Author: Ghatna Manchan
बिलाईगढ़ : 8 दिसम्बर को होने वाली टीकाकरण महाअभियान को लेकर प्रचार प्रसार जोरो पर है। वही बीपीएम बिलाईगढ़ की टीम और स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर टीकाकरण कराने और मास्क पहनने की अपील की। इस दौरान बच्चो ने पूरे नगर पंचायत बिलाईगढ़ में भ्रमण किये साथ ही टीकाकरण हेतु नारे भी लगाए।
राज्य सरकार ने कई जिलों के एसपी बदल दिए हैं। आरक्षक से दुर्व्यवहार करने वाले बलौदा बाजार के एसपी को भी हट दिया गया है। उनकी जगह पर दीपक झा जा रहे। वहीं गरियाबंद एसपी पारुल माथुर को बिलासपुर भेजा गया है। आपको बता दें कि बलौदा बाजार जिले के एसपी आईके एलेसेला और आरक्षक बम्हानंद देवांगन का कथित ऑडियो मामले में आरक्षक बम्हानंद ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा था। आरक्षक ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वायरल आडियो में सुनाई दे रही आवाज उसकी खुद की और एसपी साहब की है। आरक्षक…
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पैरावट में आग लगने से वहां खेल रहे 2 मासूम जिंदा जल गए। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे परिजनों ने जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। पैरावट में आग कैसे लगी इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, भानपुरी के मुरकुची गांव में एक घर के आंगन में पैरावट था, जिसके पास सुजीत (9), विजेंद्र (5) और मुकेश (4) काफी देर से खेल रहे थे। इस बीच…
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं की परीक्षा मार्च के पहले हफ्ते में आयोजित करने का निर्णय लिया है। कोरोना वायरस के चलते पढ़ाई इस साल भी प्रभावित हुई है। यही वजह है कि मंडल ने सिलेबस में 30% की कटौती की है। वहीं मंडल ने प्रायोगिक परीक्षा के लिए भी समय सीमा निर्धारित कर दी है। प्रायोगिक परीक्षा 10 से 31 जनवरी तक आयोजित होगीं। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अभी परीक्षा को लेकर विस्तृत समय साऱिणी जारी नहीं की है। बताया जा…
रूपेश श्रीवास रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले की चंदखुरी नगर पंचायत के अंतर्गत 5 करोड़ 20 लाख 55 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों में मुख्यतः स्कूल भवन, सड़क, पंचायत भवन, रंग मंच, नाली निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद पंचायत आरंग के खिलेश देवांगन, नगर पंचायत चंदखुरी के अध्यक्ष रविशंकर धीवर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनसरोकारों से जुडे़ सभी निर्माण एवं विकास के कार्य कराये जा…
शिवरीनारायण : लगाकर कई वर्षों से छतीसगढ़ी फ़िल्म का प्रमोशन करने वाले शिवरीनारायण के अजय साहू अब छत्तीसगढ़ी फ़िल्म सिंदूर में बतौर मुख्य किरदार निभायेंगे। अजय साहू ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए बताया कि उसकी पढ़ाई शिवरीनारायण में हुई है, साथ ही बचपन से ही एक्टिंग करने का जुनून है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही वे स्कूल कॉलेजो में एक्टिंग और डांस में भाग लिया करते थे। वे शिवरीनारायण मेले में करन खान सर का फ़िल्म देखे थे तब से उनके फैन है और उनके के साथ काम करने का सपना है। उन्होंने बताया कि वे छत्तीसगढ़ी…
बिलाईगढ़ : धान खरीदी महाअभियान का शुभारंभ, ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने दर्जनों केंद्र का किया उद्धघाटन… बिलाईगढ़ : राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप जिले में आज से धान खरीदी शुरू हो गई। साथ ही कई जगहों में नया धान खरीदी केंद्र भी खोला गया है। वही आज ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने दर्जनों धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया। जहाँ श्री राय का भव्य स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। श्री राय ने सर्वप्रथम निजनिवास बालपुर के धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया ततपश्चात मधाईभाठा, सरसींवा, सेंदुरस, धारासिव, रमतला, भंडोरा, बिलाईगढ़, बया से मोहदा पहुंचे जहाँ तौल कांटा…
नरेन्द्र साहू बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित बलौदाबाजार जिले में आज से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। वहीं कसडोल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत हसुवा के धान खरीदी केंद्र में पूजा अर्चना कर समर्थन मूल्य में धान खरीदी का शुभारंभ नोडल अधिकारी पी के धृतलहरे की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान 22 किसानों ने कुल 844 क्विंटल धान की बिक्री की। जिसमे अधिकांश किसान 50% बारदाना लेकर मंडी पहुँचे थे वही 50% बारदाना खरीदी केंद्र द्वारा दिया गया। इस दौरान मंडी अध्यक्ष ब्यास नारायण श्रीवास, उपाध्यक्ष राजकुमार गोंड, समिति प्रबंधक शिवकुमार साहू, सहायक समिति प्रबंधक चन्द्रमा साहू, लेखा पाल…
बलौदाबाजार : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य में किसानों से धान खरीदी हेतु पुराने जूट बारदाने की दर 18 रूपए प्रति नग से बढ़ाकर 25 रूपए प्रति नग निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर ने किया तीन धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण बलौदाबाजार : राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप जिले में आज से धान खरीदी शुरू हो गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। पहले ही दिन आज 2742 किसानों ने 61116 क्विन्टल धान बेचे। यह कार्य लगभग दो माह तक चलेगा। । धान खरीदी को लेकर किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शुरू के दिनों में छोटे एवं सीमांत किसानों के धान की खरीदी की जा रही है। पूरे परिवार के लोग उपार्जन केन्द्र पहुंचकर उत्साह के साथ अपने धान…
