ट्रक ने बाइक सवार युवक को लिया चपेट में मौके पर हुई दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मस्तूरी यूको बैंक के पास बिलासपुर तरफ से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को सामने से ठोकर मार कुचल दिया। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुँच जाँच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 9:30 बजे के आसपास मस्तूरी बस स्टैंड नहर पार के आगे यूको बैंक के पास बिलासपुर तरफ से आ रही ट्रक CG 12 AC 4090 ने बाइक क्र CG10 BK 9053 के चालक को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे बाइक चालक सुभम यादव पिता अशोक यादव मस्तूरी की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ : स्कूल जाने की हड़बड़ी में शिक्षक की बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, इलाज के दौरान हुई मौत…
वही घटनाकरित ट्रक घटनाकर मौके से फरार हो गया एवं आगे मस्तूरी थाना में ट्रक सहित अपने आपको थाने में सरेंडर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई हैं। वही घटना पश्चात परिजन अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। वही मौके पर पहुँची मस्तूरी थाना प्रभारी नुपुर उपाध्याय ने परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाइश दी एवं शासन से निर्धारित तत्काल राशि के रूप में 25 हजार प्रदान की गई जिसके बाद 1 घंटे तक चले चक्काजाम को समाप्त किया गया। वही पुलिस मृतक की शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।







