Author: Ghatna Manchan
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ में कांग्रेस द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम पवनी के अटल चौक से कार्यक्रम स्थल बिलाईगढ़ तक लगभग एक हजार की संख्या में युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटर साईकिल रैली निकाली वही जगह जगह फूलों की वर्षा एवं आतिशबाजी कर लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से द्वारिका देवांगन, प्रवेश दुबे, भागवत साहू, पंकज चंद्रा, युधिष्ठिर नायक, रामनारायण भट्ट, मुद्रिका…
बिलाईगढ़ विधानसभा के कांग्रेस मतदाता एवं कार्यकर्ता तरुण खटकर ने “एक सुविचार कि हमारी उपलब्धता आपके लिए ही है अतःमिलने के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नही है” का उल्लेख करते हुए कहा कि यकीन नही होता था ये अल्फाज़ हकीकत भी होते हैं, उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम से एक मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी उपलब्धता आपके लिए ही है अतः मिलने के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है, ऐसी ही नेक विचारधारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी का है। गत दिवस उनके निवास बस्तर बाड़ा रायपुर में…
छत्तीसगढ़ : एग्जाम देने जा रहा था युवक, थूकने के चक्कर में सिग्नल पोल से टकराकर ट्रेन से गिरा, कई हिस्सो में बंट गया शरीर… प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 वर्ष के युवक की लापरवाही के चलते मौत हो गई। दल्लीराजहरा से दुर्ग आ रहे युवक चलती ट्रेन से गेट में लटक कर थूक रहा था। इसी दौरान वह सिग्नल पोल से टकरा गया और ट्रेन के नीचे आ गया। इससे उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए। दुर्ग जीआरपी के हेड कांस्टेबल राजेश मिंज ने बताया कि दल्लीराजहरा निवासी पुष्पक मौर्य पिता विष्णु मौर्य (22) रविवार को…
कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा : 24 घंटे में मिले 33750 नए मरीज, 123 लोगों की मौत… नई दिल्ली : भारत में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब यहां रोज 20 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अभी बताया गया कि, पिछले 24 घंटों में देशभर में 33,750 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, 123 मौतें हुईं। इसके अलावा सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। यह संख्या 1,45,582 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बताई है। पिछले 24…
भटगांव : सागर उच्च. माध्य. विद्यालय भटगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सफलता पूर्वक हुआ।कार्यकम में व्यवहार न्यायालय भटगांव के न्यायाधीश श्री के एम शर्मा सर के द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को कानूनी ज्ञान के साथ साथ पास्को एक्ट, बाल विवाह एवं लैंगिक अपराधों के प्रति सजग रहने की सलाह विस्तार पूर्वक दिया गया। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री देवेश केला भी विशेष रुप से उपस्थित थे। उन्होने अपने उद्बोधन में कानूनी जानकारी देते हुए कानून का पालन करते हुए समाज में एक अच्छा नागरिक बनने की बात कही। कार्यक्रम मे विद्यालय के संचालक डा. दीपक…
बिलाईगढ़ : सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ के होनहार छात्रा महिमा साहू पिता महेश्वर प्रसाद साहू का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बलौदा बाजार सत्र 2021-22 में हुआ है। वही महिमा साहू के इस उपलब्धि पर सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ के प्राचार्य प्रकाश डनसेना तथा शिक्षकों ने बधाई दी है। इस दौरान प्राचार्य ने बताया कि पूर्व में भी इस विद्यालय के होनहार छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य स्कूल, केंद्रीय स्कूल में हुआ है। वही महिमा साहू के भाई वैभव साहू का भी चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्व में हो चुका है जो कि इसी विद्यालय में अध्ययनरत थे।…
करही बाजार : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही बाजार से इंस्पायर अवार्ड 2021-22 में एक विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसके तहत भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रतिवर्ष विज्ञान एवं तकनीक में नवाचार के लिए कक्षा 6 से 10 तक के चयनित प्रतिभावान विद्यार्थियों को 10-10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। प्राचार्य देवदास सर ने बताया कि विद्यालय में रसायन विज्ञान के व्याख्याता राय सर के द्वारा छात्र-छात्राओं को इनोवेशन (नवाचार) के लिए प्रेरित किया गया, जिसकी वजह से छात्र का इंस्पायर अवार्ड में चयन हुआ है। प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 10 वी के छात्र…
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 10 वीं और 12 वीं मुख्य परीक्षा की समय सारिणी, देखे कब होगी परीक्षा…
धमतरी : आदिवासी विकासखंड नगरी के 342 प्राथमिक एवं 126 माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 29 दिसंबर 2021 से 4 जनवरी 2022 तक चलने वाली कक्षा पहली से 8 वीं तक के विद्यार्थियों का मिडलाईन आंकलन परीक्षा 29 दिसंबर से सुचारू रूप से प्रारंभ हुई है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि मिडलाईन आंकलन परीक्षा में विकासखंड नगरी अंतर्गत संचालित 342 प्राथमिक शालाओं के 12723 तथा 126 माध्यमिक शालाओं के 8087 कुल 20810 विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। संचालक राज्य शैक्षिक अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद् रायपुर के द्वारा जारी…
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव व बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय ने आज बेमौसम बारिश से धान के रखरखाव की स्थिति जानने धान खरीदी केंद्र सरसींवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान को ढकने हेतु पर्याप्त व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वही इस दौरान धान तौल करने वाले हमाल नदारद मिले, जिस पर श्री राय ने उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया।
