Author: Ghatna Manchan
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय द्वारा चलाए जा रहे तुंहर सरकार तुंहर विधायक तुंहर गांव चलो अभियान के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर समस्या का समाधान कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जन चौपाल भेंट मुलाकात ग्राम पंचायत गोविंदवन, नगर पंचायत बिलाईगढ़, ग्राम पंचायत बिसनपुर, मल्दी, करबाडबरी,खजरी, रमतला, भंडोरा में लगाया गया। ग्राम गोविंदवन में सेल्समैन टीका राम साहू को ग्रामीणों की शिकायत पर निलंबन, मिट्टी तेल उपलब्ध कराने का निर्देश फूड इंस्पेक्टर को दिया, अनुपस्थित पटवारी को से गोविंदबन में अपना कार्यालय शुरू करने का निर्देश, ग्रामीणों को रोजगार…
बलौदाबाजार : कलेक्टर डोमन सिंह के विशेष प्रयासों से जिला प्रशासन द्वारा संचालित नव-प्रेरणा कोचिंग सेटर का द्वितीय शैक्षणिक सत्र 1 जून से अपने बदलें हुए स्वरूप में पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। इसकी प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।नव प्रेरणा जिला प्रशासन का अभिनव प्रयास है। जिसके द्वारा जिलें के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क शिक्षा मुहैया करायी जाएगी। कोचिंग का संचालन अब जिला मुख्यालय स्थित सँयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजें तक किया जाएगा। साथ ही जिला पंचायत कॉन्फेंस कक्ष एवं सभी जनपद मुख्यालयों…
बलौदाबाजार : कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर पंचायत के विकास कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने के चलते जिला पंचायत सीईओ डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने 75 सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है। उक्त सचिवों में विकासखंड बलौदाबाजार के अंतर्गत ग्राम पंचायत कंजी सचिव बाबूलाल साहू, अहिल्दा काशीराम रजक, भद्रापाली भूषण वर्मा, सिरियाडीह रामगोपाल, खैरताल वीरेन्द्र कुमार साहू, मुड़ियाडीह रामनाथ बंधे, शुक्लाभाठा रामकुमार वर्मा, पहंदा संत कुमार अनंत, भरसेली प्रेमलाल हिरवानी करमदा विजय कुमार बांधकर, कोलियारी पुष्पा साहू। विकासखंड भाटापारा के अंतर्गत पंचायत सचिव रामपुर संतोष कुमार ध्रुव, केसला…
रुपेश श्रीवास नगरी : संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर के विभागीय समीक्षा बैठक की आवश्यक तैयारिओं के लेकर 24 मई 2022 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने विकासखंड नगरी के समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों तथा समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों की विकासखंड स्तरीय बैठक ली। बैठक में श्री सिंह ने नए शिक्षा सत्र की तैयारियों को लेकर तथा विद्यार्थियों को शाला में प्रवेश दिलाने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एजेंडावार -पढ़ाई तुहर दुआर-2, उपचारात्मक शिक्षण, कैरियर काउंसिलिंग, व्यवसायिक शिक्षा का संचालन, अटल टिकरिंग लैब, आर.टी.ई. की प्रतिपूर्ति राशि एवं संस्थावार परीक्षण, एकेडमिक केलेंडर, मॉनिटरिंग…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : अपने विधानसभा के लोगो से संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक, चंद्रदेव राय का कितना लगाव है वो आज ग्राम नगेड़ा में देखने को मिला। जहाँ रात्रि में अपने कार की हेडलाइट जला कर जन चौपाल लगा कर लोगों की समस्या सुनी और निराकरण के निर्देश दिये। बिलाईगढ़ विधायक द्वारा चलाए जा रहे तुंहर सरकार तुंहर विधायक तुंहर गांव चलो अभियान के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर समस्या का समाधान कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को जन चौपाल भेंट मुलाकात वनांचल के ग्राम पंचायत बरपानी, सोनपुर, कुशगढ़, कुशभाटा, नगरदा, कुरमाझर, बिलारी (ज) नगेड़ा…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय द्वारा चलाए जा रहे तुंहर सरकार तुंहर विधायक तुंहर गांव चलो अभियान के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर समस्या का समाधान कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जन चौपाल भेंट मुलाकात ग्राम पंचायत मोहतरा (स) मधाईभाटा, चकरदा, पिकरीपाली, तिलाईपाली, बम्हणपुरी, चोरभट्टी, अमोदी एवं टाटा में लगाया गया। मोहतरा (स) में दिव्यांग गोटीलाल व गणेशी बाई को ट्राई साइकिल प्रदान करने, पीएचई विभाग को खराब बोरिंग बनाने, डां भीमराव अम्बेडकर स्थल का सौंदर्यीकरण के लिये दो लाख रुपये की घोषणा की। मधाईभाठा में सेल्समेन से अतिरिक्त…
रुपेश श्रीवास बिलासपुर : भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास करने हेतु कृत संकल्पित है, चाहे वह शहर का विकास हो या ग्रामीण क्षेत्रों का या सुदूर क्षेत्र वनांचल ग्रामों का। भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ के गांव गरीब और किसान के आम जनों के सर्वांगीण विकास करने हेतु संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उक्त बातें कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने नगर पालिका निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 68 कोनी स्वामी रामकृष्ण परमहंस नगर में पटेल पारा में दो स्थानों पर नाली निर्माण के विधिवत भूमिपूजन करने के बाद कही। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ पंडित सुरेंद्र पांडे,…
रुपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय द्वारा चलाए जा रहे तुंहर सरकार, तुंहर विधायक, तुंहर गांव चलो अभियान के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर समस्या का समाधान कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जन चौपाल भेंट मुलाकात ग्राम पंचायत बलौदा, हसुआ, धमलपुर, नवापारा, अमोदी, डेराडीह, कोट, मानाकोनी लगाया गया। ग्राम बलौदा में कोटवार और उघानिकी विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित होने पर नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम हसुवा में नाली निर्माण के अधूरे कार्य को पुरा कर ढकने का निर्देश दिए तथा जनता के शिकायत पर ग्राम नही…
बलौदाबाजार : कलेक्टर डोमन सिंह ने आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार करते हुए जिला हॉस्पिटल बलौदाबाजार में कुपोषित बच्चों के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र बनाने के कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। जिससे कुपोषित बच्चों एवं महिलाओं को कुपोषण से बचाने में काफी मदद मिलेंगी। साथ ही उन्होंने विकासखंड मुख्यालयों में स्थित आदिवासी छात्रावासों में एक एक गोबर गैस प्लांट लगाने के निर्देश क्रेडा एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। उक्त गोबर गैस का उपयोग छात्रावासों में खाने बनाने में वैकल्पिक ईंधन के रूप में किया जाएगा। साथ ही आज उन्होंने समय सीमा की बैठक…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में एक ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को ठोकर मार दी जिससे मोटरसाइकिल चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार मृतक की पत्नी और दो बच्चो को मामूली चोंटे आयी है। मिली जानकारी के अनुसार खम्हरिया निवासी सोनसाय पटेल अपने परिवार के साथ मोटर साइकिल से षष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने सेंदुरस जा रहे थे, गिधौरी साइड से ही आ रही ट्रक ने उसे ठोकर मार दी जिससे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
