Author: Ghatna Manchan
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी के सरपंच महेंद्र श्रीवास के साथ पंच व प्रतिनिधियों ने आज ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय के निज निवास बालपुर कार्यलय पहुंचकर दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए सौजन्य मुलाकात किए। साथ ही 22 अक्टूबर को पवनी मैदान मे भव्य दशहरा व अनुज शर्मा के शानदार प्रस्तुति हेतु आमंत्रण दिए। इस दौरान पंच अमित साहू, पंच संतोष राकेश, सुनील आदित्य, ओमप्रकाश विश्कर्मा, सुमित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश विश्वकर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
गिरीश सोनवानी देवभोग : इन्दागॉव(देवभोग) वन परिक्षेत्र में आज अलसुबह करीब चार बजे नागलदेही के पास एक बड़ी कार्रवाई को वन विभाग ने अंजाम दिया हैं। यह कार्रवाई वन रक्षा समिति के माध्यम से वन विभाग ने किया हैं। जब्त लकड़ी की कीमत विभाग ने साढ़े तीन लाख रुपये आंका हैं, वहीं वाहन को भी राजसात करने की तैयारी विभाग द्वारा किया जा रहा हैं। लकड़ी के साथ ही वाहन की कीमत विभाग ने 7 लाख रुपये आंका हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी नागराज मंडावी ने बताया कि नागलदेही के पास एक मिनी मेटाडोर एक पिकअप और दुपहिया वाहन से टकरा…
बलौदाबाजार : कोरोना से मृत व्यक्तियों के निकट परिजनों के लिए 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिसके तहत प्रत्येक हितग्राहियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान की जाएगी। कलेक्टर सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में आज सीडेक की बैठक रखी गयी। जिसमें 100 हितग्राहियों के प्रकरणों पर विचार विर्मश कर स्वीकृति प्रदान की गई है। गौरतलब है कि कोरोना से मृत व्यक्ति के मामले की छानबीन के लिए अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति सदस्यों में सीएचएमओ डॉ खेमराज सोनवानी, सिविल सर्जन डॉ राजेश अवस्थी एवं न्यू…
धमतरी : समाज के डर से प्रेमी-प्रेमिका इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठा लेते हैं, जिसका खामियाजा खुद को भुगतना पड़ता है। वही परिवार की बदनामी अलग होती है। ऐसा ही एक मामला कुरूद क्षेत्र के ग्राम परखंदा में सामने आया है। यहा प्रेमी जोडे ने जहर सेवन कर लिया, जिससे प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई वही प्रेमिका को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल कुरूद में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह परखंदा के…
महासमुंद : जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजगर खार में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। वारदात को अंजाम देने वाले गांव के ही एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दे कि आरोपी का महिला के साथ 20 रुपए की उधारी को लेकर विवाद हुआ था, इसी गुस्से में आकर युवक ने महिला की हत्या कर दी थी। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-नाना-के-घर-ने-घूम/ सरायपाली एसडीओपी विकास पाटिल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, 10 अक्टूबर को ग्राम अजगर खार में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया था, मामले की गंभीरता को…
सरसीवां : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छ.ग. बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष रामाधार पटेल, जिला मुख्य आयुक्त डॉ अजय राव, जिला शिक्षाधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्का. सीएस ध्रुव, सहायक राज्य संगठन आयुक्त एवं जिला सचिव के आर कश्यप, जिला संगठन आयुक्त बीडी राउत के निर्देशानुसार, वि.खं. शिक्षाधिकारी राजेन्द्र जोशी के नेतृत्व एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त शंकरलाल साहू के मार्गदर्शन में विखं बिलाईगढ़ के सरसीवां में पांच दिवसीय स्काउट-गाइड द्वितीय तृतीय सोपान एवं रोवर-रेंजर निपुण जांच प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शहीद विवेक शुक्ला शा.उ.मा.वि. सरसीवां में आयोजित शिविर के समापन अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं शिविर ज्वाला कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।…
रायपुर : संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय आज हिमांचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर हिमांचल सरकार के मुख्य सचिव श्रीराम शुभग सिंह को छत्तीसगढ़ में होने वाली राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आमंत्रित किया। इस दौरान नोडल अधिकारी कलेक्टर विजेंद्र पाटले, वैन परिक्षेत्राधिकारी संतोष चौहान भी उपस्थित रहे।
पामगढ़ : जांजगीर चापा जिले के पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटरबोर में अपने नाना के घर घूमने आई बच्ची की नहर में डूबने से मौत हो गई है। पामगढ़ थाना मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दगोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर की रहने वाली मासूम बच्ची साक्षी मानिकपुरी अपने नाना के घर आई थी, जहां घर पर खेलते खेलते अचानक नहर के पास चली गयी, वही नहर में गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो गयी। फिलहाल पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
गुलाब दीवान सरायपाली : पूज्य मानिकपुरी पनिका समाज जिला ईकाई महासमुन्द की बैठक जिलाध्यक्ष सेवक दास दीवान की अध्यक्षता मे ग्राम कुटेला विकास खण्ड सरायपाली मे रखा गया। बैठक के प्रारंभ मे परमपूज्य आदि सद्गुरु कबीर साहेब जी की आरती वंदना की गयी। इस दौरान बैठक मे उपस्थित सामजिक पदाधिकारियों ने समाज हित मे अपने अपने विचार व्यक्त किये। वही जिला कार्यकारिणी के विस्तार हेतु पांचों ब्लाॅक अध्यक्षो से सूची मंगाई गयी। बसना, सरायपाली, महासमुन्द, बागबाहरा ब्लॉक की सूची मिल चुकी है। वही पिथौरा ब्लाक के अध्यक्ष के द्वारा बैठक कर सूची दी जायेगी। शपथग्रहण समारोह के पूर्व जिला कार्यकारिणी…
रायपुर : शिक्षा गारंटी के गुरूजियों ने प्रथम नियुक्ति से सेवा गढ़ना एवं वेतन विसंगति को लेकर कलेक्टर गार्डन रायपुर में महापंचायत का आयोजन किया। जिसमें छत्तीसगढ़ के सैकड़ों शिक्षा गारंटी गुरु जी उपस्थित हुए। यहां यह बताना लाजमी होगा कि शिक्षा गारंटी के गुरुजी विगत 23 वर्षों से एक ही पद पर एक ही स्कूल में सेवा दे रहे हैं और आज पर्यंत इन्हें किसी प्रकार की पदोन्नति या क्रमोन्नति का लाभ विभाग द्वारा नहीं मिला है। जिससे शिक्षा गारंटी गुरूजियों में भारी रोष व्याप्त है। इन्हीं मांगों को लेकर आज कलेक्टर गार्डन रायपुर में महापंचायत आयोजन कर रणनीति…
