Author: Ghatna Manchan
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक द्वारा चलाए जा रहे तुंहर सरकार तुंहर विधायक तुंहर गांव चलो अभियान के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर समस्या का समाधान कर रहे है। इसी कड़ी में सोमवार को जन चौपाल भेंट मुलाकात ग्राम पंचायत रोहिना, सिंघीचुवा, पिरदा, चारपाली,खुरदरहा, गेडापाली, बोड़ा एवम छुईहा में लगाया गया। ग्राम रोहिना के मिडिल स्कूल व प्राथमिक शाला के बच्चों से विषय संबंधित प्रश्न पूछे लेकिन विद्यार्थी उत्तर नहीं दे पाए तब वहां के शिक्षकों को स्कूल के शिक्षा में गुणवत्ता लाने की बात कही। ग्रामीणों की शिकायत पर बीपीएल के शक्कर वितरण…
रूपेश श्रीवास रायपुर : छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री तिवारी आज हमारे बीच नही रहें। वे 63 वर्ष के थे उन्होंने दैनिक अग्रदूत, पीटीआई, समवेत शिखर ओके इंडिया, क्राइम कंट्रोल न्यूज़ सहित अन्य संस्थाओं में अपनी सेवाएं दी। दिवंगत शंकर तिवारी ने स्वयं का साप्ताहिक अखबार छतीसगढ़ विचार का रजिस्ट्रेशन भी करवाया था। दिवंगत शंकर तिवारी ने एक पुत्री, दो पुत्र व पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, कार्यकारी अध्यक्ष एन आर के पिल्लई, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन झा, महेश आचार्य, श्रीमती…
राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना गोधन न्याय योजना और के लिए मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया राशि का अंतरण… राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 1 लाख 74 हजार 374 किसानों को उनके बैंक खातों में 108 करोड 64 लाख 60 हजार रुपए प्रदाय… कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत जिले में 16 हजार 156 हितग्राही को 3 करोड़ 43 लाख 12 हजार रुपए प्रदाय… गौधन न्याय योजना के तहत जिले के 2 हजार 317 पशु पालको को 18 लाख 2 हजार रुपए प्रदाय… बलौदाबाजार : देश के पूर्व…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के जन्मदिन के अवसर पर बिलाईगढ़ बस स्टैंड में नगर पंचायत बिलाईगढ़ द्वारा लड्डू से तौलकर तथा केक काटकर बधाई दी गई। वही विधायक द्वारा दी गई ई रिक्सा को विधायक ने चलाकर नगर पंचायत को सौप दिया। इस दौरान सफाई दीदीयों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। वही सामुदायिक भवन बिलाईगढ़ में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक को केला एवं आम से तौलकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर विधायक ने कहा कि आप सब के सहयोग से आज मैं इस मुकाम पर…
बलौदाबाजार : प्रदेश के शासकीय एवं निजी नर्सिंग महाविद्यालयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा 19 जून 2022 को और एमएससी नर्सिंग तथा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 03 जुलाई 2022 को होगी। इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के फैसले को अमल में लाते हुए इस…
बलौदाबाजार : कलेक्टर डोमन सिंह ने फ्लैगशिप योजनाओं का मैदानी हालात जानने आज नगर पंचायत बिलाईगढ़ एवं ग्राम पंचायत सरसींवा में आकस्मिक रूप से पहुँचकर विभिन्न विभागीय कार्यो का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न विभागीय कार्यालयों का अवलोकन कर सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश सम्बंधित जिला अधिकारियों को दिए है। उन्होंने बिलाईगढ़ नगर में स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील एवं एसडीएम कार्यालय, पुलिस थाना, सरसींवा में स्वास्थ्य केंद्र, निर्माणाधीन गौठान, छात्रावास, नगर पंचायत भटगांव में नगर पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण…
रूपेश श्रीवास बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव के माताश्री श्रीमती सुलोचना देवी के आकस्मिक स्वर्गारोहण उपरांत उनके मूल ग्राम परबत्ता जिला खगड़िया बिहार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास डी.आर.ओ. अरुणाचल प्रदेश ने अपने सहयोगियों सहित सम्मिलित होकर स्वर्गीय श्रीमती सुलोचना देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव, नगर पालिका निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के…
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 14 मई को 10 वीं और 12 वीं नतीजे घोषित किया गया। जिसमे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही बाजार के छात्र भास्कर सेन एवं अभय सिंह ने कक्षा 10 वीं में 92.33 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किए। वही करही बाजार गांव के रहने वाले छात्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन से ग्रामीणों में हर्ष है। भास्कर सेन ने बताया कि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सतत् अध्ययन, अनुशासन एवं समय का सदुपयोग बहुत जरूरी है। वही भास्कर ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजन और अपने…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय का आज जन चौपाल भेंट मुलाकात बंदारी से हुआ। जहा ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी का ऑपरेटर 2000 रु लिया है, जिस पर श्री राय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पटवारी राकेश मानिकपुरी व ऑपरेटर का एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिए। साथ ही अन्य समस्याओं का भी निराकरण किया गया। इस दौरान श्री राय के साथ बिलाईगढ़ के आला अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
रुपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लाटरी पद्धति से विद्यार्थियों का चयन किया गया। जिसमें क्लास वन से क्लास टेन तक के विद्यार्थियों का चयन हुआ। लाटरी पद्धति के दौरान एसडीएम के.एल.सोरी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री योगेश्वरी बर्मन, नायब तहसीलदार भटगांव रूपाली मेश्राम, विकास खंड शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ़ राजेंद्र जोशी, बीआरसीसी बिलाईगढ़ नेतराम रात्रे, नगर पंचायत बिलाईगढ़ के सीएमओ भूपेंद्र उपाध्याय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़ के प्रभारी प्राचार्य सात्रे सर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य प्रमिला खटकर, विकास सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी पी सोनी एवं आर…
