Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : प्रेमिका की हत्या कर 20 फीट नीचे दफनाई लाश : गिरफ्तार प्रेमी ने कहा- रोज रात उसका भूत डराता था…6 माह बाद पुलिस ने निकाला कंकाल…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : प्रेमिका की हत्या कर 20 फीट नीचे दफनाई लाश : गिरफ्तार प्रेमी ने कहा- रोज रात उसका भूत डराता था…6 माह बाद पुलिस ने निकाला कंकाल…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 11, 2023No Comments3 Mins Read3 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    कोरबा जिले के रिसदी की रहने वाली अंजू यादव की हत्या कर प्रेमी ने लाश को जंगल में दफना दिया था। बुधवार को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में लाश को 20 फीट गड्डा खोदकर निकाला गया। युवती पिछले 8 महीनों से लापता थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट रामपुर चौकी में दर्ज थी। आरोपी ने पूछताछ में चौंकाने वाली बात करते हुए ये भी कहा कि उसे उसकी प्रेमिका का भूत परेशान करता था।

    जानकारी के मुताबिक, युवती अंजू यादव (24 वर्ष) 8 महीने पहले अपने घर से निकली थी, लेकिन तब से वापस नहीं लौटी। उसकी मां रमशीला यादव ने जुलाई 2022 में रामपुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी पिछले 8 महीनों से लापता है। मां ने ढेलवाडीह के रहने वाले गोपाल खड़िया (25 वर्ष) पर शक जताया था, लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी रही। परिवार बार-बार बेटी को ढूंढने की गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिस बस जांच करने का आश्वासन देती रही। जब इतने महीनों तक बेटी का कुछ पता नहीं चला, तब परिजनों ने एसपी से भी बेटी के गुमशुदा होने की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस एक्टिव हुई।

    बलौदाबाजार : घर में आग लगने से गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, बाप और बेटा घायल…

     

    पुलिस ने आरोपी गोपाल खड़िया को मंगलवार को हिरासत में ले लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वो ईंट भट्ठे में ट्रैक्टर ड्राइवर है और युवती अंजू यादव भी वहां ईंट लोड करने का काम करती थी। दोनों के बीच वहीं मुलाकात हुई और कुछ दिनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। उनका अफेयर करीब 3 साल चला। इसके बाद युवती उस पर शादी का दबाव बनाने लगी। जिससे वो परेशान हो गया। 8 महीने पहले वो उसे लेकर बिलासपुर स्थित अपने जीजा के घर चला गया। बहन और जीजा ने उसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। इसके बाद वो युवती को लेकर ढेलवाडीह अपने गांव आ गया। कुछ दिन दोनों वहां रहे, लेकिन इस बीच शादी की बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लगे। 6 महीने पहले उसका शादी की बात को लेकर खूब झगड़ा हुआ। तब उसने कहा कि वो उसे उसके गांव रिसदी छोड़ आता है। वो युवती को बहाने से ढेलवाडीह के सागौन की नर्सरी में ले गया। वहां उसने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी और नर्सरी में लाश को गाड़ दिया। आरोपी ने 20 फीट की गहराई में लाश को गाड़ा। जंगल में पहले से खुदाई की हुई थी, उसे गड्ढे को थोड़ा सा और गहरा करके शव को दफनाया गया। ये क्षेत्र मानिकपुर चौकी अंतर्गत आता है।

    सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में की चर्चा…सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का आयोजन…एसपी श्री कुकरेजा ने कार्यक्रम को सफल बनाने दिए आवश्यक सुझाव…कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने ली समय-सीमा की बैठक…

     

    अब आरोपी की निशानदेही पर कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में मृतका के कंकाल को जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर निकाला गया। मौके पर रामपुर और मानिकपुर चौकी पुलिस मौजूद रही। थाना क्षेत्र सिटी कोतवाली है। मौके पर कोरबा तहसीलदार लकेश्वर सिदार भी मौजूद थे। युवती के कंकाल को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। वहीं जैसे ही मृतका की मां ने बेटी का कंकाल देखा, वो फूट-फूटकर घटनास्थल पर ही रोने लगी। अन्य परिजनों ने उसे संभाला। आरोपी ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उसे प्रेमिका अंजू यादव का भूत परेशान करता था। वो अक्सर रात में आती थी और उसे तंग करती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

     

    Courtesy : DB

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063502
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.