करने निर्देश दिया। विदित हो कि विगत 1 सप्ताह से बिलाईगढ़ डायरिया की चपेट में है। इस दौरान संसदीय सचिव के साथ पार्षद भूपेंद्र यादव, पीर खान, चंद्रेश साहू, केशव साहू, पंडरीपानी सरपंच इतवारी साहू, सुनील आदित्य सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रूपेश श्रीवास रायपुर : छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने अपनी स्थापना के अल्प समय में ही प्रदेश के सभी जिलों में अपना संगठन स्थापित कर आज 1000 से ऊपर की संख्या में सदस्यों के साथ निरंतर पत्रकार हितों के लिए संघर्ष किया है, उक्तआशय की बातें जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने 18 जून को कोरबा जिला इकाई द्वारा स्थानीय पंचवटी विश्राम गृह में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि आज यूनियन द्वारा पत्रकार हितों के अलावा प्रदेश में सदैव शासन से संपर्क कर पत्रकारों के…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान एसडीएम के. एल.सोरी ने बच्चों को गुलाल लगाकर एवं पाठ्य पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया एवं उन्हें अच्छी शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पार्षद लखेश्वर देवांगन, भूपेंद्र यादव, प्रतिनिधि प्रभाकर कर्ष, गोविंदवन सरपंच प्रतिनिधि संतोष साहू, प्राचार्य श्रीमती प्रमिला खटकर, जनप्रतिनिधि, शिक्षक शिक्षिकाएं, पालक व विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।
