Author: Ghatna Manchan
कोरबा : जिले में SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के बांकीमोंगरा कोल परियोजना में जमीन के नीचे काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर कोयले का बड़ा हिस्सा गिरा, जिससे उसने दम तोड़ दिया। मामले में कोल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। हादसे के बाद एंबुलेंस नहीं पहुंचने से मजदूरों को मालवाहक गाड़ी से उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। बता दे कि कुदरीपारा निवासी रामचरण उरांव बांकीमोंगरा कोल परियोजना में काम करता था। शनिवार रात को वह ड्यूटी पर आया था। सुबह 6 बजे उसकी ड्यूटी खत्म होती, लेकिन…
नरेंद्र साहू कसडोल : कसडोल विकासखण्ड के कोटियाडीह में कल 29 नवंबर को महिला डेवल्पमेंट फाउंडेशन पामगढ़ द्वारा युवतियों और महिलाओं को निः शुल्क आयोजित बालिका प्रशिक्षण कार्यक्रम में पेंटिंग, राइटिंग, सिलाई, पार्लर, नारी परिपर्चा, नारी सुरक्षा (आत्मरक्षा) एवम निशाने बाजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच श्रीमती संतोषी साहू एवं एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि चंद्रमा साहू शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन शा. उ. मा. वि. कोटियाडीह में 11 बजे होगा, जिसमे आयोजक उमेश कुमार एवं सुश्री युनिशा ने युवतियों और महिलाओं को शामिल होने की अपील की है।
बलौदाबाजार : प्रसव कार्य मे लापरवाही, कसडोल के हसुवा में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता निलंबित…
बलौदाबाजार : प्रसव कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के चलते विकासखंड कसडोल अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र हसुवा में पदस्थ महिला ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कु.योग भारती पटेल को निलंबित कर दिया गया है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर जिला मुख्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी के द्वारा की गयी है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्रवाई छ ग सिविल आचरण नियम 1965 के नियम 3(2) के अंतर्गत कदाचरण का दोषी मानते हुए की गयी है। निलंबन अवधि में कु.योग भारती पटेल का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन होगा तथा मूलभूत नियम 53 के अनुसार इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता…
रूपेश श्रीवास नगरी : नगरी विकासखण्ड के वंनाचल क्षेत्रों में स्थित शालाओं की शैक्षणिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए तथा बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेने हेतु आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने विकास खण्ड नगरी के विभिन्न शालाओं का निरीक्षण किया। जिसमे प्राथमिक शाला देवपुर, माध्यमिक शाला देवपुर, प्राथमिक शाला उमावि- देवपुर, प्राथमिक शाला मुकुंदपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। इस बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह ने संस्था के प्राचार्य, प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों को बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए उत्तम रूप से शाला संचालन करने के…
दशरथ साहू बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र कोशले का नया अंदाज सामने आया है जिसमे वे अभिनय करते नजर आए। जिसका वीडियो यूट्यूब में धमाल मचा रहा है। बता दे कि बिलाईगढ़ थाना प्रभारी जहा अपने ड्यूटी के लिए जाने जाते है , वही उनका एक दूसरा रूप कलाकार के रूप में देखने को मिला। अभी उनका नया एलबम मा कसम सोसल मीडिया में धूम मचा रहा है। देखे वीडियो… https://youtu.be/L0nu75Xpxes
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखण्ड की 4 राशन दुकानों पर निलम्बन की गाज़ गिरी है। खाद्यान्न वितरण के बाद खाली हुये बारदाने वापस नहीं करने का उन पर आरोप लगा है। खाद्य निरीक्षक की रिपोर्ट पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने आज यह कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली 2016 की प्रावधानों का उल्लंघन का आरोप दुकान संचालकों पर लगाया गया है। निलंबित हुए दुकानों में में चारपाली, सिंघीटार, चिकनीडीह और मुड़पार शामिल हैं। महिला स्व सहायता समूह और ग्राम पंचायतों द्वारा इनका संचालन किया जा रहा था। खाद्य निरीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अप्रैल…
कोरबा : लेमरू थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सतरेंगा के आश्रित ग्राम खैरभावना में धीरपाल कंवर उम्र 20 वर्ष पिता बाबू सिंह ने बीती रात घर के पास के आम पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी सूचना लेमरू पुलिस थाना प्रभारी को दिया गया और लेमरू पुलिस थाना प्रभारी के आने के बाद में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस जांच में जुटी है।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। वह पहले तमिलनाडु में छिपकर रहा, फिर कुछ दिन पहले वहां से भागकर भानपुरी आया। घटना के लगभग 30 दिन के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव के जंगल में 26 अक्टूबर को पुलिस को एक महिला की लाश मिली थी। आस-पास के गांवों में पूछताछ में तो पता चला कि…
छत्तीसगढ़ में पुलिस ने उस शिक्षक के खिलाफ धारा 354 का अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है, जो स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं पर बुरी नजर रखता था और गलत ढंग से छूने के साथ ही छेड़छाड़ किया करता था। छात्राओं व उनके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बता दे कि शासकीय बालक उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ महेंद्र कश्यप पर स्कूल की छात्राओं ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें स्कूल से हटाने की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक महेंद्र कश्यप की नियत शुरु से ही उन पर…
मुंबई में हुए भयानक हमले को 26 नवंबर, 2021 यानी आज पूरे 13 साल हो गए. आज ही का दिन था। जब पाकिस्तान में मौजूद जिहादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 लोगों ने मुंबई के ताज होटल पर हमला कर दिया था और 4 दिनों में 12 हमलों को अंजाम दिया था। ताजमहल पैलेस होटल, नरीमन हाउस, मेट्रो सिनेमा और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस सहित अन्य स्थानों पर हुए हमलों में 15 देशों के 166 लोग मारे गए थे। http://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-body-of-tiger-cub-found-fears-of-poaching-there-is-a-stir-in-the-forest-department/ साल 2008 के नवंबर में हुए मुंबई हमले को 26/11 के नाम से भी याद किया जाता है। इस हमले के बाद…
