Author: Ghatna Manchan
कार्तिक जायसवाल बिलाईगढ़ : छ. ग. कलार महासभा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अर्धवार्षिक बैठक व सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन 10 जून शुक्रवार को शुक्ला पैलेस सारंगढ़ में सुबह 10 बजे से रखा गया है। जिसमे सामाजिक सम्मान व प्रतिभा सम्मान हेतु पंजीयन 4 जून तक बोधराम डड़सेना, चंद्रमणि डड़सेना, दीनबंधु जायसवाल, सुनील डड़सेना, कार्तिक जयसवाल व परिछेत्रीय अध्यक्ष के पास करा सकते है। इस सम्मान समारोह में बुजुर्ग सम्मान, प्रतिभा सम्मान 2022 में 10 वी व 12 वी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्तांक विद्यार्थी, उत्कृष्ट व विशेष सामाजिक कार्य हेतु व समाज के…
बलौदाबाजार : रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्ण रूप से निषिद्ध…
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए जारी अधिसूचना के साथ ही जिले में निर्वाचन होने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 4 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के उन क्षेत्रों में जो जनपद पंचायत-ग्राम पंचायत की सीमा के अंतर्गत आते हैं, वहां रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाना अथवा करवाया जाना पूर्ण रूप से निषिद्ध किया है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों…
बलौदाबाजार : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत ऐसे हितग्राही जो पंजीयन कराने से छूट गए हैं। उनके लिए आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया 10 जून तक चलेगी। कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राही अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत एवं जनपद पंचायत में शीघ्र संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसमें भूमिहीन कृषि मजदूर, पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार और पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी, हाट पहरिया व बाजा मोहरिया को शामिल किया गया है। जनपद स्तर पर पोर्टल में प्रविष्टि कर पंजीयन 11 से 17 जून…
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डोमन सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव हेतु आदर्श आचारण संहिता आदेश जारी कर दी है। निर्वाचन के तहत जिले में रिक्त 9 सरपंच एवं 20 पंचों का चुनाव होगा। जिसके अंतर्गत जिले के 28 ग्राम पंचायत शामिल हैं। जिले के जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत सरपंच के लिए ग्राम पंचायत सिरियाडीह, कोहरोैद, तुरमा, सुढ़ेला इसी तरह पंच के लिए ग्राम करदा वार्ड क्र.2, चंगोरी वार्ड क्र.13, चरौटी वार्ड क्र.1, भद्रापाली वार्ड क्र.2, जनपद पंचायत पलारी अंतर्गत सरपंच के लिए ग्राम पंचायत घोटिया पंच के लिए ठेलकी वार्ड क्र.6,…
रुपेश श्रीवास बिलासपुर : भारत माता के वीर सपूत, वीर शिरोमणि, मेवाड़ मुकुट, महाराणा प्रताप की जयंती पर सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज एवं सनातन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वही शोभायात्रा का कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के मार्गदर्शन में धर्म जागृति मंच छत्तीसगढ़, सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ एवं टीम त्रिलोक श्रीवास ने मानसरोवर चौक गंगा डेरी के पास ठाकुर पवन सिंह के नेतृत्व में आतिशबाजी, पुष्प वर्षा और मिष्ठान मट्ठा वितरण कर जबरदस्त स्वागत किया। इस दौरान नवल किशोर शर्मा, मनोज श्रीवास, अजय गुप्ता, मुन्ना, राजेश शर्मा, नवीन चंद्र दुबे, मनीष भट्ट, पवन सिंह, रवि सूर्या, दादू लश्कर, लक्ष्मण…
रुपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय द्वारा चलाए जा रहे तुंहर सरकार तुंहर विधायक तुंहर गांव चलो अभियान के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर समस्या का समाधान कर रहे हैं। इसी कड़ी में जन चौपाल ग्राम पंचायत बरपाली, कोटियाडीह, मड़वा, मटिया, नरधा, बरेली, नवरंगपुर, सुकली, कौवाताल, गिरौदपूरी में लगाया गया।ग्राम बरपाली में दिव्यांग उमा कुमारी साहू को ट्राई साइकिल दिलाने एवम अनुपस्थित महिला समूह को नोटिस तथा नाला सफाई कराने देने सीईओ को निर्देश दिया, डॉ अंबेडकर जी की स्टैचू लगाने एवम साइकिल स्टैंड के लिए दो लाख की घोषणा की। ग्राम कोटियाडीह…
रुपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय को ग्राम पटेल संघ बिलाईगढ़ ने अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा। बता दे कि ग्राम पटेल शासन एवं आम जनता के हर कार्य में सहयोग करते हैं। जैसे कि लगान वसूली, पंचायत, शाला, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, सामाजिक एवं आर्थिक तथा प्रत्येक विभागों के कार्य में सहयोग करना प्रतिदिन उनका कर्तव्य है। इन समस्त कार्यों को देखते हुए पूर्व की भांति ग्राम पटेलों को ग्राम पंचायत में मनोनीत सदस्य के रूप में मनोनयन किया जाना चाहिए ताकि ग्राम विकास में सहयोग हो। वर्तमान में ग्राम पटेलों को दो हजार…
रूपेश श्रीवास रायपुर : अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल साधना प्लस द्वारा “साधना प्लस शिखर सम्मान 2022” का भव्य आयोजन रायपुर राजधानी स्थित पांच सितारा सायाजी होटल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य कि महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जी, प्रदेश प्रमुख यूनीसेफ जॉब जकारिया जी, त्रिलोक चंद बरडिया निर्देशक अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स रायपुर, आनंद मिश्रा अखिल भारतीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय युवा शक्ति, विकास पुरोहित एडिटर इन चीफ़ साधना प्लस न्यूज़ चैनल, जमील खान स्टेट हेड छत्तीसगढ़, श्रीमती तिलका…
रुपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय द्वारा चलाए जा रहे तुंहर सरकार तुंहर विधायक तुंहर गांव चलो अभियान के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर समस्या का समाधान कर रहे हैं। इसी कड़ी में जन चौपाल ग्राम पंडरीपाली, ओड़काकन, जैतपुर, कोसमकुंडा, बलौदी, टिहलीपाली, कोट, पेण्ड्रावन, बछौरडीह, झुमका में लगाया गया। ग्राम पंडरीपाली में प्राथमिक एवम मिडिल स्कूल में मध्यान भोजन के लिए महिला समूह को देने, ग्रामीणों को मिट्टी तेल उपलब्ध कराने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स की अनुपस्थिति पर बी एम ओ को जांच कराने, रोजगार गारंटी में फर्जीवाड़ा का जांच कर दोषियों…
रुपेश श्रीवास रायपुर : प्रदेश के कृषि आयकट, जल संसाधन, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी एवं उद्यानिकी विभाग के मंत्री श्री रविंद्र चौबे आज अपना 65 वां जन्म दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक श्रीवास (डीआरओ अरुणाचल प्रदेश) अपने सहयोगियों सहित विधानसभा क्षेत्र साजा मुख्यालय पहुंचकर श्री चौबे जी को जन्म दिवस की बधाई देकर उनके उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ कृषि मंडी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर पंडित नवल किशोर शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंडित महेश मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण…
