Author: Ghatna Manchan

बिलाईगढ़ : 8 दिसंबर को होने वाले टीकाकरण महाअभियान को लेकर स्कूली बच्चें भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। आज सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ के बच्चों के द्वारा नगर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया साथ ही टीका लगवाने अपील की। इस दौरान बच्चों द्वारा लोगों के हाथों को सैनिटाइज कर मास्क का वितरण किया। साथ ही कोरोना गाइडलाइंस का विशेष रुप से पालन करने आव्हान किया। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा बैनर पोस्टर पकड़कर नारा लगाते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया गया। इस दौरान संस्था के प्राचार्य प्रकाश कुमार डनसेना सहित समस्त स्टाफ एवं…

Read More

बिलाईगढ़ : लाहोद प्रशिक्षण केंद्र में शराब पीकर अभद्र करने वाले आरक्षक क्र. 204 चंद्रपाल बर्मन को निलंबित कर दिया गया है। बता दे कि निलंबित आरक्षक की लाहोद प्रशिक्षण केंद्र में ड्यूटी लगी थी। इस दौरान उसके द्वारा दिनांक 05.12.2021 की रात्रि में शराब पीकर मोबाइल फोन के माध्यम से प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी अधिकारी सुबेदार अशोक गिरी से अश्लील गाली गलौज किया गया था। इस दौरान निलंबित आरक्षक का तुरंत मेडिकल मुलाहिजा कराया गया जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। उक्त आरक्षक द्वारा ड्यूटी के दौरान शराब पीकर वरिष्ठ अधिकारियों से अश्लील गाली गलौज कर अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने…

Read More

बिलाईगढ़ : विधायक कार्यालय बिलाईगढ़ में ब्लॉक अध्यक्ष भागवत साहू की अगुवाई में बाबा भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान अंबेडकर जी की छाया चित्र पर माल्यापर्ण एवं द्वीप प्रज्वलित कर नमन किया गया। साथ ही अंबेडकर जी द्वारा किये गए कार्यो पर भी चर्चा की गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष भागवत साहू के साथ जनपद सदस्य सहदेव सिदार, जगजीवन भारद्वाज, संतोष साहू, सरधा पटेल, यादराम हिरवानी, नमन चौहान, मिथलेश लहरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Read More

बलौदाबाजार : कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना अंतर्गत वर्ष 2020- 21 हेतु जिला अस्पताल बलौदा बाजार को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस हेतु अस्पताल को 20 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी । जिला अस्पताल का स्कोर 88.6 प्रतिशत रहा। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि कायाकल्प शासन की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है। जिसके माध्यम से अस्पतालों में मुख्य रूप से 5 बिंदुओं पर कार्य कर सुधार का प्रयास किया जाता है । उक्त वर्ष का मूल्यांकन दुर्ग से आई टीम ने किया था । जिला…

Read More

बलौदाबाजार : हर घर दस्तक टीकाकरण महाअभियान की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। यह अभियान जिले में 8 दिसम्बर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया है। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने आज यहां आयोजित बैठक में ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तरीय तैयारियों की समीक्षा कर रणनीति को अंतिम स्वरूप प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में 1 लाख टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर ने कहा कि आम जनता, समाज एवं जनप्रतिनिधियों में अभियान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मुख्य चिकित्सा…

Read More

कसडोल : 8 दिसंबर को होने वाली टीकाकरण महाअभियान को लेकर स्कूली बच्चे भी अपनी सहभागिता निभा रहे है। पूरे विकासखण्ड सहित जिले के स्कूली बच्चे रैली निकाल कर लोगों को जागरूक कर रहे है। इसी कड़ी में आज झबड़ी स्कूल के बच्चों ने गांव में भ्रमण कर लोगो को कोरोना का टीका लगवाने हेतु जागरूक किया। इस दौरान संस्था के प्राचार्य एन एस श्रीवास, डी के साहू, आई के कैवर्त, बी के डड़सेना, ए के थवाईत, बी पी खरे, एन के साहू, श्रीमती आर के कौशिक, पी के सूर्या, डी ठाकुर, टी एस पाटले, एस के श्रीवास, जी पी…

Read More

बिलाईगढ़ : 8 दिसंबर को होने वाली टीकाकरण महाअभियान को लेकर स्कूली बच्चे भी अपनी सहभागिता निभा रहे है। पूरे विकासखण्ड सहित जिले के स्कूली बच्चे रैली निकाल कर लोगों को जागरूक कर रहे है। इसी कड़ी में आज पुरगाव और जैतपुर के बच्चों ने गांव में भ्रमण कर लोगो को कोरोना का टीका लगवाने हेतु जागरूक किया।

Read More

बिलाईगढ़ : प्रत्येक महीने के 5 तारीख को विधायक कार्यालय बिलाईगढ़ में होने वाली मासिक बैठक आज ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। जिसमें सरसींवा, बिलाईगढ़ और सोनाखान के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इस दौरान श्री राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा आमजन के लाभ हेतु बनाये गए योजना को लोगो तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। अब सभी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने स्तर पर योजनाओं का प्रचार प्रसार करे जिससे कांग्रेस पार्टी मजबूत हो। बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी समस्या और विचार प्रकट किए साथ ही अपने अपने…

Read More

बिलाईगढ़ : 8 दिसम्बर को टीकाकरण का महाअभियान होना है, जिसको सफल बनाने हेतु बिलाईगढ़ ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने कमर कस ली है। वही आज बिलाईगढ़ एसडीएम बजरंग दुबे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और मितानिनों के मास्टर ट्रेनर की बैठक आहूत की गई।जिसमे 8 दिसम्बर को होने वाली टीकाकरण महाअभियान की तैयारियों पर चर्चा कर शपथ लिया गया। इस दौरान बीईओ, बीएमओ, बीपीएम की सक्रिय सहभागिता रही।

Read More

बिलाईगढ़ : 8 दिसम्बर को होने वाली टीकाकरण महाअभियान को लेकर बिलाईगढ़ शासन प्रशासन अलर्ट है। लगातार बैठकों के साथ साथ लोगो को जागरूक करने प्रचार प्रसार में कोई कमी नही छोड़ रहे। वही प्रचार प्रसार में मुख्य भागदारी मितानिन भी निभा रहे है, जो गलियों में जाकर दिवालो में स्लोगन लिखवाकर लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहे है, मितानिनों ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए बताया कि 8 दिसम्बर को टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा। जिसमे ज्यादा से ज्यादा लोगो को टीकाकरण करना है। उन्होंने लोगो से टीका लगवाकर इस अभियान को सफल बनाने अपील की।

Read More