Author: Ghatna Manchan
गिरीश सोनवानी देवभोग : सीमेंट के बढ़ते दाम को लेकर आज देवभोग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बता दे कि छत्तीसगढ़ में सीमेंट के दाम आसमान छू रहा है। जिसके चलते किसान और मजदूर परेसान है। इसी के चलते आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध प्रदर्शन किया गया। वही मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौप कर सीमेन्ट भेट किया गया। इस दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगी कश्यप, मंडल अध्यक्ष रुद्राक्ष साहू , जितेंद्र मांझी, जग मोहन पटेल, पदुलोचन मांझी, सीतल पांडे , योगनिता मांझी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
घटना मंचन : बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा कैंसर बीमारी से पीड़ित गुमशुदा महिला को पहुंचाया उनके परिवार के पास… बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ पुलिस ने कैंसर बीमारी से पीड़ित गुमशुदा महिला को उनके परिजनों तक पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21/11/2021 को सूचना मिला कि ग्राम टूण्डरी में एक महिला खड़ी हुई है, जो अपने घर परिवार से बिछड़ गयी है जो गांव का नाम नही बता पा रही है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम टुण्डरी पहुँचकर आसपास पतासाजी की। इस दौरान पता चला कि उक्त महिला का नाम दरसमती बरेठ पति रामलाल बरेठ निवासी कटौद थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा…
बलौदाबाजार : दिनांक 20.11.2021 को प्रार्थी शंकरलाल यादव पिता छेडूराम यादव उम्र 45 साल साकिन गिरवानी थाना भटगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 19.11.2021 के 10-11 बजे के मध्य अज्ञात चोर के द्वारा प्रार्थी के मकान का ताला तोड़कर मकान अंदर प्रवेश कर घर मे रखे संदूक से 01-01 तोला के 03 नग सोने की माला एवं नगदी 60,000/रूपये कुल किमती 90,000/रूपये को चोरी कर लिया गया है। कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 188/2021 धारा 454,380 भादवि पंजीबद्ध कर जांच कार्रवाई मे लिया गया । प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी…
अम्बिकापुर : सरगुजा में हाथियों के बेहोश होने की खबर सामने आ रही है। सरगुजा संभाग के शिवबहरा गाँव में क़रीब सात हाथी अचेत होकर गिरे हुए हैं। ग्रामीणों की सूचना है कि जंगल के भीतर कई हाथी अचेत हैं। हाथियों का वीडियो भी आया है जिसमें हाथी उठने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उठ नहीं पा रहे है। आशंका जताई गई है कि घर में रखे अनाज और खेत की फसल को खाने के दौरान शायद हाथियों कीटनाशक भी खा गए हैं।हालाँकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। बीती रात 30 हाथियों का दल ग्रामीणों के कई घरों…
रायपुर : प्रदेश में भूपेश सरकार की दो माह बाद आज केबिनेट की बड़ी बैठक होने वाली है। प्राप्त जानकारी अनुसार बैठक में कर्मचारियों की महंगाई भत्ता, पेट्रोल डीजल की कीमत, धान खरीदी, युवा माहेत्सव सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। दो माह के बाद हो रहे केबिनेट की इस अहम बैठक पर कर्मचारी संगठन सहित आम नागरिकों की नजर है। जहाँ कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात मिल सकती है वही आम आदमियों को पेट्रोल डीजल की कीमत में राहत मिल सकती है। लंबित महंगाई भत्ते पर लग सकती है मुहर – प्रदेश में पिछले तीन – चार…
बिलाईगढ़ : ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय इन दिनों अपने व्यस्ततम काम से समय निकाल कर लोगो के बीच जाकर हालचाल जान रहे है, साथ ही लोगों की समस्या का त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश भी दे रहे है। इसी कड़ी में श्री राय ने छपोरा पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना। वही छपोरा में सीसी रोड निर्माण, पुल निर्माण व स्कूली बच्चियों के आग्रह पर स्कूल में बोरिंग निर्माण करने की घोषणा की। जिससे स्कूली बच्चियों सहित ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त कर श्री राय का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारिका देवांगन, भोजराम अजगले, सुनील आदित्य, सुमित अग्रवाल,…
बलौदाबाजार : थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा अपराध क्र 215/2019 धारा 420,34 भादवि, छ0ग0 निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा 10, इनामी चिटफंड और धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम की धारा 3,4,5 के आरोपी डायरेक्टर सोमेचंद्र कश्यप पिता दयाराम कश्यप उम्र 44 साल पता क्वार्टर नंबर 78 पाटलीपुत्र नगर बसंत बिहार चैक लोयोला स्कूल के पास लिंगयाडीह बिलासपुर स्थायी पता पकरिया झुलन थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा को आज दिनांक 21.11.2021 को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लाया गया है। थाना भाटापारा शहर में आवेदकों द्वारा चिटफंड कंपनी से 03,48,23,429 रुपए का एफआईआर दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त…
बलौदाबाजार : थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अपराध क्र 177/2017 धारा 420 धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम 2013 की धारा 3,4,5 व छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम की धारा 10 के तहत आज दिनांक 20.11.2021 को चिटफंड कंपनी विनायक होम्स एंड रियल स्टेट लिमिटेड के डायरेक्टर युवराज मालाकार पिता श्रीराम मालाकार को इंदौर, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लाया गया है। चिटफंड कंपनी द्वारा लोगों को 03 से 06 वर्षों में पैसा दुगुना करने का लालच देकर पैसा निवेश करवाया गया था। थाना सिटी कोतवाली में आवेदकों द्वारा चिटफंड कंपनी से 9,58,168 रुपए का एफआईआर दर्ज किया गया है। इसके…
दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा के बारसूर मुचनार नर्सरी पर घूमने आए केंद्रीय विद्यालय के दो शिक्षक इंद्रावती नदी के तेज बहाव में डूबने लगे. इनमें से एक शिक्षक को तो बचा लिया गया है, लेकिन दूसरा शिक्षक लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है. जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्यलाय के यह कर्मचारी रविवार को मुचनार नर्सरी में घूमने आए थे. नर्सरी के पीछे इंद्रावती नदी में कर्मी नहाने लगे. इस दौरान शिक्षक धर्मेंद्र का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए दूसरा शिक्षक मोहनीश नदी में में कूद गया, लेकिन दोनों शिक्षक नदी के…
रायपुर : राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमे तीन लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना मुजगहन थाना क्षेत्र का है, जहां दतरेगा के पास दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। वही घटना पश्चात पुलिस मामले की जांच कर रही है।
