Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़-बिलाईगढ़ : मतगणना के पूर्व तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी…इतने चरणों मे होगी गणना…ये चीजे रहेगी प्रतिबंधित…
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : मतगणना के पूर्व तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी…इतने चरणों मे होगी गणना…ये चीजे रहेगी प्रतिबंधित…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 2, 2023No Comments3 Mins Read4 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मतगणना के पूर्व तैयारियों के संबंध में प्रेस को जानकारी दी है कि 03 दिसम्बर 2023 रविवार को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना तिथि को कोषालय सारंगढ़ स्थित स्ट्रांग रूम से दोनों विधानसभा की मतपेटियां अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी सुरक्षा के साथ प्रातः 8 बजे के पूर्व में मतगणना स्थल तक लाया जाएगा। सारंगढ़ विधानसभा-17 में डाकमत का 3 टेबल और सीयू (ईवीएम) का टेबल 21 टेबल है, जिसका मतगणना 17 राउंड में संपन्न होगा। इसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा 43 में 3 टेबल और सीयू (ईवीएम) का 21 टेबल है, जिसका मतगणना 18 राउंड में संपन्न होगा। पोस्टल बैलेट के लिए 3 टेबल में गणना किया जाएगा। जिले में अब तक विधानसभा सारंगढ़ में 1170 और बिलाईगढ़ में 1547 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं, उन्हें जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम में रखा गया है, जिसे 3 दिसंबर को सुबह 6.30 बजे निकालकर वीडियोग्राफी करते हुए मतगणना स्थल लाया जाएगा। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर रिटर्निंग अधिकारी को इसकी लिखित शिकायत कर निराकरण कर सकते हैं। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने बताया कि प्रत्येक राउंड पूर्ण होने के बाद माईक के द्वारा परिणाम की घोषणा किया जाएगा।

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने मतदान के बारे में बताया कि 17 नवंबर 2023 को सारंगढ़ विधानसभा के 345 मतदान केन्द्रों में 79.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदाताओं की संख्या 263526 है, जिसमें 209512 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 103483 पुरूष मतदाता और 106029 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है। वहीं बिलाईगढ़ विधानसभा के 376 मतदान केन्द्रों में 70.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां मतदाताओं की संख्या 301648 है। 213929 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 106311 पुरूष मतदाता और 107617 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाता 1 है।

    पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह ने प्रेस को जानकारी दी है कि मतगणना स्थल में प्रवेश द्वार से लेकर मतगणना स्थल तक तीन स्तर पर सुरक्षा जांच किया जाएगा। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी किया जाएगा। मतगणना स्थल पर मोबाइल, पेन, घड़ी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बीडी सिगरेट गुटका आदि ले जाना प्रतिबंधित है। मतगणना दिवस के दिन शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना, सहायक सूचना अधिकारी जनसंपर्क देवराम यादव उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063509
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.