Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » भाजपा की नवगठित जिला कार्यकारिणी की पहली परिचात्मक एवम संगठनात्मक बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा…
    Featured

    भाजपा की नवगठित जिला कार्यकारिणी की पहली परिचात्मक एवम संगठनात्मक बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 14, 2023No Comments5 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलाईगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिले के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष तथा सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों का जिला भाजपा कार्यालय परिसर सारंगढ़ बिलाईगढ़ में परिचात्मक एवम संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक प्रारंभ के पूर्व भारत माता एवं पार्टी के निवदाताओ के छाया चित्रों में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम आरंभ किया गया बैठक में परिचात्मक तथा संगनात्मक विषयो पर कार्यकर्ताओं को वरिष्ठों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

    इस बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने की। बैठक का संचलन जिला महामंत्री अजय गोपाल व आभार जिला महामंत्री रामकृष्ण नायक ने किया। वही इस परिचयात्मक बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्षों का बारी बारी से परिचय हुआ जहां सभी पदाधिकारियों ने पूर्व में निभाए दायित्व और कब से कार्य कर रहे संगठन में इसे मंच के माध्यम से सभी को अवगत कराया। बैठक में आजीवन सहयोग निधि, मोर आवास मोर अधिकार अभियान मंडल वार समीक्षा, विधानसभा व जिला स्तरीय आंदोलन की रूप रेखा को लेकर चर्चा, जिले के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों की नियुक्ति तथा अन्य विषयों को लेकर समीक्षा किया गया।

    बैठक को निर्मल सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा की हम सभी राजनीतिक दल में कार्य करते हैं। आज पार्टी यहां तक कार्यकर्ताओं के दम और विचारों, नीतियों से पहुंची है। कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और नीतियों को धरातल तक पहुंचाए। सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के साथ सबके प्रयास से होना चाहिए। जनसंपर्क, जनसंवाद, जन नियोजन पर कार्य करते हुए लक्ष्य पर ध्यान रखते हुए कार्य करना चाहिए। संगठन में अपने लंबे अनुभव को साझा करते हुए विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से जनता के बीच काम करने के टिप्स दिए। उन्होंने आगे बताया की भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 2023 की तैयारी में जुट गई है। बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। वही सभी कार्यकर्ताओं से वन टू वन बात करते हुए संगठन को और मजबूत करने के निर्देश दिए। और बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा के साथ सभी ग्राम केंद्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र की बूथ समिति, पन्ना प्रमुख की समीक्षा की। बैठक के दौरान आगे कहा कि भाजपा बहुत बड़ी पार्टी है। जो हमारे सामने बैठे मंडल अध्यक्ष हैं, उन्हीं की मजबूती के कारण आज पार्टी मजबूत हो रही है। जमीनी धरातल पर अगर मजबूती से पार्टी के कार्यकर्ता काम करेंगे तो निश्चित रूप से पार्टी मजबूत होगी। इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराएगी।

    जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ की कमी नही है लेकिन एक टीम बनाने का प्रदेश से प्रोटोकाल तय है जिसके लिए सभी को पद देना संभव नही है लेकिन हमारा हर कार्यकर्ता हमारे लिए अनमोल है और समय आने पर हर एक काम करने वालो को उनका उचित स्थान मिलेगा उन्होंने कहा पद जिसको भी मिले लेकिन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का हर एक कार्यकर्ता अपने आप को जिलाध्यक्ष समझे और पार्टी का कार्य करता रहे हम हमेशा उनके साथ खड़े है। उन्होंने आगे कहा कि अब समय नही बचा है हमे पूरे मन से पार्टी का कार्य करते हुए आगामी चुनाव में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की दोनो सीट से कांग्रेस के विधायक को हराकर छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहराने में मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही मन की बात, मोर आवास-मोर अधिकार के अंतर्गत कार्यक्रमों व अन्य विषयों पर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि झूठ, अन्याय का खुलकर विरोध करें आम जनता के हित में लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए। 2023 चुनोती पूर्ण होगा और आप सभी मोदी सरकार की उपलब्धियों को और प्रदेश की लबरा सरकार की नाकामियो को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे यही आप सभी से आशा करते है। बैठक को वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केशवानी ने भी संबोधित किया।

    इस बैठक में पूर्व विधायक शमशेर सिंह, पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, भाजपा प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया, अनु जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री बेदराम जांगड़े, प्रदेश मंत्री प्रियदर्शनी दिव्य, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा कुलकित चंद्रा, जिला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल, द्वारिका साहू, दीनानाथ खूंटे, टीकाराम पटेल, कैलाश पंडा, जिला मंत्री चंचला महिलाने, मीरा धरम जोल्हे, प्रेमलता नेताम, रामनारायण देवांगन, मनोहर सरजाल, निखिल केशवानी, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रात्रे, धनेश साहू, मनोहर पटेल, भूषण लाल चंद्रा, भूतनाथ पटेल, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीनाथ खूंटे, जिला कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार जायसवाल, सह प्रभारी तुलाराम सोनवानी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी, जिला सह मीडिया प्रभारी मयंक स्वर्णकार, जिला सोशल मीडिया संयोजक खूबचंद मिरी, सह संयोजक देवानंद मार्कण्डेय,आईटी सेल जिला संयोजक सतीश रात्रे, सह संयोजक गुलशन सुमन, मोर्चो के जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अजय जवाहर नायक, महिला मोर्चा नंदनी वर्मा, किसान मोर्चा सियाराम कहार, पिछड़ा मोर्चा त्रिलोकचंद देवांगन, अनुसूचित जन जाति मोर्चा कमल सिदार, अनुसूचित जाति मोर्चा राजेश बारटे, अल्पसंख्यक मोर्चा जसविंदर सिंह छाबड़ा, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ भारत भूषण जोल्हे, आर्थिक प्रकोष्ठ दुर्गेश केशरवानी, एन जी ओ प्रकोष्ठ जितेंद्र गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ तुलेश्वर कुमार वैष्णव, मछुवारा प्रकोष्ठ तुलसी आदित्य, शिक्षा प्रकोष्ठ जुगल किशोर अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ श्यामसुंदर केडिया, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संजीव गुड्डा साहू, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मनोज लहरे, आर टी आई प्रकोष्ठ मनोज मिश्रा, बुनकर प्रकोष्ठ गिरधारी देवांगन, पंचायत प्रकोष्ठ मुरारी नायक, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ स्वपनील स्वर्णकार, अरविंद खटकर,मंडल महामंत्री रेशम कुर्रे, शिवम चंद्रा, सुखराम अनंत, राधा मोहन पाणीग्राही, राजकिशोर पाणीग्राही, टार्जन महेश, मयंक अग्रवाल, धीरज ठाकुर, अक्षत स्वर्णकार, गजानन, संतोष यादव, सत्यनारायण चंद्रा, देव कुमार साहू सहित समस्त भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063501
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.