Author: Ghatna Manchan
अश्लील वीडियो मामले में प्रभारी DEO सस्पेंड : दो माह बाद प्रशासन की कार्रवाई, कार में विभाग की महिला कर्मी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले थे… कार में महिला कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) परस राम चंद्राकर को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। दो महीने पहले प्रभारी DEO की कार में रोमांस करते हुए फोटो और वीडियो वायरल हुई थीं। कार के शीशे पर पोस्टर लगा था- शासकीय कार्य पर छत्तीसगढ़ शासन। महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी का जिम्मा संभाल रहे असिस्टेंट डायरेक्टर हिमांशु भारती ने बताया कि…
बलौदाबाजार : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने आज पंचायत उप चुनाव के दौरान बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम परसाभदेर (मि) का दौरा कर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया। रिसदा जनपद सदस्य क्षेत्र के अंतर्गत परसाभदेर स्थित प्राथमिक स्कूल को मतदान केन्द्र बनाया गया है। कलेक्टर ने पीठासीन अधिकारी सहित मतदान दलों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। कोविड नियमों का पालन करते हुए मतदाता उत्साह के साथ वोटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कुछ मतदाताओं से भी चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी…
बलौदाबाजार : कुटुम्ब न्यायालय बलौदाबाजार में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 8 पदों पर भरती के लिए 10 फरवरी 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक से अथवा जिला न्यायालय परिसर में रखे बॉक्स पर उक्त तिथि तक जमा कराये जा सकते हैं। ई-मेल, कूरियर अथवा फैक्स से प्रेषित आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे। जिला न्यायालय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 रिक्त पदों में तृतीय श्रेणी पद के अंतर्गत स्टेनोग्राफर हिन्दी के 1 पद अनारक्षित मुक्त, सेल अमीन/आदेशिका लेखक/टायपिस्ट के 3 पद जिसमें एक पद…
जनपद सदस्य के पति को महिलाओं ने पीटा : मकान बनने से रोकने पर हुआ विवाद, जेवर लूट ले गईं, महिला ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप… छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जनपद सदस्य के पति को महिलाओं ने लात-घूसों से जमकर पीट दिया। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। महिलाएं जनपद सदस्य और उसके पति को मकान बनवाने से रोकने गई थीं। जनपद सदस्य का आरोप है कि महिलाएं उनके जेवर भी लूट ले गई हैं। घटना 12 जनवरी को हरदीबाजार थाना क्षेत्र की है, इसका वीडियो अब सामने आया है। कोरबा के सोमवारी बाजार निवासी भवानी राठौर पति राजेश…
खुद को जिंदा बताने 8 माह से घूम रहा ग्रामीण, पंचायत ने रिकॉर्ड में मृत बता दिया, पेंशन रुकी, इलाज भी बंद, पढ़े पूरी खबर… छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक बुजुर्ग को 8 महीने से पेंशन ही नहीं मिली। कारण है कि कागजों में उसकी मौत हो चुकी है। वो कई महीनों से परेशान था। बार-बार अधिकारियों से गुहार लगाने पर पता चला कि इस मामले में पंचायत स्तर पर लापरवाही हुई थी। सरकारी दस्तावेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया था। जिसकी वजह से वह पेंशन ही नहीं प्राप्त कर पा रहा था। बीमार होने के बावजूद…
बिना सूचना के शाला से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्यवाही : बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह…
पात्र सभी विद्यार्थियों का दो दिवस के भीतर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने बी.ई.ओ. ने दिए निर्देश… रूपेश श्रीवास नगरी : वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी अंतर्गत संचालित प्राथमिक शाला साल्हेभाठ में दिनांक 18 जनवरी को शिक्षकों के अनुपस्थित रहने की जानकारी प्राप्त होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह द्वारा रमेश कुमार मंडावी प्रभारी प्रधान पाठक सहायक शिक्षक एल.बी. तथा वीरेन्द्र कुमार देवांगन सहायक शिक्षक एल.बी. को स्पष्टीकरण जारी कर कार्यवाही की गयी है। इस सम्बन्ध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने विकासखंड नगरी अंतर्गत संचालित संस्था प्रमुखों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को शासन द्वारा निर्धारित…
बलौदाबाजार : राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति द्वारा आज पात्र- अपात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची जारी कर दी गयी है। उक्त सूची का अवलोकन सँयुक्त जिला कार्यालय के नोटिस बोर्ड एवं जिले कि वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट इन पर अपलोड कर दी गयी है। उक्त सूची का अवलोकन किया जा सकता है। गौरतलब है कि जिले में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना अंतर्गत कुल 24 हजार 429 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से सत्यापन के बाद 17 हजार 194 आवेदन सही पाये गये।
बलौदाबाजार : त्रिस्तरीय पंचायती राज निर्वाचन के अंतर्गत कल 20 जनवरी को मतदान होंगे। जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच के 51 पदों के लिए 124 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 27,956 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 14048 पुरूष मतदाता एवं 13908 महिला मतदाता शामिल हैं। शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित चुनाव के लिए जिले में 66 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। मतदान निर्धारित केन्द्रों पर सवेरे 7 बजे से शाम 3 बजे तक संपन्न होगा। इनमें जनपद पंचायत के 1 पद के लिए 6 प्रत्याशी, सरपंच के 14 पदों के लिए 43 प्रत्याशी एवं पंच के 36…
बिलाईगढ़ : सारंगढ़ रायपुर मुख्य मार्ग से नगर बिलाईगढ़ को जोड़ने वाली दोमुहानी से बिलाईगढ़ एवं पवनी से बिलाईगढ़ तक की सड़के जर्जर हो गई है। पूर्व में सड़क निर्माण सही ढंग से नहीं होने के कारण डामरीकृत गिट्टी उखड़ गया है और जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन मार्ग में राहगीर चोटिल हो रहे हैं, वही जर्जर सड़क के चलते कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना है, जिसे लेकर भीम रेजिमेंट जिला इकाई ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में सड़क को…
बलौदाबाजार : जिले के नये कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण किया। बता दे कि वे महासमुंद से स्थान्तरित होकर यहां आए हैं। श्री सिंह ने वर्तमान कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन से आज यहां जिला कार्यालय में पूर्वान्ह चार्ज लिया। श्री जैन ने कलेक्टोरेट पहुंचने पर नवनियुक्त पदस्थ कलेक्टर श्री सिंह का स्वागत किया। श्री सिंह जिले के सातवें कलेक्टर हैं। वे वर्ष 2009 बैच के आईएएस अफसर हैं। इसके पहले महासमुंद के अलावा कांकेर, मुंगेली, कोरिया एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्टर रह चुके हैं।
