Author: Ghatna Manchan

छत्तीसगढ़ : कार की टक्कर से बाइक जल कर खाक, उछल कर गिरे युवक की मौत… बिलासपुर में चलती बाइक व चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रायपुर के युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक जलकर खाक हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना मस्तूरी क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार रायपुर जिले के धरसीवां में रहने वाला रिंकू विश्वकर्मा मंगलवार की सुबह अपने रिश्तेदारी में जांजगीर-चांपा जिले के अमोरा गया…

Read More

नरेंद्र साहू कसडोल : नगर पंचायत टुण्ड्रा में भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक सनम जांगड़े मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ सनम जांगड़े ने सदस्यों को पार्टी और समाज के प्रति जागरूक किया। साथ ही विपक्ष पार्टियों में चल रहे काला बाजारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही। वही इस दौरान आई टी सेल टुण्ड्रा मंडल मे मीडिया प्रभारी के रूप मे नरेन्द्र साहू को नियुक्त किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बैठक प्रभारी मनोहर सरजाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री…

Read More

धमतरी : जिले के मगरलोड जंगल इलाके में हाथियों के दल ने उत्पात मचाया है। उत्पाती हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई। DFO सातोविसा समाजदार ने इसकी पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार महिला हर दिन की तरह जंगल जा रही थी। इस दौरान महिला का सामना दंतैल से हो गया। महिला कुछ कर पाती इससे पहले ही हाथी ने हमला कर दिया। हमले में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गरियाबंद जिले से पहुंचे 3 दंतैल हाथी ने घटना को…

Read More

बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत मधाईभाठा में धान खरीदी केंद्र के लिए लंबी पुरानी मांग, जिसे उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा विनोद रात्रे ने क्षेत्र के लाडले विधायक चन्द्रदेव राय के समक्ष रखी थी। जिस पर इस वर्ष ग्राम पंचायत मधाईभाठा में धान खरीदी केंद्र बनाया गया है। जिसको लेकर आज विनोद रात्रे के नेतृत्व में मधाईभाठा के ग्रामवासी व जनप्रतिनिधियों ने श्री राय के निज निवास बालपुर पहुचकर सौजन्य भेंट की और आभार व्यक्त किया।

Read More

रायपुर के आजाद चौक थाने में रविवार की रात एक शिकायत पहुंची। इसमें एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी के दोस्त ने घर में घुसकर मारपीट की। घायल अवस्था में महिला थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। तब तक मारपीट करने वाला युवक फरार हो चुका था। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 45 साल की महिला ने बताया कि बजरंग नगर इलाके में 25 साल का अंकित मिश्रा रहता है। अंकित मोहल्ले में घूमता रहता है। कुछ दिन पहले से वह मेरी 22 साल की बेटी से…

Read More

बिलाईगढ़ : ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय आज केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के साथ आज मालखरौदा के ग्राम अमनडुला में आदिवासी सवरा समाज के महासभा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। जहाँ उन्होंने आम सभा को सम्बोधित कर सरकार की उपलब्धता और योजनाओं को अवगत कराया। इस समारोह में कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे, जिसके साथ ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय व चंद्रपुर विधायक राम कुमार चन्द्रा सहित सवरा समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read More

छत्तीसगढ़ में अब डीजल चोरों के बीच भी वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई है। कोरबा की कुसमुंडा खदान के पास रविवार देर रात बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक की जांघ में लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक ने बताया कि वह डीजल चोरों के गैंग के लिए काम करता है। उस पर स्थानीय गैंग के सदस्यों ने फायरिंग की और भाग निकले। वहीं पुलिस इसे आपसी रंजिश में हुआ झगड़ा बता रही है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के तिफरा निवासी सुमित कुमार चौधरी (21) अपने एक परिचित के…

Read More

विधायक मीडिया प्रतिनिधि मोहनीश नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में भुपेश सरकार जब से आयी है तब से प्रदेश की जनता को हर क्षेत्र में लाभ पहुचाने का काम कर रही है। पिछले कुछ समय से माहरा समाज अपनी आरक्षण की मूल मांग को लेकर परेशानियों से जूझ रही थी। लेकिन जब से केबिनेट मंत्री कवासी लखमा व चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम के नेतृत्व में समाज के लोग मुख्यमंत्री से मिले थे, जजिस्के बाद समाज की परेशानी हल होती दिख रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने समाज को मूल निवासी होने का पहचान दिया है, बस्तर…

Read More

बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत सेंदुरस में धान खरीदी केंद्र के लिए लंबी पुरानी मांग, जिसे संयुक्त सचिव कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार डॉ दिलीप अनंत ने क्षेत्र के लाडले विधायक चन्द्रदेव राय के समक्ष मांग रखी थी। जिस पर इस वर्ष ग्राम पंचायत सेंदुरस में धान खरीदी केंद्र बनाया गया है। जिसको लेकर आज डॉ दिलीप अनंत के नेतृत्व में सेंदुरस के ग्रामवासी व जनप्रतिनिधियों ने श्री राय के निज निवास बालपुर पहुचकर सौजन्य भेंट की और आभार व्यक्त किया।

Read More